नीरज चौधरी 'आजतक' डिजिटल (aajtak.in) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वे मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित हिंदी भाषी राज्यों की खबरों को देखते हैं. साल 2021 से आजतक डिजिटल टीम से जुड़े नीरज चौधरी तथ्य-आधारित, संतुलित और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. उनकी खबरें बढ़ा-चढ़ाकर नहीं, बल्कि आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में लिखी जाती हैं, जिससे आम पाठक आसानी से जुड़ सकें.
'जो है देखा, वही देखा तो क्या देखा है, देखो वो जो औरों ने न कभी देखा है' की तर्ज पर नीरज की सबसे बड़ी खासियत छोटे-मंझोले कस्बों और शहरों की उन खबरों को मुख्यधारा में लाना है जो अक्सर राष्ट्रीय पटल पर अनदेखी रह जाती हैं. यानी कि वह खबरें या खबरों के वह एंगल जो हर किसी को दिखाई नहीं देते, उनको खोजकर सामने लाना. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि खबर न सिर्फ सूचित करे, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी लाए.
राज्यों की सियासी उठापटक हो या अपराध जगत की गहरी नब्ज टटोलने वाली खबरें, नीरज हर बार आम आदमी की आवाज को मजबूती से उठाते हैं. उनकी खबरों का एक बड़ा उद्देश्य पीड़ितों और प्रभावितों तक न्याय पहुंचाना भी रहा है. कई मामलों में उनकी खबरों के असर से प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई हुई और लोगों की समस्याओं का समाधान निकला.
पत्रकारिता में एक दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले नीरज चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में भोपाल से की. उन्होंने न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है. ABP न्यूज में अंशकालीन संवाददाता के रूप में उन्होंने ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की और मध्य प्रदेश विधानसभा की बहसों तथा अपराध जगत की कई महत्वपूर्ण खबरों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया.
इसके बाद उन्होंने News18 (नेटवर्क18) डिजिटल, दैनिक भास्कर डिजिटल, Zee News और NBT (नवभारत टाइम्स) के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दीं. कुछ समय के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) में युवा पेशेवर के रूप में भी कार्य किया, जहां उन्होंने संस्कृति मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय से जुड़े कवरेज को संभाला. शुरुआत ABP न्यूज चैनल में अंशकालीन संवाददाता के रूप में हुई, फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने खबरों को आमजन की भाषा में ढालने का हुनर सीखा.
नीरज चौधरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जन्मे और पले-बढ़े हैं. उन्होंने एमपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से बी.कॉम. की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता में गहरी रुचि के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में MA की डिग्री प्राप्त की.
अपने करियर में नीरज ने हाइपरलोकल, पॉलिटिकल, बॉलीवुड, ट्रेंडिंग, लाइफस्टाइल समेत लगभग सभी बीट्स पर रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव हासिल किया है. न्यूज प्लानिंग, वैल्यू एडेड आर्टिकल्स, इन्फोग्राफिक्स और विशेष दिनों के लिए डेडिकेटेड कंटेंट तैयार करना उनकी विशेषज्ञता रही है. खबरों को वेरीफाई किए बिना कभी आगे नहीं बढ़ना उनका मूल सिद्धांत है. वे मानते हैं कि ऑथेंटिक सोर्स और फैक्ट-चेकिंग के बिना कोई भी जानकारी पाठकों तक नहीं पहुंचनी चाहिए.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू हुआ पत्रकारिता के क्षेत्र में नीरज का सफर 2012 से शुरू होकर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज तक निरंतर जारी है.
आजतक डिजिटल में पिछले करीब पांच साल से वे राज्यों की खबरों को मजबूती से कवर कर रहे हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
रिपोर्टिंग: ग्राउंड रिपोर्टिंग, विधानसभा कवरेज, अपराध जगत, राजनीतिक घटनाक्रम
एडिटिंग: डिजिटल कंटेंट एडिटिंग, न्यूज प्लानिंग, वैल्यू एडेड स्टोरीज
स्पेशल स्किल्स: इन्फोग्राफिक्स, स्पेशल डे कंटेंट, फैक्ट-बेस्ड डीप रिपोर्टिंग
मीडिया प्लेटफॉर्म: ABP (टीवी), डिजिटल (Zee, News18, Dainik Bhaskar, Navbharat Times, AajTak)