भरूच, सूरत, वडोदरा और भावनगर में लगातार बारिश ने हालात को काफी परेशान कर रखा है. भरूच में कई सड़कें पानी में डूब गई हैं और आवाजाही बाधित हो गई है. वहीं सूरत और वडोदरा में जलभराव की समस्या से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लोगों को घरों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है और यातायात भी ठप हो चुका है.