दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) एक लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं, जिन्हें उनके बहुचर्चित किरदारों और रियलिटी शोज में भागीदारी के लिए जाना जाता है. दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर है. उन्होंने मई 2025 में अपने सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी की जानकारी दी.
दीपिका कक्कड़ का जन्म 6 अगस्त 1986 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और इसके बाद तीन वर्षों तक जेट एयरवेज में एयर होस्टेस के रूप में कार्य किया. हालांकि, अभिनय के प्रति उनके जुनून ने उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री की ओर आकर्षित किया. उन्होंने 2010 में धारावाहिक 'नीर भरे तेरे नैना देवी' में लक्ष्मी की भूमिका से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की.
दीपिका को असली पहचान 2011 से 2017 तक प्रसारित हुए धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में सिमर भारद्वाज की भूमिका से मिली. इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया और कई पुरस्कार भी दिलाए. इसके अलावा, उन्होंने झलक दिखला जा 8 (2015) और नच बलिए 8 (2017) जैसे रियलिटी शोज में भी भाग लिया. 2018 में, उन्होंने बिग बॉस 12 में भाग लिया और विजेता बनीं, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी. 2019 से 2020 तक, उन्होंने स्टार प्लस के धारावाहिक 'कहां हम कहां तुम' में सोनाक्षी रस्तोगी की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. 2023 में, दीपिका ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में भाग लिया, जहां उन्होंने 8वां स्थान प्राप्त किया.
दीपिका की पहली शादी 2008 में रौनक सैमसन से हुई थी, लेकिन 2015 में तलाक हो गया. इसके बाद, उन्होंने अपने सह-कलाकार शोएब इब्राहिम से 22 फरवरी 2018 को विवाह किया. शादी के बाद, दीपिका ने इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम "फैजा" रखा. 2023 में बेटा हुआ जिसका नाम रुहान है.
दीपिका कक्कड़ के पति शोएब का आज जन्मदिन है. इस मौके पर उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो उनका शुक्रिया अदा कर रही हैं. दीपिका के मुश्किल वक्त में शोएब उनके साथ डटकर खड़े हैं, इसलिए वो थोड़ी इमोशनल होती नजर आई हैं.
दीपिका कक्कड़ की इम्यूनोथेरेपी शुरू हो चुकी है. वो कैंसर से पूरी तरह ठीक होने की कोशिश में लगी हुई हैं, मगर कोई ना कोई परेशानी उनकी राह मुश्किल कर देती है. एक्ट्रेस को भयंकर साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ रहा है.
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इन दिनों परेशानियों में घिरे हुए हैं. एक तरफ जहां शोएब अस्पताल और घर के चक्कर काट रहे हैं, तो वहीं दीपिका का इम्यूनोथेरेपी शुरू हो गई है.
शोएब इब्राहिम ने उन दावों पर रिएक्शन दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि दीपिका कक्कड़ को एक और सर्जरी करवानी होगी. उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस ने अपना इम्यूनोथेरेपी ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है.
दीपिका की ननद सबा इब्राहिम के ससुर को ब्रेनस्ट्रोक हुआ था. वो अस्पताल में भर्ती थे. सबा के ससुर की हालत अचानक काफी गंभीर हो गई थी, मगर अब उन्हें थोड़ा आराम मिला है. यूट्यूबर ने खुद हेल्थ अपडेट दी है.
अविका और मनीष ने शो में पति-पत्नी का किरदार निभाया था. दोनों के रोमांटिक सीन्स भी थे. सीरियल में दोनों की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली. ये भी कहा जाने लगा कि ये प्यार में हैं.
टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता की ब्रेन की सर्जरी हुई है. सर्जरी के बाद एक्टर के पिता की हालत में थोड़ा सुधार हो रहा है. मगर अब उन्हें दूसरी समस्याएं होने लगी हैं. पिता का हेल्थ अपडेट देते हुए शोएब इमोशनल हो गए.
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के परिवार को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. शोएब के पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया है और वो ICU में भर्ती हैं.
दीपिका कक्कड़ के ससुर दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे. शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने पिता के लिए दुआ मांगने की बात लिखी थी. अब उन्होंने नया यूट्यूब व्लॉग डालकर पिता की हेल्थ अपडेट शेयर की है.
दीपिका कक्कड़ के ससुर इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. एक्टर शोएब इब्राहिम ने पोस्ट के जरिए लोगों से उनके पिता के लिए दुआ मांगने की अपील की है.
टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन उनका हौसला कम नहीं हुआ है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर ऑरेंज चिकन और राइस नूडल्स की रेसिपी शेयर की है.
दीपिका कक्कड़ टेलीविजन की लोकप्रिय अदाकारा हैं, जो लंबे समय से टीवी पर नहीं दिखाई दे रही हैं. टीवी से दूर रहने के बावजूद उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है.
यूट्यूबर सबा इब्राहिम एक और नए घर की मालकिन बन गई हैं. उनके नए घर में कंस्ट्रक्शन चल रहा है. सबा ने पहली बार अपने नए घर की झलक दिखाई. फैंस उन्हें नए घर के लिए ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.
सबा इब्राहिम एक बार फिर ट्रोल हो रही हैं. सबा को उनके गंदे और बिखरे घर के लिए ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि, उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता.
दीपिका कक्कड़ टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. वो लैविश लाइफ जीती हैं. इन दिनों वो शोबिज से दूर हैं. वो पति-बच्चे संग फैमिली लाइफ में बिजी हैं. दीपिका यूट्यूबर बन गई हैं.
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, आज पॉपुलर यूट्यूबर भी हो चुकी हैं. उन्हें टीवी शो 'ससुराल सिमर का' से फेम मिला था. एक्ट्रेस ने इस सीरियल में सिमर का रोल निभाया था. पिछले कुछ सालों से दीपिका कंटेंट क्रिएशन में एक्टिव हैं. इसके अलावा 2025 से वो लीवर कैंसर से भी जूझ रही हैं और इसका इलाज करा रही हैं.
अगर आमिर खान बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट हैं, तो दीपिका कक्कड़ टीवी की परफेक्शनिस्ट हैं. रील लाइफ हो या रियल लाइफ दीपिका हर काम को परफेक्ट तरीके से करती हैं. दीपिका ने दो साल के बेटे से पोछा भी बिल्कुल परफेक्ट तरीके से लगवाया.
दीपिका कक्कड़ टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कभी अपनी पहली शादी का जिक्र नहीं किया है. ये पहला मौका है, जब जयति भाटिया ने उनके मुश्किल फेज पर बात की है.
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम हेल्थ इश्यूज से जूझ रही हैं. फिर भी वो हंसते-मुस्कुराते हुए लाइफ में आगे बढ़ रही हैं.
दीपिका कक्कड़ की तबीयत एक बार फिर बिगड़ती नजर आई है. एक्ट्रेस के पेट में दो डॉट्स मिले आए हैं, जिसका फिलहाल कोई इलाज नहीं किया जा सकता. दीपिका के पास लगातार स्कैन्स के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बचा है.
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की जिंदगी में पिछले साल से उथल-पुथल चल रही है. वो खराब मेडिकल सिचुएशन से गुजर रही हैं. पत्नी दीपिका को दर्द में देखकर उनके पति शोएब को एंग्जाइटी होने लगी है.