ऑटो सेक्टर में हुआ बड़ा खेल... HERO-HONDA से आगे निकली ये कंपनी

04 Sep 2026

By: Aajtak Auto

बेहतर हुई अगस्त में सेल्स

अगस्त के महीने में टू-व्हीलर सेल्स ईयर-ऑन-ईयर बढ़ी है. कंपनियां त्योहारी सीजन की तैयारी में जुट गई हैं, लेकिन इस बीच सेल्स में एक बड़ा खेल हुआ है.

Photo: tvsmotor.com

हीरो-होंडा को किया पीछे

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी का जिक्र जब भी आता था, तो लोगों के जबान पर हीरो या फिर होंडा का नाम ही होता था.

Photo: tvsmotor.com

टॉप पर टीवीएस 

अगस्त में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बड़ा उलटफेर हुआ है. पहली बार हुआ है जब मंथली डिस्पैच में टीवीएस मोटर सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी बनी है. 

Photo: tvsmotor.com

कितनी हुई सेल्स? 

टीवीएस ने अगस्त में कुल 5,91,437 दोपहिया बेचे हैं. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 21 परसेंट की है. घरेलू मार्केट में टीवीएस की सेल्स 18 परसेंट बढ़ी है. 

Photo: tvsmotor.com

दूसरे पर HONDA 

वहीं होंडा अब दूसरे नंबर की कंपनी बन गई है. अगस्त में होंडा ने 5,79,162 यूनिट्स बेची हैं. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 8 परसेंट की है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

तीसरे पर पहुंची HERO

हीरो मोटोकॉर्प अगस्त में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. कंपनी ने कुल 5,68,398 यूनिट्स डिस्पैच की हैं. घरेलू मार्केट में कंपनी ने 5,16,747 यूनिट्स डिस्पैच की हैं. 

Video: heromotocorp.com

चौथे पर बजाज ऑटो

वहीं बजाज ऑटो ने 4,43,748 टू-व्हीलर्स को डिस्पैच किया है. कंपनी की ग्रोथ 30 परसेंट की है. घरेलू बाजार में कंपनी ने 2,01,898 यूनिट्स बेची हैं. 

Photo: bajajauto.com

बढ़ता RE का दबदबा 

पांचवीं सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैन्युफैक्चर्र रॉयल एनफील्ड है. कंपनी ने अगस्त में कुल 1,26,479 यूनिट्स डिस्पैच की हैं. 

Photo: royalenfield.com

उलटफेर की वजह

हीरो मोटोकॉर्प को झटका एक्सपोर्ट कम होने की वजह से लगा है. वहीं टीवीएस, होंडा और बजाज को इसका फायदा मिला है.

Photo: tvsmotor.com

Read Next