भरूच
भरूच (Bharuch) भारत के राज्य गुजरात (Gujarat) का एक जिला है और इसका मुख्यालय भी यही है. इस जिले का क्षेत्रफल 6,509 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
भरूच जिले में 1 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha constituency) और 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Assembly constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक भरूच की जनसंख्या (Population) लगभग 15.5 लाख है. यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 238 लोग रहते हैं (Density). इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 925 है. इसकी 81.51 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. यहां के पुरुषों की साक्षरता दर 87.45 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 75.09 फीसदी है (Bharuch literacy).
भरूच जिला गुजरात की जीवन रेखा नर्मदा नदी के तट पर स्थित है. भरूच के औद्योगिक क्षेत्र गुजरात और भारत में अद्वितीय हैं. इसके पश्चिम में अरब सागर है. यह जिला जंगलों से हरा भरा है (Geographical location).
इस जिले का प्राचीन इतिहास काफी विशिष्ट है. प्राचीन शास्त्रों में मिले उल्लेख के मुताबिक पांडवों के गुप्त वनवास के दौरान वे ज़गड़िया और वालिया के जंगलों में भी रुके थे जो वर्तमान भरूच जिले का हिस्सा है. इतिहास में यह शहर ब्रोच (Broach) और भृगुकच्छ (Bhrugukachchha) के नाम से जाना गया है. तीसरी शताब्दी में रोमन स्रोत इसे बरुगाजा (Barugaza) कहते थे. ये शहर खंभात की खाड़ी के किनारे नर्मदा नदी के मुहाने पर बसा हुआ है (History).
गुजरात के भरूच जिले की जघड़िया तहसील के गोवाली गांव में सरकारी गौचर जमीन पर अवैध रूप से बनी बालापीर दरगाह पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया. ऑपरेशन डिमोलिशन के तहत दरगाह के साथ बनी दो मजार और एक कमरे को भी तोड़ दिया गया.
भरूच के गोवाली गांव में सरकारी गौचर जमीन पर बनी बालापीर दरगाह, दो मजार और एक कमरे को जिला प्रशासन ने पुलिस बंदोबस्त में गिरा दिया. ग्रामीणों की शिकायत और पंचायत की नोटिस के बाद यह कार्रवाई की गई. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खतरनाक प्री-वेडिंग रील बनाने का मामला सामने आया है. भरूच-अंकलेश्वर सेक्शन पर ड्रोन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दूल्हा, उसके दो दोस्त और कैमरामैन को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बुलेट बाइक और चार कारें भी जब्त कर केस दर्ज किया.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर प्री-वेडिंग रील बनाने के चक्कर में दूल्हा, उसके दोस्तों और ड्रोन कैमरामैन थाने पहुंच गए. पुलिस ने बताया कि यह वीडियो भरूच-अंकलेश्वर एक्सप्रेसवे पर सस्ती शोहरत के लिए बनाया गया था, जिसमें नियम तोड़कर लोगों की जान को खतरे में डाला गया. ड्रोन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस खुद फरियादी बनी और सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया. इस मामले में बुलेट बाइक और चार कार भी जब्त की गई है.
गुजरात के अंकलेश्वर में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां 63 साल के ट्यूशन टीचर ने 13 साल की छात्रा से रेप किया. आरोपी टीचर एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रविवार को बुलाता था. इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता को पेट दर्द की शिकायत हुई और फैमिली के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है.
गुजरात के भरूच जिले में विदेश भेजने के नाम पर फर्जी शादी और फर्जी तलाक का बड़ा घोटाला सामने आया है. पालेज पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि लंदन जाने के लिए झूठे मैरिज सर्टिफिकेट और कोर्ट के नकली तलाक आदेश तैयार किए गए. इस कबूतरबाजी रैकेट में UK और कनाडा में रह रहे आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है.
गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में अयप्पा मंदिर के पास आवारा सांड के आतंक से अफरा-तफरी मच गई. मंदिर दर्शन को आए एक दंपती समेत पांच लोग सांड के हमले में घायल हो गए. करीब 15 मिनट तक बेकाबू रहे सांड का आतंक सीसीटीवी में कैद हुआ है, जिससे नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.
भरूच में बांग्लादेश से महिलाओं की तस्करी कर उन्हें देह व्यापार में धकेलने वाले इंटर-स्टेट रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. भरूच पुलिस ने बांग्लादेशी एजेंट समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 लड़कियों को बचाया है. जांच में सामने आया है कि अब तक 60 महिलाओं को अलग-अलग राज्यों में भेजा जा चुका है.
