बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म का नाम बदल दिया गया है. पहले जिस फिल्म को ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से चर्चा मिल रही थी, अब उसे नए टाइटल ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Maatrubhumi) के साथ रिलीज किया जाएगा. फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसके नए नाम का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से एक दमदार और देशभक्ति से भरपूर भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक घटना से प्रेरित बताई जा रही है. हालांकि मेकर्स का कहना है कि फिल्म का संदेश सिर्फ युद्ध या सीमा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृभूमि के लिए समर्पण और शांति के महत्व को भी दर्शाता है. नए टाइटल ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के जरिए फिल्म एक ऐसा भाव प्रस्तुत करने की कोशिश करती है, जो देशभक्ति के साथ-साथ शांति का संदेश भी देता है.
फिल्म के कुछ गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं और उन्हें दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसके अलावा फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है. इन झलकियों के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.
इस फिल्म का निर्देशन Apoorva Lakhia ने किया है. फिल्म में सलमान खान के साथ Chitrangada Singh भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. दोनों कलाकार पहली बार इस तरह के देशभक्ति से जुड़े प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देंगे.
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज टाल दी गई है. इंडियन आइडल विनर प्रशांत तमांग के निधन के बाद मेकर्स नई रणनीति पर काम कर रहे हैं. फिल्म में उनके अहम सीन बचे हैं, जिन्हें दोबारा शूट, AI या VFX के जरिए पूरा करने पर विचार हो रहा है. अब फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, वहीं स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज की संभावना भी जताई जा रही है.
फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. इस बीच सलमान खान ने अपनी फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना चांद देख लेना रिलीज कर दिया है. इसमें एक आर्मी ऑफिसर की जिंदगी की हकीकत को दिखाया गया है. ये रोमांटिक और इमोशनल ट्रैक आपका फेवरेट बनने वाला है.
सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' हो चुका है. इस फैसले से फैंस हैरान हैं और टाइटल बदलने की वजह जानना चाहते हैं. अब फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इसपर रिएक्ट किया है.
अटेंशन...अटेंशन...सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है. सलमान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल गया है. फिल्म अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज की जाएगी
सुपरहीरो फिल्मों का मजाक उड़ाने वाले सलमान खान अब खुद सुपरहीरो बनने जा रहे हैं. 'द फैमिली मैन' और 'सिटाडेल' जैसी वेब सीरीज बना चुके राज एंड डीके उनके लिए ‘हैनकॉक’ स्टाइल कहानी तैयार कर रहे हैं. फिल्म में सलमान एक रिटायर्ड सुपरहीरो का रोल करने वाले हैं, जिसे मजबूरी में वापस एक्शन में उतरना पड़ता है.
पिता सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने के बीच भी सलमान खान फिल्म Battle of Galwan की शूटिंग में जुटे हैं. होली के दिन सेट पर फैंस से मुस्कुराकर मिले सलमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
सलमान खान होली के दिन भी अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' शूट कर रहे थे. उनके फैंस फिल्म के सेट पर पहुंचे थे और वहां उन्होंने एक्टर के साथ कई सारी तस्वीरें भी खिंचवाई. सोशल मीडिया पर ये फोटोज वायरल हैं.
RSS के शताब्दी वर्ष समारोह में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा जहां सलमान खान भी पहुंचे. इवेंट के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सलमान खान के फैशन का जिक्र किया था.
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नया गया 'मैं हूं' 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर सामने आया है. ये एक रोमांटिक गाना है जिसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आ रही हैं.
सलमान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नया गाना 'मैं हूं' सामने आया है, जिसमें उनकी चित्रांगदा सिंह संग रोमांटिक केमिस्ट्री देखी गई है. इसे श्रेया घोषाल और अयान लाल ने अपनी आवाज दी. सुनिए, वैलेंटाइन डे के मौके पर सुपरस्टार की नई फिल्म का गाना...
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड देशभक्ति फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज टल सकती है. शूटिंग, रीशूट और डिफेंस अप्रूवल की वजह से 17 अप्रैल की डेट पर सस्पेंस बना हुआ है.
सलमान खान जल्द ही 'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म से बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं. उनकी फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. मगर टीजर में उनके एक्सप्रेशंस का कुछ लोगों ने मजाक उड़ाया था. अब दबंग खान ने हेटर्स को अपने ही अंदाज में जवाब दिया है.
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद सलमान खान को क्यों किया जा रहा है ट्रोल? हाल ही में सिंगर ने सलमान के लिए बैटल ऑफ गलवान फिल्म का ‘मातृभूमि’ गाना गाया था. इस गाने से जोड़ते हुए लोग पुराने विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक बना रहे हैं.
'बैटल ऑफ गलवान' का पहला गाना रिलीज के साथ ही फैंस का फेवरेट बन चुका है. गणतंत्र दिवस से 2 दिन पहले देशभक्ति से भरपूर 'मातृभूमि' गाना रिलीज करके सलमान खान ने फैंस को स्पेशल ट्रीट दी है. आपने सुना गाना?
सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना कल यानी 24 जनवरी को रिलीज होने वाला है. गाने का टीजर जारी कर दिया है. गाने को मातृभूमि और सैनिकों को श्रद्धांजलि के तौर पर तैयार किया गया है
'धुरंधर' की सक्सेस पर बॉलीवुड में हर कोई बात कर रहा है. हाल ही में इंडिया टुडे/आजतक के साथ चित्रांगदा सिंह ने एक्सक्लूसिव बातचीत की, जिसमें उन्होंने आदित्य धर की फिल्म की सफलता का कारण बताया. साथ ही कहा कि सिर्फ एक स्टार ही फिल्म चलने की गारंटी नहीं होता.
इंडियन आइडल 3 के विनर और पाताल लोक फेम सिंगर-एक्टर प्रशांत तमांग के निधन से इंडियन आइडल परिवार सदमे में है. दोस्त अमित पॉल ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि उन्हें ये दुख की खबर कैसे मिली. वो बेहद भावुक हो गए और कहा कि उन्होंने नेपाली म्यूजिक में बड़ा योगदान दिया है.
इंडियन आइडल 3 के विजेता और सिंगर-एक्टर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके साथी भावेन धनक ने इंडिया टुडे से बातचीत में इसकी पुष्टि की. भावेन ने बताया कि वो सभी मिलने वाले थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.
एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ हुई भीड़ की घटना पर बात करते हुए चित्रांगदा सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे इवेंट्स ऑर्गनाइज करने वाली एजेंसियों की यह जिम्मेदारी है कि वे भीड़ को ठीक से मैनेज करें.
फिल्म 'द बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह को देखा जाने वाला है. ये पहली बार है जब चित्रांगदा, सुपरस्टार संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. इस बीच उन्होंने सलमान के साथ काम करने के अपने एक्सपीरिएंस पर बात की.
भारत ने बॉलीवुड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की आलोचना को खारिज करते हुए कहा है कि भारत में फिल्म निर्माताओं को क्रिएटिव फ्रीडम हासिल है और ऐतिहासिक सैन्य घटनाओं पर फिल्में बनाना कोई नई बात नहीं है. यह प्रतिक्रिया गलवान घाटी संघर्ष पर बनी फिल्म को लेकर ग्लोबल टाइम्स की आपत्तियों के बाद आई है.