हरदोई
हरदोई (Hardoi) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Hardoi, Uttar Pradesh) का एक शहर और जिला है. हरदोई लोक सभा के अंतर्गत पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं(Hardoi, Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक हरदोई की जनसंख्या लगभग 41 लाख है. इसका क्षेत्रफल 5,986 वर्ग किमी है. हर एक वर्ग किलोमीटर में 684 लोग रहते हैं(Hardoi, Population). इस जिले की 64.57 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 74.39 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 53.19 फीसदी है (Literacy). इस जिले का लिंग अनुपात (Sex ratio) 868 है.
इतिहासकारों के मुताबिक हिरण्यकश्यप का संबंध हरदोई जिले से रहा है. इसका पौराणिक नाम हरिद्रोही था, यानी जो भगवान का द्रोह करता हो या भगवान का विद्रोही. कहते हैं कि हिरण्यकश्यप ने अपने नगर का नाम हरि-द्रोही रखवा दिया था क्योकि उसके पुत्र प्रहलाद ने उसका विद्रोह किया था. बाद में इसे बदलकर हरदोई कर दिया गया (History).
हरदोई जिले की पूर्वी सीमा से गोमती नदी गुजरती है. यहां से कुछ महत्वपूर्ण नदियां भी बहती हैं जैसे गंगा, रामगंगा, गर्रा, सुखेता, सई, घरेहरा (Hardoi Rivers).
हरदोई के पुरवा कछेलिया गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. 52 वर्षीय लालपूत राठौर ने चरित्र पर शक के चलते अपनी 50 वर्षीय पत्नी जनुका देवी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी. इसके बाद ईंट से उनका सिर कुचल दिया. वारदात के बाद आरोपी पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी.
हरदोई में लूट, हत्या के प्रयास और अपहरण समेत 13 मुकदमों में नामजद प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज करीब 22 साल बाद झांसी के मऊरानीपुर में मिला. यहां वह सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार के नाम से मंदिर में दरबार लगाता था. पुलिस उसे सत्यापन के लिए हरदोई लाई और प्रक्रिया पूरी होने के बाद छोड़ दिया.
झांसी के मऊरानीपुर में काली सरकार के नाम से मंदिर में रह रहे कथित बाबा की पहचान लूट के आरोपी के रूप में हुई है. हरदोई पुलिस उसे कई सालों से तलाश रही थी. झांसी और हरदोई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार हुआ है. पुलिस के मुताबिक, वह नाम बदलकर संत बनकर रह रहा था और इंस्टाग्राम पर उसके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 11 अक्टूबर की सुबह एक साधु की हत्या से हड़कंप मच गया। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के शेर बहादुरपुर चौराहे पर बाबूलाल उर्फ बबूल का शव मिला। पुलिस ने उसके साथी साधु मुंशीलाल को गिरफ्तार कर लिया है।
हरदोई के बेनीगंज क्षेत्र में रविवार सुबह साधु बाबूलाल उर्फ बबूल (35) का शव मार्केट के बरामदे में मिला. पुलिस के मुताबिक, ईंट और कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या की गई. मामले में मृतक के साथी साधु मुन्नी उर्फ मुंशीलाल को गिरफ्तार किया गया है.
हरदोई में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से करीब 14 किलो गांजा बरामद किया है. सुरसा पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें नशीला पदार्थ मिला. मौके से एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब तस्करी के स्रोत, सप्लाई की जगह और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.
हरदोई में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली के एक बयान पर सियासी घमासान मच गया है. गोपामऊ में पीडीए सम्मेलन के दौरान उन्होंने बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पर जातिसूचक टिप्पणी की. वीडियो वायरल होने के बाद प्रेमावती ने एसपी से शिकायत और कानूनी कार्रवाई की बात कही है.
यूपी के हरदोई में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली की बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है. वायरल वीडियो के बाद प्रेमावती ने पुलिस में शिकायत और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
हरदोई में जमीन की पैमाइश के दौरान लेखपाल पर युवक से जाति पूछकर उसे एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है. वीडियो वायरल होने के बाद ब्राह्मण संगठनों ने आपत्ति जताई. प्रशासन ने मामले की जांच तहसीलदार सदर को सौंपकर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है. एसडीएम ने कथित टिप्पणी को गलत बताया है. लेखपाल ने धमकी देने से इनकार किया है.
