ग्वालियर
ग्वालियर (Gwalior) भारत (India) के मध्य प्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) का एक जिला और प्रमुख शहर है जो राज्य के उत्तरी भाग में स्थित है. भारत की राजधानी दिल्ली (Delhi) के दक्षिण में 343 किलोमीटर, आगरा (Agra) से 120 किलोमीटर और राज्य की राजधानी भोपाल (BHopal) से 414 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. ग्वालियर भारत के गिर क्षेत्र में एक रणनीतिक स्थान पर है और इसका अधिकांश भाग बुंदेलखंड (Bundelkhand) क्षेत्र के अंतर्गत आता है. इस जिले का क्षेत्रफल 4,560 वर्ग किलोमीटर है (Gwalior Geograhpical Location and Area).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक ग्वालियर की जनसंख्या (Gwalior Population) 20.32 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 446 लोग रहते हैं (Gwalior Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 864 है. इसकी 76.65 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 84.70 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 67.38 फीसदी है (Gwalior literacy).
ग्वालियर भारत का ऐतिहासिक शहर जिसका उसके किले पर कई ऐतिहासिक उत्तरी भारतीय राज्यों का शासन रहा है. इसे 13वीं शताब्दी में तोमरों से मुगल साम्राज्य को मिला फिर 1754 में मराठा को मिला और उसके बाद 18वीं शताब्दी में सिंधिया को दिया गया. ग्वालियर किले में चतुर्भुज मंदिर एक लिखित संख्या के रूप में शून्य की दुनिया की पहली घटना का दावा करता है (Gwalior History).
ग्वालियर की प्रमुख भाषा हिंदी (Hindi) अब तक है, जिसमें लगभग 96% निवासी इसे अपनी पहली भाषा के रूप में बोलते हैं साथ ही सिंधी और मराठी 1% बोली जाती है (Gwalior Languages).
ग्वालियर के स्थानों में जय विलास पैलेस, सूर्य मंदिर, गौस मोहम्मद का मकबरा और ग्वालियर किला प्रमुख है (Gwalior Tourist Places).
मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित दृष्टि स्किन एवं चाइल्ड क्लिनिक में मरीज का मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया. फोन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना के वक्त नवजात बच्चे और दूसरे मरीज भी मौजूद थे. स्टाफ ने समय रहते आग बुझा दी और कोई घायल नहीं हुआ.
ग्वालियर के दृष्टि स्किन एवं चाइल्ड क्लिनिक में एक मरीज का मोबाइल फोन अचानक ब्लास्ट हो गया. फोन फटते ही उसमें आग लग गई, जिससे क्लिनिक में अफरा-तफरी मच गई. घटना के वक्त वहां नवजात बच्चे और दूसरे मरीज भी मौजूद थे.
Gwalior Karwa Chauth Murder Case: ग्वालियर में करवा चौथ के दिन आनंद श्रीवास्तव ने पत्नी मधु की कथित तौर पर मूसल से वार कर हत्या कर दी. पुलिस की शुरुआती जांच में बिछिया को लेकर शक वजह सामने आया है. 14 साल के बेटे ने भी घटना के बाद पिता की बात बताई.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंच गया. यह घटना मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर की है. जिस महिला का कत्ल हुआ, उसका नाम मधु श्रीवास्तव है और उसके पति का नाम आनंद श्रीवास्तव है. दोनों ने लव मैरिज की थी. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर हत्या के पीछे की वजह क्या है.
ग्वालियर के चिड़ियाघर के बाहर से लापता हुई 18 वर्षीय विवाहिता को पुलिस ने करीब 20 दिन बाद दस्तयाब कर लिया है. महिला अपने पति के साथ शिवपुरी के नरवर से घूमने आई थी. CCTV फुटेज में वह एक युवक की बाइक पर जाती दिखी थी. महिला ने पुलिस को बताया कि वह रास्ता भटक गई थी और उसने लिफ्ट ली थी.
