बजाज ऑटो
बजाज ऑटो लिमिटेड (Bajaj Auto Limited) महाराष्ट्र के पुणे में स्थित एक भारतीय बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव निर्माण कंपनी है. यह मोटरसाइकिल, स्कूटर और ऑटो रिक्शा बनाती है. बजाज ऑटो, बजाज समूह का हिस्सा है. इसकी स्थापना 1940 के दशक में राजस्थान में जमनालाल बजाज (Jamnalal Bajaj) ने की थी (Bajaj Auto Founder). इसके अध्यक्ष नीरज बजाज और एमडी राजीव बजाज हैं. कंपनी का फैक्ट्री चाकन, वालुज और पंतनगर में स्थित है (Bajaj Auto Plants).
बजाज ऑटो दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मोटरसाइकिल निर्माता और भारत में दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है. यह दुनिया का सबसे बड़ा तिपहिया निर्माता भी है. दिसंबर 2020 में, बजाज ऑटो ने ₹1 लाख करोड़ के साथ बाजार पूंजीकरण को पार कर लिया, जिससे यह दुनिया की सबसे मूल्यवान दोपहिया कंपनी बन गई (Bajaj Auto in World).
बजाज ऑटो की स्थापना 29 नवंबर 1945 को मेसर्स बछराज ट्रेडिंग कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के रूप में हुई थी (Foundation of Bajaj Auto). इसने शुरू में भारत में दोपहिया और तिपहिया वाहनों का आयात और बिक्री की. 1959 में, इसने भारत सरकार से दोपहिया और तिपहिया वाहनों के निर्माण के लिए लाइसेंस प्राप्त किया और भारत में वेस्पा ब्रांड स्कूटरों के निर्माण के लिए पियाजियो (Piaggio) से लाइसेंस प्राप्त किया. यह 1960 में एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी बन गई.
बजाज ने 1986 में मोटरसाइकिल लॉन्च किया, जिसके साथ, कंपनी ने अपनी ब्रांडिंग को स्कूटर निर्माता से बदलकर मोटरसाइकिल निर्माता बना दिया. बजाज ऑटो ने कावासाकी के साथ स्थानीय बाजार में मोटरसाइकिलों के उत्पादन और बिक्री का विस्तार किया (Bajaj Kawasaki).
80s Trend ने पुराने भारत की उस खिड़की को फिर से खोल दिया है, जहां गाड़ियों से जुड़े कई किस्से सांस ले रहे हैं, जो बताते हैं कि, किस तरह सड़क पर दौड़ती इन मशीनों ही बदलते भारत के सपनों को पहली रफ्तार दी थी.
अगस्त के महीने में टू-व्हीलर सेल्स ईयर-ऑन-ईयर बढ़ी है. कंपनियां त्योहारी सीजन की तैयारी में जुट गई हैं, लेकिन इस बीच सेल्स में एक बड़ा खेल हुआ है.
बजाज ऑटो के लिए अगस्त 2026 बेहतरीन साबित हुआ है. एक्सपोर्ट में हुई बढ़ोतरी ने कंपनी की ओवरऑल सेल्स को मजबूत किया है. कंपनी ने अगस्त महीने में कुल 5,35,764 व्हीकल्स को बेचा है. अगस्त 2025 में ये संख्या 4,17,616 यूनिट्स पर थी. यानी कंपनी ने ईयर-ऑन-ईयर 28 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है.
बजाज ऑटो लगातार गाड़ियां लॉन्च कर रहा है. हालांकि, कंपनी ने हाल फिलहाल में अपनी तमाम बाइक्स का अपडेट लॉन्च किया है. मगर कंपनी की प्लानिंग मार्केट में एक धमाकेदार प्रोडक्ट उतारने की है, जो अब से पहले बजाज के पोर्टफोलियो का हिस्सा कभी नहीं रहा है. कंपनी एक एडवेंचर बाइक लेकर आ रही है, जो किफायती कीमत पर आ सकती है.
2026 Bajaj Pulsar 150: बजाज के नेक्स्ट जेनरेशन पल्सर 150 में केवल लुक और डिजाइन में बदलाव नहीं किया गया है. बल्कि बल्कि इंजन, सस्पेंशन, ब्रेकिंग और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के मामले में भी ये बाइक पिछले मॉडल के मुकाबले काफी बेहतर हो गई है.
Bajaj Pulsar 125 को कंपनी ने बिल्कुल नए अंदाज और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च किया है. इसके इंजन, सस्पेंशन और फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. जो इसे 125 सीसी सेगमेंट के दूसरे बाइक्स के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं.
बजाज दो नई बाइक्स को लॉन्च करने वाला है. दोनों ही पल्सर नेमप्लेट का हिस्सा होंगी. बल्कि ये दोनों ही बाइक्स क्लासिक पल्सर रेंज का हिस्सा हैं. बजाज 24 अगस्त को इन मोटरसाइिक्स को लॉन्च करेगा. कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है. इसमें नया इंजन भी दिया जा सकता है. ये बाइक्स दमदार फीचर्स के साथ आएंगी.