यूपी के हरदोई में जमीन की पैमाइश के दौरान लेखपाल पर युवक से जाति पूछकर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच तहसीलदार सदर को सौंप दी है. आरोपी लेखपाल ने धमकी देने से इनकार किया है.
हरदोई में लगातार हो रही बारिश से परेशान एक युवक ने भगवान इंद्रदेव के खिलाफ ही जिलाधिकारी से ऑनलाइन शिकायत कर दी. मल्लावां के नेवादा परस गांव निवासी सूरज तिवारी ने जनसुनवाई पोर्टल पर आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है और जगह-जगह जलभराव हो गया है.
हरदोई में Instagram से शुरू हुई दोस्ती और करीब ढाई साल तक चले रिश्ते का खौफनाक वीडियो सामने आया है. आरोप है कि पैसों और रिश्ते को लेकर विवाद के बाद महिला और उसके परिजनों ने युवक को बुलाकर बंधक बनाया, आधा सिर और मूंछ मुंडवाई और जूतों की माला पहनाई. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.
यूपी के हरदोई में कार और बाइक की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई. लगातार हो रही बारिश के कारण अंतिम संस्कार स्थल पर पानी भरने और सूखी लकड़ियां न मिलने की वजह से परिजनों को मजबूरी में मां और बेटे के शवों को सड़क किनारे दफनाना पड़ा.
उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है. बीते 24 घंटे से हो रही बारिश के बीच अलग-अलग हादसों में 11 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं. सिकंदरपुर गांव में भारी पेड़ मकान पर गिर गया, जिसके नीचे एक ही परिवार के तीन लोग दब गए. वहीं कच्ची दीवार गिरने से चार भैंसें दबकर मर गईं.
हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के बडेरा गांव में गन्ने के खेत में 15 फीट लंबा मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. अजगर ने एक सियार को शिकार बनाया था, जिसे वन विभाग और सर्प मित्र ने मिलकर सुरक्षित रेस्क्यू कर गोमती नदी के किनारे छोड़ दिया गया.
हरदोई में पति-पत्नी के बीच विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. साधना ने पति दीपक पर मारपीट कर उसकी नाक काटने और नाली में फेंकने का आरोप लगाया है. उसका दावा है कि सास-ससुर ने इस दौरान उसके हाथ पकड़े थे. वहीं, पति के परिवार ने आरोप लगाया कि साधना ने दीपक के प्राइवेट पार्ट पर काटा और खुद को घायल कर लिया.
हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. चरित्र पर शक के चलते पति ने सोती हुई पत्नी की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंच गया.
हरदोई में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद के बाद पुलिस ने पांच नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. शिकायत के मुताबिक, कार्यक्रम में डिंपल यादव से जुड़ा गाना बजाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई.
Hardoi Wild Animal Attack: हरदोई में चारपाई पर सो रही बुजुर्ग महिला को जंगली जानवर ने बनाया निवाला. पगमार्क के आधार पर भेड़िया या लकड़बग्घा होने की शंका, ड्रोन से निगरानी शुरू...
लखनऊ में शादी के करीब एक साल बाद एक महिला अपने बचपन के प्रेमी के साथ घर से चली गई. पति ने पले उसे खोजा जब वह प्रेमी के साथ मिली तो महिला ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने की जिद पर अड़ गई. इसके बाद पति ने जबरदस्ती करने के बजाय खुद दोनों की मंदिर में शादी करा दी.
लखनऊ के चिनहट स्थित गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में 22 वर्षीय अमित और 19 वर्षीय नरगिस के शव मिले. दोनों 23 अगस्त से यहां साथ रह रहे थे. पुलिस को कमरे से आर्य समाज मंदिर का मैरिज सर्टिफिकेट और सुसाइड नोट मिला है. हरदोई में नरगिस के अपहरण का मुकदमा भी दर्ज था. अब पुलिस दोनों की 20 दिन की पूरी कहानी और मौत की वजह तलाश रही है.