MP News: ग्वालियर GRP ने ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोप में दीपक मौर्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, 34 बैग और लैपटॉप-मोबाइल समेत करीब ₹8.26 लाख का सामान बरामद हुआ है.
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय विवाहिता ने अपने जेठ कमल पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक, घटना 28 फरवरी 2026 की रात हुई थी. आरोपी उसे 2 मार्च को मुरैना छोड़ आया. धमकी और सामाजिक बदनामी के डर से वह चुप रही. बाद में मां और नानी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.
MP News: ग्वालियर के एक मदरसे में बाल अधिकार आयोग के निरीक्षण के दौरान 26 बच्चे मिले. शिक्षा और सुरक्षा संबंधी कमियों के दावों के बीच प्रबंधन ने कार्रवाई पर आपत्ति जताई...
ग्वालियर के पद्माराजे शासकीय स्कूल परिसर में निर्माणाधीन CM Rise स्कूल की छत का हिस्सा गिरने से चार मजदूर घायल हो गए. हादसे के बाद निर्माण की क्वालिटी और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं.
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में अमन, लव और उनके चाचा अशोक की मौत से गदाईपुरा में मातम पसरा है. परिवार ने करीब 12 साल की मन्नतों और पूजा-अर्चना के बाद दो बेटों को पाया था. दोनों भाई 15 और 13 साल के थे. जिस घर में बच्चों की हंसी गूंजती थी, वहां अब सन्नाटा है.
Gwalior Accident Update: ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे सीएम मोहन यादव, घायलों के लिए एयर एंबुलेंस का ऐलान. बोले कि दोषियों को नहीं बख्शेंगे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
Gwalior Accident Sahasram News: ग्वालियर हादसे में श्योपुर के सहसराम गांव के ताऊ-भतीजे की मौत. भाई से मिलने गए महेश शर्मा और शौर्य शर्मा का शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम. पढ़ें रिपोर्ट...
Jyotiraditya Scindia Green Carpet Reaction Gwalior: ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर में ग्रीन कार्पेट और VIP तैयारियों पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया. बोले कि क्या तमाशा है ये? पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
Gwalior Accident News: ग्वालियर हादसे में भाई को बचाने के लिए नंगे पैर 8 किमी दौड़ा सौरभ. खुद के पैसों से 800 देकर मंगवाई हाइड्रा क्रेन. पढ़ें झकझोर देने वाली कहानी.
Gwalior Accident Eyewitness: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हुई. दर्शन करने के लिए पहुंचे MBBS छात्र रामनरेश कुशवाह ने अपने मेडिकल के दोस्तों संग घायलों का रेस्क्यू किया, ट्रक के नीचे फंसे लोगों को फर्स्ट एड और CPR देकर पीड़ितों की मदद की...
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. नवरात्र के दौरान शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. इस भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अनुसार यह हादसा झांसी-शिवपुरी हाईवे पर स्थित चिनौर रोड की ढलान पर हुआ.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया. दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रक नो-एंट्री जोन में घुसा था. घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्रवाई करते हुए सिटी एसपी को पद से हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं.
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 घायल हैं. हादसे के बाद CM मोहन यादव ने सिटी SP को पद से हटाने का आदेश दिया है. मामले में 8 पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है.
Gwalior Temple Accident Latest Updates: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक की टक्कर से 15 श्रद्धालुओं की मौत. सीएम मोहन यादव ने एसपी को हटाया, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
ग्वालियर में एक भयानक हादसा हुआ, जहां शनिवार रात अनियंत्रित ट्रक ने मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हुए हैं. मंदिर के पास भारी वाहन के पहुंचने पर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ा संज्ञान लिया है. इस हादसे में अनियंत्रित ट्रक ने शीतला माता मंदिर के पास श्रद्धालुओं को कुचल दिया था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद शहर के सिटी एसपी को पद से हटा दिया गया है, जबकि कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.