होंडा कार्स इंडिया ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी का ऐलान कर दिया है. हम बात कर रहे हैं होंडा अल्फा (Honda Alpha) की जिसका नाम कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है. ये कार 2 दिसंबर 2026 को ग्लोबल डेब्यू करेगी. इस मॉडल के साथ होंडा भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक कार को पेश करेगी.
ब्रांड ने पहली बार जीरो अल्फा कॉन्सेप्ट प्रोटोटाइप को जापान मोबिलिटी शो 2025 में दिखाया था. भारत में ये कार दूसरे मार्केट्स से पहले लॉन्च होगी. होंडा ने बताया है कि भारत उनकी इस कार के लिए ग्लोबल प्रोडक्शन बेस की तरह काम करेगा. इससे कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लान में भारत की भूमिका बढ़ेगी.
होंडा ने बताया है अल्फा नाम ग्रीक अल्फाबेट के पहले लेटर से इंस्पायर है. इस ऐलान के साथ कंपनी के अपकमिंग प्रोडक्ट को आधिकारिक नाम मिल गया है. वहीं होंडा अल्फा भारत में कंपनी की सिर्फ पहली इलेक्ट्रिक कार नहीं होगी. बल्कि ये H-मार्क वाली भी पहली कार होगी.
होंडा ने एच-मार्क को 1963 में अपनाया था और तब से अब तक इसके डिजाइन में बहुत से बदलाव हो चुके हैं. कंपनी की मानें, तो लेटेस्ट डिजाइन कंपनी के ट्रांसफॉर्मेशन और नई चुनौतियों को पूरा करने के कमिटमेंट को दिखाता है. इस कार की टेस्टिंग लंबे समय से चल रही है.
यह भी पढ़ें: TATA से टक्कर की तैयारी में VinFast... भारत में नई SUV का पेटेंट किया फाइल
होंडा जीरो अल्फा को भारत में कई बार टेस्ट करते हुए देखा गया है. इसके टेस्टिंग प्रोग्राम की शुरुआत मार्च 2026 में राजस्थान के टपूकड़ा फैसिलिटी से हुई. इसे हाईवे, शहरी ट्रैफिक, खराब सड़कों और अलग-अलग मौसम में चलाया गया. साथ ही चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी चेक किया गया.

पहले नजर आए प्रोटोटाइप में बड़ी लैंडस्केप-ओरियंटेड सेंट्रल टचस्क्रीन को देखा गया. कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलेगी. हालांकि, इन सभी फीचर्स को टेस्टिंग के दौरान कार में देखा गया है. फाइनल कैबिन लेआउट और फीचर्स की जानकारी कार के अनवील होने पर ही पता चलेगी.
यह भी पढ़ें: विदेश में छाई भारत में बनी SUV... इन 5 कारों की है सबसे ज्यादा डिमांड
नई होंडा कार के लॉन्च होने से कंपनी की सेल्स बेहतर होने की उम्मीद है. अल्फा से पहले होंडा भारतीय बाजार में कई गाड़ियों को उतार चुका है. इस साल की शुरुआत में कंपनी होंडा सिटी फेसलिफ्ट, जेडआर-वी हाइब्रिड और हाल में होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है.
अक्टूबर 2026 में होंडा कार्स इंडिया ने 7609 यूनिट्स को बेचा है. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की सेल्स में 19 परसेंट की ग्रोथ हुई है. वहीं सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में कंपनी की सेल्स में 70.41 परसेंट की ग्रोथ आई है. लेकिन एक्सपोर्ट के मामले में होंडा ने गिरावट दर्ज की है.