चंदौली
चंदौली (Chandauli) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है और इस जिले का मुख्यालय यहीं है. यह वाराणसी मंडल का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,541 वर्ग किलोमीटर है (Chandauli Geographical area).
इस जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Constituency) और पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक चंदौली की जनसंख्या (Population) 19 लाख से ज्यादा है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 768 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 918 है. इस जिले की 71.48 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 81.72 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 60.35 फीसदी है (Chandauli Literacy).
प्रशासनिक सुविधा के उद्देश्य से 1997 में वाराणसी जिले के कुछ हिस्से को अलग कर चंदौली जिला बनाया गया था. यह गंगा नदी के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में स्थित है. इस जिले का नाम तहसील मुख्यालय के नाम पर रखा गया है.
बलुवा इस जिले का एक प्राचीन स्थल है जहां हर वर्ष जनवरी में हिन्दुओं के धार्मिक मेले, ‘पछीम वाहिनी मेला’ का आयोजन गंगा के तट पर होता है. चंदौली के अन्य पर्यटक स्थलों में देवदरी, लतीफ शाह डैम और लतीफ शाह का मकबरा शामिल है (History and Tourist Place).
चंदौली पुलिस ने बिहार भेजी जा रही करीब 1350 लीटर अवैध शराब जब्त की। कंदवा थाना क्षेत्र में 12 पहिया ट्रक की तलाशी के दौरान लोहे के गुप्त चैंबर से शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में स्थानीय दुकानों से शराब खरीदकर बिहार ले जाने का खुलासा हुआ।
यूपी के चंदौली में पुलिस ने कंदवा थाना क्षेत्र में एक 12 पहिया ट्रक के सीक्रेट चैंबर से करीब 1350 लीटर अवैध शराब जब्त की है. पुलिस ने तस्कर रिंकू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है, जो लोकल दुकानों से शराब खरीदकर बिहार तस्करी कर रहा था.
चंदौली पुलिस और एसओजी ने NH-19 पर चेकिंग के दौरान एक कार से 2 किलो 565 ग्राम सोने के बिस्किट बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 3.92 करोड़ रुपये है. कार के सीक्रेट बॉक्स में छिपाकर इन्हें बिहार से दिल्ली ले जाया जा रहा था. पुलिस ने महाराष्ट्र और हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
चंदौली में पुलिस और एसओजी ने NH-19 पर एक कार से 2 किलो 565 ग्राम सोने के 22 बिस्किट बरामद किए. पुलिस के मुताबिक, इनकी अनुमानित कीमत 3.92 करोड़ रुपये है. सोना कार के गियर बॉक्स के नीचे बने सीक्रेट बॉक्स में छिपाया गया था. दो लड़के गिरफ्तार हुए हैं.
दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग ढहने से हुई सात मौतों में चंदौली के 20 वर्षीय छात्र अभिषेक खरवार की भी जान चली गई. मंगलवार को उसका शव वाराणसी पहुंचा, जहां पिता संतोष खरवार ने पीजी व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने बताया कि छात्रों से 11 महीने की फीस एडवांस लेने के बावजूद खाने की गुणवत्ता खराब थी. अभिषेक इसकी शिकायत करता था.
यूपी के चंदौली में पिछले तीन-चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण चंद्रप्रभा, मूसाखांड और लतीफ शाह डैम क्षमता से अधिक भर गए हैं. तटबंधों की सुरक्षा के लिए पानी को रेगुलेटेड तरीके से डिस्चार्ज किया जा रहा है, जिससे निचले इलाकों में परेशानी बढ़ने की आशंका है.
यूपी के चंदौली में भारी बारिश के बाद लतीफ शाह, चंद्रप्रभा और मूसाखांड डैम लबालब भर गए हैं. तटबंधों की सुरक्षा के लिए पानी नियंत्रित तरीके से छोड़ा जा रहा है. इससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट हैं.
चंदौली में स्कूल से लौटते समय नीम के पेड़ पर लगे झूले से 4 साल की बच्ची नहर में गिर गई. उसे बचाने के लिए 10 साल का भाई भी कूद पड़ा. तेज बहाव में डूबने से दोनों भाई-बहन की मौत हो गई, जिससे गांव में मातम पसरा है.
लगातार बारिश के बीच गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में तटवर्ती इलाकों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. फिलहाल रिहायशी क्षेत्र सुरक्षित हैं, लेकिन सहजौर गांव में गंगा किनारे कछार में की गई सैकड़ों बीघे की सब्जी की खेती पानी में डूब गई है. किसानों की परवल की फसल बर्बाद होने लगी है. कई किसान बची हुई फसल को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. जलस्तर बढ़ा तो नुकसान और बढ़ने की आशंका है.
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में किराए के मकान में पति-पत्नी संदिग्ध हालत में मिले. दो दिनों से कमरे का दरवाजा बंद होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. दरवाजा तोड़ने पर महिला मृत मिली, जबकि उसका पति आकाश बेहोशी की हालत में मिला.
उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस और साइबर सेल ने देश भर के 16 राज्यों में करीब 29 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. फर्जी खातों के जरिए ठगी का जाल फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब मुख्य सरगना सोनू सिंह की तलाश कर रही है.
पानी के झरने देखने के लिए अक्सर लोग मनाली, शिमला या मसूरी भागते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में भी वॉटरफॉल हैं. इसलिए अगली बार जब आपको घूमने का मन हो तो आप यूपी के इन झरनों को देखने का प्लान बना सकते हैं. अगर आप यूपी के हैं तो अब आपको उत्तराखंड या हिमाचल जाने की जरूरत नहीं है, आप अपने प्रदेश में ही इन खूबसूरत झरनों का मजा ले सकते हैं.
चंदौली पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. बिहार के औरंगाबाद निवासी अंकित कुमार के खिलाफ 8 राज्यों में साइबर धोखाधड़ी की 10 शिकायतें मिली हैं. आरोपी के पास से 21 डेबिट कार्ड, पासबुक, मोबाइल, फर्जी आधार और डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं.
चंदौली में तीन बच्चों की मां अपने से आधी उम्र के प्रेमी के साथ चार महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी. रेलवे स्टेशन पर मिलने के बाद पति ने उसे घर लौटने के लिए मनाया, लेकिन वह नहीं मानी. इसके बाद पति ने सकलडीहा तहसील में अपनी मौजूदगी में पत्नी और उसके प्रेमी की शादी करा दी.
शातिर तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में मुर्गी के दाने की बोरियों के पीछे इस अवैध कंसाइनमेंट को छिपा रखा था. पुलिस ने 15 लाख रुपये मूल्य की 7200 शीशियां जब्त कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक दुखद मामला सामने आया है. यहां एक युवती का शव नहर में मिला है. शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि युवती को उसकी मां ने सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर डांटा था. इसके बाद वह घर से चली गई और बाद में उसका शव नहर में मिला. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
NEET 2026 Exam Special Trains: नीट परीक्षार्थियों के लिए भारतीय रेलवे 21 जून को गोरखपुर-लखनऊ के बीच 2 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. यहां देखें समय, रूट और स्टॉपेज की पूरी डिटेल...
NEET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर-लखनऊ रूट पर 21 जून को दो जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों में कुल 12 अनारक्षित कोच होंगे, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में आसानी होगी.
उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक निजी स्कूल की एक्स्ट्रा क्लास के दौरान दसवीं के छात्र की उसके ही सहपाठी ने चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना से स्कूल और इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वारदात के पीछे वजह क्या थी.
चंदौली में सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर घर में घुसकर हुए जानलेवा हमले को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इस बर्बरता को लेकर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए इसे 'यादववादी जंगलराज' करार दिया है.
यूपी के चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया. पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्यारेलाल यादव के परिजनों ने प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद में जमकर मारपीट की. इस हिंसक हमले में महिला नेता को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा गया. लात-घूसों से पीटा गया और मेज उठाकर उनका सिर फोड़ दिया गया.