scorecardresearch
 

नवरात्रि में कार खरीदना होगा सस्ता... ये कंपनी दे रही 1.70 लाख तक का ऑफर

होंडा ने अपनी कारों पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. अगर नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन ऑफर्स का फायदा उठाकर आप अपनी पसंद की कार पर अच्छी खासी बचत कर सकते हैं. होंडा अपनी सिटी और अमेज पर डिस्काउंट दे रही है. इन कारों पर 1.70 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स.

Advertisement
X
Honda City फेसलिफ्ट को कंपनी ने हाल में ही लॉन्च किया है. (Photo: hondacarindia.com)
Honda City फेसलिफ्ट को कंपनी ने हाल में ही लॉन्च किया है. (Photo: hondacarindia.com)

नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अक्टूबर का महीना शानदार होने वाला है. इस महीने आपको तमाम कंपनियों के डिस्काउंट ऑफर देखने को मिलेंगे. कुछ कंपनियों ने तो अपने डिस्काउंट ऑफर को लाइव भी कर दिया है. इसका फायदा उठाकर आप सस्ते में अपनी पसंदीदा कार खरीद सकते हैं. 

होंडा कार्स इंडिया उन्हीं कंपनियों में से एक है, जो अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है. कंपनी की कारों पर 1.70 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. आइए जानते हैं होंडा की किन कारों पर कितना डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है. 

होंडा सिटी 

इस साल ही होंडा ने अपनी प्रीमियम सेडान होंडा सिटी (Honda City) का फेसलिफ्ट लॉन्च किया है. इस कार पर 1,70,900 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इस कार की कीमत 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. होंडा की इस कार पर 31 अक्टूबर तक बेनिफिट्स मिलेंगे. 

होंडा सिटी पेट्रोल और हाइब्रिड दो ऑप्शन में आती है. इस कार में 1498 सीसी का फोर सिलेंडर डीओएचसी इंजन मिलता है. ये इंजन 100 पीएस की पावर और 131 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. वहीं हाइब्रिड वर्जन में कार 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Honda Elevate का माइलेज आया सामने, 1KM चलाने में इतना आएगा खर्च

होंडा अमेज 

नई होंडा अमेज (Honda Amaze) पर कंपनी 66,800 रुपये तक का बेनिफिट दे रही है. इस कार की कीमत 7,65,400 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं अमेज सेकंड जनरेशन पर होंडा 57,600 रुपये का बेनिफिट दे रही है. ये कार 6,97,700 रुपये एक्स शोरूम की कीमत पर आती है. 

होंडा अमेज में 1199 सीसी का फोर सिलेंडर आई-वीटेक इंजन मिलता है. ये इंजन 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. होंडा कार्स पर आपको बेहतर जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करना होगा. 

यह भी पढ़ें: Honda Elevate Facelift: आ गई क्रेटा की दुश्मन! बोल्ड लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ धांसू SUV लॉन्च

वैसे तो होंडा ने एलिवेट एसयूवी का फेसलिफ्ट लॉन्च किया है. इस कार पर कंपनी कोई आधिकारिक बेनिफिट नहीं दे रही है. लेकिन अगर आप डीलर लेवल पर संपर्क करेंगे, तो संभव है कि आपको पुरानी एलिवेट पर कुछ ऑफर मिल जाए. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. 

नई एलिवेट को कंपनी ने 11.80 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. एलिवेट फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड आई-वीटेक पेट्रोल इंजन मिलता है. ये इंजन 121 बीएचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement