लॉन्च होते ही Sold Out, होंडा की SUV पर टूट पड़े लोग

25 July 2026

By: Aajtak Auto

ZR-V हुई लॉन्च

होंडा ने भारत में फ्लैगशिप एसयूवी Honda ZR-V को लॉन्च कर दिया है. लॉन्च वाले दिन ही इस कार के दो बैच सोल्ड आउट हो गए हैं. 

Photo: hondacarindia.com

सोल्ड आउट हुई कार

दो बैच में भारत के लिए कार की 160 यूनिट्स तय की गई थी. तीसरे बैच पर अभी काम चल रहा है, लेकिन ये कब तक आएगा इसकी जानकारी नहीं है. 

Photo: hondacarindia.com

CBU रूट से आई कार 

होंडा जेडआर-वी को भारत में सीबीयू यूनिट के तहत लॉन्च किया गया है. यानी ये कार पूरी तरह से तैयार होकर भारत में आएगी. 

Photo: hondacarindia.com

बुकिंग हुई बंद 

रिपोर्ट्स की मानें, तो होंडा इस कार के लिए कोई फ्रेश बुकिंग नहीं लेगी. कार की सबसे ज्यादा मांग महाराष्ट्र से आई है. 

Photo: hondacarindia.com

दमदार इंजन मिलता है

ये कार सिर्फ एक वेरिएंट में भारत में मिलेगी. कंपनी ने इस कार को 2.0 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया है. 

Photo: hondacarindia.com

पावर और टॉर्क

ये कार 181 एचपी की पावर और 315 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. ये कार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है. 

Photo: hondacarindia.com

माइलेज और स्पीड 

कंपनी का दावा है कि कार 22.08 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती है. कार 171 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आती है. 

Photo: hondacarindia.com

सेकंडों में रफ्तार 

कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 7.9 सेकंड में पकड़ लेती है. कार फ्रंट वील ड्राइव मोड में आती है.

Photo: hondacarindia.com

फीचर्स की भरमार 

जेडआर-वी में 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम मिलता है.

Photo: hondacarindia.com

Read Next