scorecardresearch
 
Advertisement

‘मातृभूमि’ की स्क्रिप्ट में बदलाव के लिए सरकार का नहीं था दबाव, बोले सलमान

‘मातृभूमि’ की स्क्रिप्ट में बदलाव के लिए सरकार का नहीं था दबाव, बोले सलमान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज डेट को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है. पहले यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 4 दिसंबर तय की गई है. फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट में बदलाव की जानकारी साझा की है. हाल ही में हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान खान ने फिल्म से जुड़े कई सवालों के खुलकर जवाब दिए. उन्होंने उन अफवाहों का भी खंडन किया जिनमें कहा जा रहा था कि फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव के लिए सरकार की तरफ से दबाव बनाया गया था. सलमान खान ने स्पष्ट रूप से कहा कि ये सब बातें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और सरकार या किसी अन्य संस्था की तरफ से स्क्रिप्ट में कोई बदलाव करने का दबाव नहीं था.

Advertisement
Advertisement