जुलाई का महीना भारतीय स्कूटर बाजार के लिए शानदार रहा है. 2026 में अब तक सबसे ज्यादा स्कूटर जुलाई में बिके हैं. वहीं अब तक की सेल पर नजर डाले, तो जुलाई 2026 दूसरा सबसे ज्यादा बिक्री वाला महीना है. इस महीने ना सिर्फ स्कूटर्स की रिकॉर्ड बिक्री हुई है, बल्कि टॉप सेलिंग ऑर्डर में भी बड़ा उलटफेर हुआ है.
भारतीय टू-व्हीलर कंपनियां ना सिर्फ अपने देश में बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं. खासकर बजाज और टीवीएस, जिनका अफ्रीकी मार्केट एक बड़ा खरीदार है. बजाज की बॉक्सर देश से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली बाइक है. हां ये वही बॉक्सर है, जिसे बजाज ने साल 2015 में भारत में डिस्कंटीन्यू कर दिया था. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
बजाज ने दो नई पल्सर बाइक्स को लॉन्च किया है. दोनों ही बाइक 164.5 सीसी के इंजन के साथ आती हैं. कंपनी ने Pulsar N160S और Pulsar N160SS को लॉन्च किया है. ये दोनों ही मौजूदा एन160 से ऊपर आएंगी. इसमें नया इंजन मिलेगा, जो पुरानी पल्सर के मुकाबले ज्यादा पावर जनरेट करता है. आइए जानते हैं इन बाइक्स की खास बातें.
Bajaj Electric Bike: बजाज अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाने की तैयारी में है. खास बात यह है कि यह बाइक पहले विदेशी बाजारों में लॉन्च होगी और उसके बाद भारत आएगी.
नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए. बजाज ऑटो अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करने वाली है. कंपनी दो नई पल्सर के साथ 10 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. इन बाइक्स के लॉन्च होने के बाद आपको बेहतर विकल्प मार्केट में मिलेगा. बजाज इन गाड़ियों को अलगे 6 हफ्तों में लॉन्च करने वाली है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
देश में सभी पेट्रोल पंप्स पर अब E20 पेट्रोल ही मिल रहा है. ऐसे में कई लोगों को चिंता सता रही है कि उनकी बाइक या कार के साथ क्या होगा.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में टीवीएस का दबदबा कायम है. जून 2026 में भी टीवीएस इस सेगमेंट में सबसे बड़ा प्लेयर है. जून 2026 में भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 1.81 लाख से ज्यादा व्हीकल बिके हैं. ईयर-ऑन-ईयर इस सेगमेंट की ने 62.5 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है. रोजमर्रा के सफर के लिए लोग अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को बड़ी संख्या में चुन रहे हैं.
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग बढ़ रही है. इसमें टीवीएस, बजाज चेतक और एथर एनर्जी के ईवी स्कूटर सबसे ज्यादा डिमांड में हैं.
बजाज पल्सर कंपनी की पोर्टफोलियो में मौजूद पॉपुलर नेमप्लेट्स में से एक है. कंपनी ने पल्सर 220 एफ का नया अपडेट जारी किया है. बाइक के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने इसमें एसईडी हेडलैम्प्स जोड़े हैं. इस बाइक का पिछला वर्जन दिसंबर 2025 में लॉन्च हुआ था. आइए जानते हैं इस बाइक की नई कीमतें और दूसरी खास बातें.
भारतीय बाजार में एक क्रूजर मोटरसाइकिल चाहते हैं, तो आपके पास चुनिंदा विकल्प ही हैं. इस सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइक बजाज एवेंजर है, जिसका एक नया मॉडल कंपनी ने लॉन्च किया है. ब्रांड ने एवेंजर स्ट्रीट 220 को नए अपडेट्स के साथ फिर से बाजार में उतार दिया है. आइए जानते हैं इस मोटरसाइकिल में क्या कुछ खास मिलता है.
भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के लिए मई का महीना शानदार रहा है. टॉप 5 ब्रांड्स की कुल सेल 15 लाख के पार है. टॉप-5 ब्रांड्स की बात करें, तो वही जान पहचाने नाम ही हैं.
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में पिछले महीने यानी अप्रैल 2026 में कुल 18,72,691 टू-व्हीलर्स बिके हैं. इसमें बाइक और स्कूटर दोनों ही शामिल हैं.
बजाज ऑटो ने अपनी नई पल्सर एन160 (Bajaj Pulsar N160) के नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने इस लाइनअप को अपडेट भी कर दिया है.
बजाज ने अपने चेतक को अपडेट कर दिया है. कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के लेटेस्ट लाइन-अप को लॉन्च कर दिया है. नए लाइनअप में स्कूटर की स्पीड को बढ़ाया गया है. इसके अलावा नए फीचर्स जोड़े गए हैं. हालांकि, कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में भी कंपनी ने इजाफा किया है. आइए जानते हैं 2026 बजाज चेतक स्कूटर की खास बातें.