scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

2.45 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स, इन कारों पर मिल रहे बंपर ऑफर

Honda discount August 2026
  • 1/7

नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अगस्त में बंपर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इस महीने इंडिपेंडेंस डे के मौके पर कई कंपनियां आकर्षक ऑफर दे रही है. ऐसे ही एक ऑफर की जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें आपको हजारों नहीं बल्कि लाखों का फायदा होगा. (Photo: hondacarindia.com)

Honda discount August 2026
  • 2/7

हम किसी प्रीमियम प्रोडक्ट की बात नहीं कर रहे हैं. ये ऑफर एक मिडसाइज एसयूवी पर मिल रहा है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये से कम से शुरू होती है. हम बात कर रहे हैं Honda कार्स की, जिसके पोर्टफोलियो में तीन कारें- अमेज, एलिवेट और होंडा सिटी आती हैं. (Photo: hondacarindia.com)

Honda discount August 2026
  • 3/7

होंडा सिटी पर कंपनी 95 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स इंडिपेंडेंस डे के मौके पर दे रही है. इसमें वेंटिलेटेड सीट्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. इस कार को आप अफोर्डेबल ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं. इस कार की कीमत 11.99 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. (Photo: hondacarindia.com)

Advertisement
Honda discount August 2026
  • 4/7

सबसे बड़ा डिस्काउंट होंडा एलिवेट पर मिल रहा है. इस कार पर कंपनी 2.45 लाख रुपये के बेनिफिट्स दे रही है. इस ऑफर के साथ एलिवेट SUV एक बेहतरीन विकल्प बन जाती है. होंडा इस एसयूवी के जेडएक्स वेरिएंट के साथ कॉम्प्लिमेंटरी एक्सेसरीज भी दे रही है. एसयूवी की कीमत 11.80 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. (Photo: hondacarindia.com)

Honda discount August 2026
  • 5/7

होंडा अमेज पर 66 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. ये कंपनी की सबसे सस्ती कार है. इस सेडान को आप सीएनजी में भी खरीद सकते हैं. होंडा अमेज सेकंड जेनरेशन पर भी कंपनी ऑफर दे रही है. इस कार पर 58 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. (Photo: ITG)

Honda discount August 2026
  • 6/7

अमेज के मौजूदा वेरिएंट की कीमत 7.65 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इस कार को भारत एनकैप में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. वहीं होंडा अमेज सेकंड जेन की कीमत 6,97,700 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. (Photo: ITG)

Honda discount August 2026
  • 7/7

ध्यान रखें कि ये ऑफर्स कारों के वेरिएंट्स, डीलर और लोकेशन के हिसाब से बदल सकते हैं. होंडा ये ऑफर्स 31 अगस्त तक दे रही है. वहीं सेकंड जेन अमेज शायद आपको हर जगह ना मिले. (Photo: hondacarindia.com)

Advertisement
Advertisement