गुजरात में फैक्ट्रियों में आग लगना और मजदूरों की मौत हो जाना आम सी बात हो गई है. प्रशासन और सरकार इन घटनाओं से कोई सबक नहीं ले रही. तजा मामला भरूच का है, जहां संघवी ऑर्गेनिक्स फैक्ट्री जलकर खाक हो गई. वहीं मेहसाणा में भी सल्फर प्लांट में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई. देखें गुजरात आजतक.
भरूच में संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि आसपास के गांवों में दहशत फैल गई. केमिकल टैंकों में आग लगने के कारण पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. दमकल की 6 से अधिक गाड़ियों ने करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पास के संजाली गांव के लोग घटना से भयभीत थे.
गुजरात में अंकलेश्वर के पनोली जीआईडीसी में स्थित संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते लपटें इतनी ऊंची हो गईं कि आसपास के गांवों के लोग दहशत में आ गए. काफी दूर से धुएं का गुबार दिखने लगा.
डी कंपनी से जुड़े मोहम्मद यूनुस उर्फ मंजरो को नवंबर 2015 में भाजपा कार्यकर्ताओं शिरीष बंगाली और प्रग्नेश मिस्त्री की हत्या और आपराधिक साजिश में उसकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था.
अहमदाबाद की भूमि चौहान एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन जा रही थीं. ट्रैफिक की वजह से वे एयरपोर्ट दस मिनट देर से पहुंचीं और उनकी फ्लाइट छूट गई. शुरू में भूमि ने इसे एक बड़ी बदकिस्मती माना, लेकिन थोड़ी देर बाद जब विमान हादसे की खबर आई, तो उन्हें समझ में आया कि यह देरी उनके जीवन का सबसे बड़ा वरदान साबित हुई.
गुजरात के दहेज औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फार्मा कंपनी में भीषण आग लग गई. रविवार शाम करीब 6:45 बजे हुए विस्फोट के बाद इमारत आग की लपटों में घिर गई. हादसे में तीन मजदूर घायल हुए, जबकि एक कर्मचारी को रेस्क्यू कर लिया गया. आग इतनी भयानक थी कि करीब सात किलोमीटर दूर तक धुएं का काला गुबार दिखाई दिया.
डीएसपी अनिल सिसारा ने बताया, 'कॉल मिलने के तुरंत बाद फौरन पुलिस हरकत में आ गई और एक टीम, डॉग और बम निरोधक दस्तों के साथ मंदिर परिसर की सुरक्षा जांच के लिए रवाना की गई. तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. फिर आरोपी को भरूच रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किया गया.
गुजरात के भरूच शहर के भोलाव इलाके में एक गंदा नाला है. जहां उस नाले के नजदीक आवारा कुत्ते एक संदिग्ध पैकेट को नोच रहे थे. उस पैकेट में कुछ और नहीं बल्कि एक इंसान का कटा हुआ सिर था. फिर जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया. देखें.
भरूच शहर के भोलाव इलाके में एक गंदा नाला है. जहां उसी नाले के नजदीक आवारा कुत्ते एक संदिग्ध पैकेट को नोच रहे थे. कुछ लोगों ने जब ये मंजर देखा तो वो पैकेट के करीब गए. लेकिन उसे करीब से देख कर उनके रौंगटे खड़े हो गए. उस पैकेट में कुछ और नहीं बल्कि एक कटा हुआ इंसानी सिर था.
भरुच के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सीके पटेल ने बताया कि आरोपी और एक अन्य व्यक्ति ने चार दिन पहले कथित तौर पर घर में घुसकर 2.74 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने और चांदी के सामान चुरा लिए.
गुजरात के भरूच जिले के एक स्कूल में हैरान कर देने वाली घटना घटी है. यहां एक प्रिंसिपल ने नाराज होने के बाद एक टीचर पर हमला बोल दिया. महज चंद सेकेंड में उसने पीड़ित को 18 बार थप्पड़ मारे. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
जीएफएल ने कहा कि यह घटना शनिवार रात करीब 8 बजे हुई और गैस रिसाव का तुरंत पता लगा लिया गया और टीम ने इसे नियंत्रित कर लिया. हालांकि 4 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई, उन्हें हमारे ऑनसाइट व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया. उन्हें चिकित्सा देखभाल के लिए भरूच अस्पताल भेजा गया. दुर्भाग्य से हमारे सभी प्रयासों के बावजूद चारों को बचाया नहीं जा सका.
गुजरात के भरूच में अंकलेश्वर की फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है. इस दौरान, फैक्ट्री में काम कर रहे 4 मजदूरों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि स्टोरेज टैंक पर वेल्डिंग के दौरान धमाका हो गया. दुर्घटना के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया और पूछा कि इन 4 मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन है? देखें गुजरात आजतक.