scorecardresearch
 

बाबा बनकर छिपा था हरदोई लूट का आरोपी, इंस्टाग्राम पर 1 लाख फॉलोअर्स वाला काली सरकार गिरफ्तार

झांसी के मऊरानीपुर में काली सरकार के नाम से मंदिर में रह रहे कथित बाबा की पहचान लूट के आरोपी के रूप में हुई है. हरदोई पुलिस उसे कई सालों से तलाश रही थी. झांसी और हरदोई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार हुआ है. पुलिस के मुताबिक, वह नाम बदलकर संत बनकर रह रहा था और इंस्टाग्राम पर उसके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.

Advertisement
X
काली सरकार के नाम से बना रखी थी पहचान.(Photo: Pramod Kumar Gautam/ITG)
काली सरकार के नाम से बना रखी थी पहचान.(Photo: Pramod Kumar Gautam/ITG)

उत्तर प्रदेश के झांसी में मंदिर का संत बनकर रह रहे कथित बाबा काली सरकार की असलियत सामने आई है. हरदोई में लूट के मामले में आरोपी प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज शुक्ला को झांसी और हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले कई सालों से झांसी के मऊरानीपुर इलाके में सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार के नाम से रह रहा था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.

पुलिस ने मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कुरैंचा गांव स्थित काली सरकार मंदिर में छापेमारी कर उसे पकड़ा है. हरदोई जिले की शहर कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी. इसी दौरान उसका सुराग मिलने पर हरदोई पुलिस झांसी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें: भरोसा किया तो गए! झांसी GRP के हत्थे चढ़ा गुजरात का हाईटेक 'ट्रेन लुटेरा' परिवार, सफर में हंसते-बोलते करते थे चोरी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदोई के चौहान थोक निवासी प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज शुक्ला के रूप में हुई है. वह मायाराम शुक्ला का बेटा है और हरदोई की शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, वह हरदोई से झांसी आकर अपनी पहचान बदलकर मंदिर में संत के रूप में रहने लगा था. इस दौरान उसने बड़ी संख्या में भक्तों को अपने साथ जोड़ा और सोशल मीडिया पर भी अपनी पहचान बनाई.

Advertisement

2014 में लूट के आरोप में गया था जेल

पुलिस के अनुसार, प्रदीप शुक्ला के खिलाफ हरदोई में कई मामले दर्ज हैं. वह शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया है. वर्ष 2014 में लूट के आरोप में हरदोई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके बाद वर्ष 2018 में भी उसके खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ था. पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था.

न्यायालय की ओर से वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी थी. इसी दौरान पुलिस को उसके झांसी में होने की जानकारी मिली. इसके बाद हरदोई की शहर कोतवाली पुलिस ने मऊरानीपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर कुरैंचा गांव स्थित मंदिर में छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया.

झांसी​

काली सरकार के नाम से बना रखी थी पहचान

पुलिस के मुताबिक, आरोपी झांसी में सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार के नाम से रह रहा था. उसने मंदिर में संत के रूप में अपनी पहचान बना ली थी. इस दौरान उसके अनुयायियों की संख्या भी बढ़ी. सोशल मीडिया पर भी उसकी लोकप्रियता बढ़ी और इंस्टाग्राम पर उसके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गए.

मऊरानीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश कुमार ने बताया कि मऊरानीपुर पुलिस और हरदोई जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज शुक्ला को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले कुछ सालों से मऊरानीपुर स्थित काली सरकार मंदिर में सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार के नाम से संत बनकर रह रहा था.

Advertisement

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची. इसके बाद हरदोई पुलिस उसे अपने साथ ले गई. अब हरदोई में दर्ज मामलों और न्यायालय के वारंट के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement