क्रिकेटर ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं. उन्हें जनवरी 2024 में शुरू हो रही भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं.
जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को आगरा में हुआ था. उन्होंने अपने स्कूल में एक शिविर के दौरान क्रिकेट खेलना शुरू किया. उन्होंने उत्तर प्रदेश की अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 टीमों के लिए खेला है. जुरेल ने 10 जनवरी 2021 को 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए ट्वेंटी-20 डेब्यू किया. उन्हें 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम के उप-कप्तान के रूप में शामिल किया गया था. फरवरी 2022 में, उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के लिए ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा. उन्होंने 17 फरवरी 2022 को 2021-22 रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया. जुरेल ने 5 अप्रैल 2023 को गुवाहाटी में पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना डेब्यू किया और 32 (15) रन बनाए. इस प्रदर्शन ने ध्रुर जुरेल की टीम में जगह पक्की कर दी. उन्होंने 14 जुलाई 2023 को 2023 एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात ए के खिलाफ भारत ए के लिए, लिस्ट ए की शुरुआत की.
IND A vs NZ A: भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट (Unofficial Test) के पहले दिन एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों से लेकर कमेंटेटर्स तक को हंसने पर मजबूर कर दिया. मैच के दौरान बुजुर्ग स्कूटी लेकर मैदान के अंदर पहुंच गया. इसके चलते कुछ देर के लिए खेल रोकना पड़ा.
न्यूजीलैंड-ए के गेंदबाजों ने शुरुआती दिन परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. इंडिया-ए ने पहली पारी में 39.3 ओवरों की बल्लेबाजी की और 113 रन बनाए. तेज गेंदबाज साइमन कीन ने न्यूजीलैंड-ए के लिए पांच विकेट झटके.
युवा खिलाड़ियों के लिए न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ सीरीज खुद को बड़े मंच पर साबित करने का महत्वपूर्ण मौका होगी. वहीं सीनियर खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज आगामी न्यूजीलैंड दौरे से पहले अपनी लय और मैच फिटनेस हासिल करने का अहम जरिया बन सकती है.
ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की वनडे टीम से बाहर होने पर खुलकर बात की. उन्होंने माना कि टीम में जगह नहीं मिलने पर बुरा लगता है, लेकिन वापसी के लिए मेहनत जारी रखना जरूरी है.
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की ध्रुव जुरेल ने जमकर तारीफ की। आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में जुरेल ने कहा कि वैभव से तुलना या प्रतिस्पर्धा का सवाल ही नहीं है, क्योंकि उनका खेलने का अंदाज बिल्कुल अलग है।
वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर स्टार माना जा रहा है. आने वाले दिनों में वैभव टीम इंडिया के लिए अधिक से अधिक मुकाबलों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इस बीच टीम इंडिया के खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ा राज खोल दिया है.
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने भारत बनाम वेस्टइंडीज की पहली ODI के लिए अपनी प्लेइंग 11 बताई है. उन्होंने नमन धीर और ध्रुव जुरेल जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ियों को बाहर रखा. रोहित शर्मा और शुभमन गिल को ओपनर बनाया गया है. विराट कोहली नंबर 3 पर हैं. तिरुवनंतपुरम में 27 सितंबर को खेला जाने वाला ये मैच तीन मैचों की ODI सीरीज का पहला मुकाबला है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऋषभ पंत को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद पंत चयनकर्ताओं की पसंद नहीं बने. ध्रुव जुरेल को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है. पंत अब ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करेंगे. हालांकि उनका वनडे करियर खत्म हुआ है, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी और आगे मौके बन सकते हैं.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं कर सके. बल्लेबाजी के दौरान उनके कंधे पर गेंद लगी थी, जिसके बाद शरीर पर गंभीर इंजरी और मूवमेंट में दिक्कत हुई. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया कि पंत पर नजर रखी जा रही है और उम्मीद है कि वह चौथे दिन मैदान पर लौटेंगे.
IND vs SL 2nd Test, Day 3 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश के कारण खेल को निर्धारित समय से पहले ही रोकना पड़ा. भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.
Dhruv Jurel Jai Jawan Jai Kisan Tattoo: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक जड़ने के बाद ध्रुव जुरेल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस दौरान उन्होंने बाइसेप्स पर बने 'जय जवान, जय किसान' टैटू को दिखाया. इसके पीछे उनके पिता और दादा से जुड़ी बेहद भावुक कहानी है.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. जुरेल ने ऋषभ पंत और मानव सुथार के साथ अहम साझेदारियां कीं. यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है.
भारतीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर है. टीम इंडिया के स्क्वॉड में इस बार केवल 3 ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके पास श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है.
Galle Test 2026: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सामने नंबर-6 को लेकर बड़ा सवाल है. सरफराज खान और ध्रुव जुरेल में से किसी एक को चुनना होगा. जुरेल के पास टेस्ट अनुभव है, जबकि सरफराज का स्पिन के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है. गेंदबाजी में भी तीसरे तेज गेंदबाज या अतिरिक्त स्पिनर को लेकर टीम मैनेजमेंट असमंजस में है.
गॉल टेस्ट मैच से पहले देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया की टेंशन काफी हद तक दूर कर दी है. श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ अभ्यास मुकाबले के दूसरे दिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने शानदार शतक लगाया. पडिक्कल ने इसके साथ ही गॉल में होने वाले पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन के लिए मजबूत दावा पेश किया.
गुरनूर बरार की 10 विकेट की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत-ए ने गॉल में श्रीलंका-ए को 10 विकेट से हराकर दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली.
इंडिया-ए के कप्तान ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 141 रन बनाए. ध्रुव जुरेल से पहले इंडिया-ए के लिए साई सुदर्शन ने भी शतकीय पारी खेली थी. जुरेल-सुदर्शन के शतकों के दम पर इंडिया-ए ने इस मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.
राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने बताया कि आईपीएल 2026 में उनकी भूमिका अक्सर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को स्ट्राइक देने की रही. जुरेल ने कहा कि टीम ने पूरे सीजन पॉजिटिव क्रिकेट खेला और युवा खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देने की संस्कृति ने राजस्थान रॉयल्स को मजबूत बनाया.
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में अपनी जगह बना ली. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से जमकर रिकॉर्ड तोड़े.
IPL 2026 में 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में KKR ने रोमांचक अंदाज में 4 विकेट से जीत दर्ज की. मैच के बाद एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल की शानदार फुर्ती और तेज़ी लोगों का ध्यान खींच रही है.
अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले में ध्रुव जुरेल ने सिर्फ 42 गेंदों में 75 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स की पारी को संभाला ही नहीं, बल्कि अपनी समझदारी से मैच का रुख भी मोड़ दिया.