scorecardresearch
 

मुंबई से दूर पहाड़ों में वक्त बिता रहे सलमान, खेत में कुर्सी लगाकर बैठे, 'मातृभूमि' पर देंगे सरप्राइज?

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक दमदार कैप्शन लिखा और दो फोटोज शेयर की. फिर क्या था पूरा सोशल मीडिया इस बारे में बात करने लग गया.

Advertisement
X
सलमान खान की लेटेस्ट फोटो (Photo: X/@BeingSalmanKhan)
सलमान खान की लेटेस्ट फोटो (Photo: X/@BeingSalmanKhan)

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान सोशल मीडिया पर अगर सिर्फ एक शब्द भी लिख दें, तो इंटरनेट पर तहलका मचना तय माना जाता है. इस बार भी भाईजान को अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) के लिए किसी भारी-भरकम ट्रेलर या टीजर की जरूरत नहीं पड़ी. उन्होंने अपने सिग्नेचर स्टाइल में सिर्फ दो शानदार तस्वीरें और एक छोटा सा कैप्शन शेयर किया. 

सलमान ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में केवल 'मातृभूमि' लिखा है. इन तस्वीरों में उनका काउबॉय लुक और गजब की फिटनेस देखकर फैंस एक बार फिर इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हो गए हैं.

पहाड़ों के बीच दिखा भाईजान का काउबॉय अंदाज
सलमान खान ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह धुंध से घिरी हरी-भरी पहाड़ियों के बीच बेहद शांत और रफ-टफ लुक में नजर आ रहे हैं. काली स्लीवलेस बनियान, हल्के नीले रंग की फटी हुई जींस और सिर पर काउबॉय हैट पहने सलमान का यह अंदाज पूरी तरह फिल्मी वाइब्स दे रहा है. 

एक तस्वीर में वह सिर झुकाकर गहरे विचार में खोए दिख रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में वह आराम से कुर्सी पर टिके हैं और बंद आंखों से ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं. बैकग्राउंड में दिखते ऊंचे पहाड़ और बादलों से घिरा आसमान तस्वीरों को बेहद खूबसूरत बना रहा है.

Advertisement

59 की उम्र में फिटनेस देख हैरान हुए लोग
इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस की नजरें सलमान खान के डोले-शोले पर टिक गईं. स्लीवलेस बनियान में उनके मस्कुलर बाइसेप्स साफ दिखाई दे रहे हैं. यह तस्वीरें देखने के बाद लोग एक बार फिर मान रहे हैं कि आखिर क्यों 59 साल की उम्र में भी सलमान को बॉलीवुड का सबसे बड़ा फिटनेस आइकॉन माना जाता है. हाथ में घड़ी, ब्रेसलेट और सिर पर हैट उनके इस माचो लुक को पूरी तरह से कम्पलीट कर रहे हैं.

गलवान घाटी की घटना पर आधारित है फिल्म
फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' अपनी घोषणा के समय से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है. आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए भारी तनाव और झड़प की सच्ची घटना पर आधारित है. सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. फिल्म में सलमान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देने वाली हैं.

'बैटल ऑफ गलवान' से क्यों बदला फिल्म का नाम?
इस फिल्म का सफर शुरुआत से ही काफी दिलचस्प रहा है. पहले मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) रखा था, लेकिन बाद में इसे बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया. नाम बदलने के पीछे की वजह बताते हुए डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह नया टाइटल फिल्म की असली आत्मा और इसके गहरे संदेश को पूरी तरह बयां करता है. फिल्म में देश के लिए बहादुरी, त्याग और समर्पण की एक बेहद मजबूत कहानी दिखाई जाएगी.

Advertisement

कब रिलीज होगी फिल्म और क्यों हुआ था विवाद?
'मातृभूमि' को लेकर सिनेमा गलियारों में पिछले काफी समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है. फिल्म का पहला टीजर पहले ही आ चुका है, जिस पर चीन के सरकारी अखबार ने इसकी कहानी को लेकर आपत्ति भी जताई थी. फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो पहले चर्चा थी कि यह फिल्म अगस्त के महीने में सिनेमाघरों में आ सकती है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म को इसी साल अगस्त या सितंबर के महीने में रिलीज किया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement