26 October 2026
By: Aaj Tak Auto
स्पोर्ट्स बाइक की दुनिया में Kawasaki एक बड़ा नाम है. अब कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक Kawasaki Z300 को लॉन्च किया है.
Photo: Kawasaki India
किलर लुक, पावरफुल इंजन और एडवांस फीचर्स से लैस इस बाइक की शुरुआती कीमत 3.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
Photo: Kawasaki India
यह बाइक उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जो स्पोर्टी डिजाइन के साथ दमदार इंजन और ट्विन-सिलेंडर की स्मूद राइडिंग एक्सपीरिएंस चाहते हैं.
Photo: Kawasaki India
Kawasaki Z300 में 296cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है. यही इंजन Ninja 300 में भी मिलता है.
Photo: Kawasaki India
Kawasaki Z300 में 296cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है. यही इंजन Ninja 300 में भी मिलता है.
Photo: Kawasaki India
हालांकि, Z300 में यह इंजन थोड़ा ज्यादा पावर और टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 40hp की पावर और 26.3Nm का टॉर्क देता है.
Photo: Kawasaki India
Ninja 300 के मुकाबले इसमें 1hp ज्यादा पावर और 0.2Nm ज्यादा टॉर्क मिलता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
Photo: Kawasaki India
डिजाइन की बात करें तो Kawasaki Z300 में कंपनी की बड़ी बाइक Z900 से इंस्पायर्ड 'Sugomi' स्टाइलिंग दी गई है.
Photo: Kawasaki India
इसका लुक मस्कुलर और स्पोर्टी है. बाइक में चौड़ा, स्ट्रेट सिंगल-पीस हैंडलबार दिया गया है, जो राइडर को आरामदायक राइडिंग पोजिशन देने में मदद करता है.
Photo: Kawasaki India
बाइक में रिवर्स LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसका डिजाइन Ninja 500 में दिए गए डिस्प्ले जैसा है.
Photo: Kawasaki India
सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है. हालांकि, इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का फीचर नहीं मिलता है.
Photo: Kawasaki India
इसमें 17 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो इस सेगमेंट के लिहाज से अच्छा खासा है. ख़ासतौर पर लंबी दूरी के लिए ये काफी बेहतर है.
Photo: Kawasaki India
कंपनी ने इस बाइक को दो कलर ऑप्शन कैंडी लाइम ग्रीन और मैटेलिक कार्बन ग्रे कलर में पेश किया है.
Photo: Kawasaki India
ट्यूबलर फ्रेम पर बेस्ड इस बाइक में सस्पेंशन के लिए आगे 37 मिमी का टेलिस्कोपिक फोर्क दिया गया है, जबकि पीछे प्रीलोड एडजस्टमेंट वाला मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है.
Photo: Kawasaki India
बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं. इसके फ्रंट में 110-सेक्शन और रियर में 140-सेक्शन का टायर मिलता है.
Photo: Kawasaki India