यूपी के हरदोई में जमीन की पैमाइश के दौरान लेखपाल पर युवक से जाति पूछकर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच तहसीलदार सदर को सौंप दी है. आरोपी लेखपाल ने धमकी देने से इनकार किया है.