scorecardresearch
 

भरूच: सरकारी जमीन पर बनी दरगाह पर चला बुलडोजर, दो मजार और कमरा भी ढहाया

भरूच के गोवाली गांव में सरकारी गौचर जमीन पर बनी बालापीर दरगाह, दो मजार और एक कमरे को जिला प्रशासन ने पुलिस बंदोबस्त में गिरा दिया. ग्रामीणों की शिकायत और पंचायत की नोटिस के बाद यह कार्रवाई की गई. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Advertisement
X
गोवाली गांव में अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर (Photo: Screengrab)
गोवाली गांव में अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर (Photo: Screengrab)

गुजरात के भरूच जिले की जघड़िया तहसील के गोवाली गांव में सरकारी गौचर जमीन पर अवैध रूप से बनी बालापीर दरगाह पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया. ऑपरेशन डिमोलिशन के तहत दरगाह के साथ बनी दो मजार और एक कमरे को भी तोड़ दिया गया.

गोवाली गांव बहुसंख्यक हिंदू आबादी वाला गांव बताया जाता है. यहां सरकारी गौचर जमीन पर बालापीर की दरगाह, दो मजार और एक कमरे का निर्माण किया गया था. गांव के हिंदू ग्रामीणों ने इस निर्माण को अवैध बताते हुए लैंड ग्रेबिंग का मामला दर्ज कराया था और दरगाह को हटाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन दिया था.

गोवाली गांव में अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर

गोवाली ग्रुप ग्राम पंचायत की ओर से भी कई बार नोटिस जारी कर निर्माण हटाने को कहा गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी. इसके बाद जिला प्रशासन ने पुख्ता पुलिस बंदोबस्त के साथ कार्रवाई की. ऑपरेशन के दौरान भरूच जिला पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही. बुलडोजर से दरगाह, दोनों मजार और कमरे को गिरा दिया गया. कार्रवाई के समय गांव वालों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी.

Advertisement

पुलिस बंदोबस्त में तोड़ी गई दरगाह, दो मजार और एक कमरा

बताया गया कि दरगाह से जुड़े किसी ट्रस्टी की मौके पर मौजूदगी नहीं थी. सिर्फ दरगाह की देखभाल करने वाला खादिम ही वहां मौजूद था. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.
 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- विक्की जोशी
Live TV

Advertisement
Advertisement