गोंडा (Gonda) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है. इस जिले का मुख्यालय गोंडा शहर है. यह देवीपाटन मंडल का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 4,003 वर्ग किलोमीटर है (Gonda Geographical Area).
गोंडा जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Constituency) और पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं. (Assembly Constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक गोंडा की जनसंख्या (Population) 34 लाख से ज्यादा है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 858 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 921 है. गोंडा की 58.71 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 69.41 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 47.09 फीसदी है (Gonda Literacy).
इतिहास के मुताबिक अध्योध्या के राजा भगवान श्रीराम की गायें इस क्षेत्र में चरा करती थी, जिससे इस जगह का नाम "गोनर्द" पड़ा. यही कालान्तर में बदलकर गोंडा कहलाया. आज भी बहुत से ग्रामीण "गोंडा" को "गोंड़ा" कहते हैं. कहा जाता है कि वशिष्ठ ऋषि का आश्रम इसी क्षेत्र में था. गोंडा को महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि भी माना जाता है. महर्षि पतंजलि कई महान ग्रंथों के रचयिता थे (Patanjali History. इन्हीं स्थानों पर चंदेलों की भी बस्तियां पाई जाती है, जिसमें हरिश्चंद्र सिंह चंदेल अपने कर्तव्यों, ईमानदारी और कर्मठता के लिए विख्यात हैं.
गोंडा जिले में घाघरा, सरयू और कुआनो, तीन नदियां हैं. इसके अतिरिक्त बिसुही, मनवर और टेढ़ी, मौसमी नदियां हैं (Gonda Rivers).
गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक गंजा समर्थक उनसे अपने सपने का जिक्र करते हुए चुनाव चिन्ह साइकिल की बात कहता है. इस अनोखे सपने की बात सुनकर पूर्व सांसद समेत पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा.
गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह के सामने एक समर्थक ने कहा कि उसने सपने में उनका चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ देखा है. यह सुनकर पूर्व सांसद हंस पड़े और वहां मौजूद लोग भी ठहाके लगाने लगे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी तारीख की पुष्टि नहीं हुई है.
गोंडा की 7 साल की अनामिका मिश्रा ने गांधी जयंती पर 30 किलोमीटर दौड़ पूरी कर बापू को नमन किया. सुबह स्कूल से शुरू हुई दौड़ गांधी पार्क में खत्म हुई. 3 घंटे 40 मिनट तक दौड़ने वाली अनामिका का डीआईजी समेत वहां मौजूद लोगों ने स्वागत किया. वह ओलंपिक मैराथन में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करना चाहती है.
गोंडा में बर्तन व्यवसायी विनोद साहनी हत्याकांड मामले में निलंबित किए गए परसपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी को 19वें दिन बहाल कर दिया गया है. एसपी अभिषेक ने उन्हें भंभुआ का चौकी इंचार्ज बनाया है. इस बहाली और फेरबदल के फैसले पर अब सवाल उठने लगे हैं.
गोंडा में मंडलायुक्त कार्यालय के लिए आरक्षित नजूल भूमि से तीन दशक पुराना अवैध कब्जा हट गया है. मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की कड़ाई और प्रशासनिक निगरानी के बाद वादी दयानंद मिश्र ने कोर्ट में शपथ-पत्र देकर पैरवी न करने का फैसला किया और जमीन से अपना कब्जा खुद हटा लिया.
गोंडा में करीब 30 साल से नजूल की चार सरकारी जमीनें विवाद में थीं. मंडलायुक्त कार्यालय के लिए आरक्षित इन भूखंडों पर स्कूल के नाम से कब्जा होने की बात सामने आई. प्रशासन की दोबारा समीक्षा के बाद वादी दयानन्द मिश्र ने कोर्ट में आगे पैरवी न करने का शपथ-पत्र दिया. इसके साथ ही मौके से करीब 30 साल पुराना कब्जा भी हटा लिया.
यूपी के गोंडा में चिकन बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की. इसी दौरान उनकी 6 साल की बेटी भी चोटिल हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बच्ची के पिता को हिरासत में लिया है. इस मामले की पूरी जांच की जा रही है.
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कथा पंडालों की चर्चा तेज है. रायबरेली में प्रदीप मिश्रा की कथा से लेकर गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह की राष्ट्र कथा और बांदा में बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम तक, क्या ये सिर्फ धार्मिक आयोजन हैं या इनके राजनीतिक मायने भी हैं? देखिए आजतक डिजिटल की खास रिपोर्ट.
गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बड़े किराना व्यवसाई के 19 वर्षीय बेटे और होनहार हॉकी खिलाड़ी विवेक गुप्ता ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में कुत्ते के पट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पुलिस ने लगभग पूरी तरह फॉर्मेट हो चुके मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
गोंडा के कारोबारी विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश में सियासत गरमा गई है. विनोद साहनी के परिजनों से मिलने के लिए गोंडा जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया. टोल प्लाजा पर पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में ले लिया और उन्हें गोंडा जाने से रोक दिया. उनके साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता आसिम वकार और नरेंद्र सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया.
उत्तर प्रदेश के गोंडा में निषाद समुदाय के बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है. मामला खुद के समाज और पार्टी कार्यकर्ता से जुड़ा होने के चलते कैबिनेट मंत्री संजय निषाद खुद सड़क पर उतर आए और समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए.
गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद के बाद हमला किया गया. गंभीर हालत में KGMU लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हैं. पढ़ें पूरी कहानी.
गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद मामला गरमा गया है. परिवार शव रखकर प्रदर्शन कर रहा है, जबकि निषाद पार्टी और सपा भी विरोध में सड़क पर उतरी हैं. वायरल वीडियो पर बीजेपी विधायक अजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि वह परिवार से मिलने और मामले में सहयोग के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे थे.
गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात बर्तन व्यापारी पर हमला हुआ. धारदार हथियार से हुए हमले में विनोद साहनी (45) घायल हो गए. इलाज के दौरान लखनऊ के केजीएमयू में उनकी मौत हो गई. पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
गोंडा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता मिश्रा अपनी खास अवधी बोलचाल के कारण महिला मरीजों के बीच लोकप्रिय हैं. कर्नाटक के मंगलूर से ताल्लुक रखने वाली अनीता तुलु और कन्नड़ भाषी परिवार से आती हैं. शादी के बाद उन्होंने गोंडा को अपना घर बनाया. मरीजों की भाषा में बातचीत कर उनकी परेशानी समझने की कोशिश ने उन्हें अलग पहचान दिलाई. उनका निजी नर्सिंग होम महिलाओं के इलाज का प्रमुख केंद्र है.
गोंडा में प्रैक्टिस करने वाली एक डॉक्टर का अवधी बोलने का अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कर्नाटक में पढ़ी डॉक्टर ने मरीजों से बेहतर संवाद के लिए पहले हिंदी और फिर अवधी सीखी. मरीजों के ‘गटई पिरात है’, ‘नटई पिरात है’ और ‘चिल-चिल पिरात है’ जैसे शब्दों से उन्होंने अवधी सीखी. डॉक्टर का कहना है कि स्थानीय बोली बोलने में शर्म नहीं, गर्व होना चाहिए.
गोंडा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता मिश्रा की मातृभाषा कन्नड़ है, लेकिन वह अपने मरीजों से फर्राटेदार अवधी में बात करती हैं. कर्नाटक के मंगलूर से गोंडा आईं डॉ. अनीता ने मरीजों की परेशानी समझने के लिए पहले हिंदी और फिर अवधी सीखी. अब वह अवधी में बताई गई महिलाओं की समस्याओं को आसानी से समझकर उनका इलाज करती हैं.
देवीपाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल पर गोंडा की सिविल जज शबीना खान पर फोन करके दबाव बनाने और अनुचित टिप्पणी के गंभीर आरोप लगे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने इसे प्रथम दृष्टया 'आपराधिक अवमानना' का मामला माना है.
योग गुरु बाबा रामदेव और BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह के बीच वार-पलटवार जारी है. अब बाबा रामदेव की दोबारा आंदोलन की चेतावनी पर बृजभूषण सिंह ने निशाना साधा.
यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को पहली बार अपने गृह जिले गोंडा पहुंचे. इस दौरान जगह-जगह उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. नवाबगंज के रास्ते एक मदरसे के बच्चों ने भी उनका स्वागत किया और 'शेर आया, शेर आया' के नारे लगाए.
उत्तर प्रदेश में एनआरएचएम घोटाले के मुख्य आरोपी और पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई अजय श्रीवास्तव के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है. अजय के पास से 28 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति मिली है. इसमें छह मंजिला होटल, कई फार्म हाउस और कई प्लॉट शामिल हैं. जांच में पता चला कि अजय ने क्लर्क की नौकरी के दौरान अपनी आय से 763 गुना अधिक संपत्ति जमा की. विजिलेंस ने लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में छापेमारी कर कई संपत्तियों को सील किया है.