हीरो मोटोकॉर्प
हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (Hero MotoCorp Limited), एक भारतीय बहुराष्ट्रीय मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली (New Delhi) में है (Headquarter of Hero Honda). कंपनी दुनिया में सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता है. भारत में भी, टू व्हिलर उद्योग में इसकी बाजार हिस्सेदारी लगभग 37.1% है. 27 मई 2021 तक, कंपनी का बाजार पूंजीकरण ₹59,600 करोड़ था.
हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड की स्थापना हीरो होंडा (Hero Honda) के नाम से 1984 में हुई थी (Foundation of Hero MotoCorp). भारत की हीरो साइकिल्स और जापान की होंडा के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में अपना परिचालन शुरू किया थी.
जून 2012 में, हीरो मोटोकॉर्प ने अपने मूल हीरो इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड की निवेश शाखा ऑटोमेकर के साथ विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दी. यह फैसला हीरो होंडा से अलग होने के 18 महीने बाद आया था.
हीरो 2018 से कैरेबियन प्रीमियर लीग, 20-20 क्रिकेट फ्रेंचाइजी का प्रायोजक रहा है. हीरो भारत के शीर्ष पुरुष फुटबॉल लीग, आई-लीग क्वालिफायर, फुटसल क्लब चैम्पियनशिप, टियर इंडियन विमेंस लीग और घरेलू फुटबॉल टूर्नामेंट कप को भी प्रायोजित करता है. वे भारतीय फुटबॉल टीम के प्रशिक्षण किट और विकासात्मक टीम इंडियन एरो के प्रमुख प्रायोजक भी हैं. 2014 से, हीरो ने हीरो वर्ल्ड चैलेंज गोल्फ टूर्नामेंट को प्रायोजित किया है. हीरो गोल्फ यूरोपियन टूर पर दो ब्रिटिश कार्यक्रमों को भी प्रायोजित करता है (Hero Honda Sponsorships).
हीरो मोटोकॉर्प के लिए अगस्त का महीना शानदार रहा है. अगस्त 2026 में कंपनी ने 5,41,038 टू-व्हीलर्स बेची हैं. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 4.53 परसेंट है.
Affordable Bikes: आज हम आपके लिए देश की टॉप 5 सबसे किफायती बाइक्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं. जिनकी शुरुआती कीमत 59 हजार रुपये है.
80s Trend ने पुराने भारत की उस खिड़की को फिर से खोल दिया है, जहां गाड़ियों से जुड़े कई किस्से सांस ले रहे हैं, जो बताते हैं कि, किस तरह सड़क पर दौड़ती इन मशीनों ही बदलते भारत के सपनों को पहली रफ्तार दी थी.
E85 Flex Fuel Bikes: E20 पेट्रोल को लेकर छिड़ी बहस के बीच एक बड़ी ख़बर सामने आई है. इथेनॉल से चलने वाली बाइक्स को लेकर बाजार में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है.
हीरो ने 125 सीसी सेगमेंट की अपनी दमदार बाइक को अपडेट कर दिया है. हम बात कर रहे हैं हीरो ग्लैमर एक्स 125 की. अब इस बाइक में सिंगल चैनल एबीएस के साथ इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा. कंपनी की मानें, तो ग्लैमरा एक्स सेगमेंट की पहली बाइक है, जिसमें ये फीचर्स दिए गए हैं. आइए जानते हैं इस बाइक में क्या कुछ खास मिलता है.
अगस्त के महीने में टू-व्हीलर सेल्स ईयर-ऑन-ईयर बढ़ी है. कंपनियां त्योहारी सीजन की तैयारी में जुट गई हैं, लेकिन इस बीच सेल्स में एक बड़ा खेल हुआ है.
भारतीय बाजार में हीरो सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचता है. अगस्त महीने में कंपनी की सेल्स अच्छी हुई है. घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट दोनों को मिलाकर ब्रांड ने 5.68 लाख से ज्यादा वाहन बेच दिए हैं. हालांकि, अगस्त के महीने में हीरो मोटोकॉर्प का एक्सपोर्ट कम हुआ है. वहीं इस वित्तवर्ष में कंपनी ने 27.79 लाख टू-व्हीलर्स बेच दिए हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Hero Impulse को पहली बार साल 2011 में लॉन्च किया गया था, तकरीबन 6 साल बाद 2017 में कंपनी ने इसे डिस्कंटीन्यू कर दिया था. अब एक बार फिर से नए डिजाइन पेटेंट के चलते इस बाइक की वापसी की चर्चा हो रही है.
देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपनी पॉपुलर बाइक को अपडेट करने वाली है. हम बात कर रहे हैं हीरो एक्सट्रीम 125आर की, जिसमें कई हाई-टेक फीचर जुड़ने वाले हैं. हीरो एक्सट्रीम 125आर में टीएफटी डिस्प्ले और टीपीएमएस जैसे फीचर आने वाले हैं. आइए जानते हैं हीरो की इस बाइक में क्या कुछ खास मिलने वाला है.
Hero HF Deluxe: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी एचएफ डीलक्स की कीमत में भारी कटौती की है. अब इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट किक-स्टार्ट से भी सस्ता हो गया है.
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में अभी स्कूटर्स का कब्जा है. बाइक्स की सेल नाम मात्र की है. इसकी एक बड़ी वजह इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में बड़े ब्रांड्स का ना होना है. रॉयल एनफील्ड ने इस सेगमेंट में फ्लाइंग फ्ली से एंट्री की है, लेकिन अभी बाइक की उपलब्धता सीमित है. अब इस सेगमेंट हीरो की एंट्री होने वाली है. आइए जानते हैं हीरो क्या प्लान कर रहा है.
Bike Ambulance: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने टू-व्हीलर एंबुलेंस को लेकर एक नया ड्राफ्ट जारी किया है. जिसके अनुसार जल्द ही दोपहिया वाहनों को भी एंबुलेंस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा. इससे दूर-दराज के इलाकों में भी बेहद कम समय में मरीजों तक मदद पहुंचाई जा सकेगी.
Hero के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Vida ने एक नया माइलस्टोन हासिल कर लिया है. कंपनी ने 3 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेच दिए हैं. खास बात ये है कि जहां कंपनी को शुरुआती 1 लाख स्कूटर बेचने में 33 महीनों का वक्त लगा. वहीं पिछले 12 महीनों में कंपनी ने 2 लाख यूनिट्स बेच दी हैं. आइए समझते हैं विडा स्कूटर्स की बढ़ती मांग हीरो के लिए क्यों है खास.
Two Wheeler Sales: बीते जुलाई में टू-व्हीलर सेल्स के मामले में होंडा ने देसी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को पीछे छोड़ दिया है.
Best Selling Bikes June: बीते जून में भी टू-व्हीलर्स की जमकर बिक्री हुई है. टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री 9,35,519 यूनिट रही.
Two Wheeler Sales June 2026: जून का महीना टू-व्हीलर मार्केट के लिए ठीक-ठाक रहा है. तमाम कंपनियों के होलसेल का डेटा सामने आ गया है. पिछले साल जून के मुकाबले कंपनियों ने बेहतर सेल की है. हीरो मोटोकॉर्प सबसे ज्यादा दोपहिया बेचने (होलसेल) वाला ब्रांड है. आइए जानते हैं किस कंपनी की सेल कितनी है.
एथर एनर्जी नया स्कूटर लाने की तैयारी में जुटा है. ये ब्रांड का अब तक का सबसे सस्ता स्कूटर होगा. स्कूटर के लॉन्च से पहले हीरो मोटोकॉर्प ने एथर एनर्जी में 1000 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया है. इससे एथर एनर्जी को अपने नए प्रोडक्ट्स को एक्सपैंड करने में फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं कंपनी के नए स्कूटर में क्या खास होगा.
हीरो करिज्मा को लेकर लोगों में एक वक्त पर खूब दीवानगी थी. हालांकि, कंपनी ने जब करिज्मा एक्सएमआर को लॉन्च किया, तो लोगों को ये बाइक खास पसंद नहीं आई. खासकर सेल्स के मामले में तो यही दिखता है. अब कंपनी इसका 250सीसी इंजन वाला वर्जन लाने वाली है. Hero Karizma XMR250 को हाल में स्पॉट किया गया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Hero MotoCorp भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने पर विचार कर रहा है. हालांकि, कंपनी इस बार कम्यूटर बाइक्स की नहीं बल्कि प्रीमियम मोटरसाइकिल की प्लानिंग कर रही है. ब्रांड भारत में 150 सीसी से 350 सीसी के बीच नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Hero Vida VX2 Plus launch: हीरो के इलेक्ट्रिक मोबिलिडी ब्रांड विडा (Vida) ने अपना नया स्कूटर लन्च कर दिया है. कंपनी ने विडा वीएक्स2 प्लस सीरीज में एक नया वेरिएंट जोड़ा है. लेटेस्ट मॉडल 4.4kWh की बैटरी के साथ आता है. कंपनी की मानें तो फुल चार्ज में ये स्कूटर 187 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
जून का महीना हीरो मोटोकॉर्प के लिए शानदार रहा है. कंपनी ने इस महीने 5,41,159 यूनिट्स डिस्पैच की हैं. हालांकि, ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की सेल कम हुई है. पिछले साल के मुकाबले हीरो मोटोकॉर्प की सेल 2.3 फीसदी कम हुई है. वित्तवर्ष 2027 की पहती तिमाही में कंपनी ने कुल 16,77,313 यूनिट्स को बेचा है.