गुजरात के भरूच जिले में स्थित एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में देर रात अचानक भीषण धमाका हो गया. यह दर्दनाक हादसा वाघरा तालुका के सायका जीआईडीसी इलाके में स्थित एक कंपनी में हुआ. धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई. इस हादसे में अब तक पांच मजदूरों की जान जा चुकी है, जबकि छह से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड हेल्थ विभाग के अधिकारी दिनेश गमित ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि फार्मा कंपनी के 15 किलोग्राम क्षमता वाले रिएक्टर में हाइड्रोजेनिक प्रक्रिया के दौरान यह ब्लास्ट हुआ. धमाका इतना भीषण था कि वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए.