पेट्रोल... माइलेज की NO टेंशन! आ रही Bajaj की धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

24 July 2026

By; Aaj Tak Auto

EV की बढ़ती डिमांड

भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब इस दौड़ में Bajaj Auto भी बड़ा दांव खेलने जा रही है.

Photo: ultraviolette.com

बढ़ेगा चेतक का प्रोडक्शन

इसके साथ ही कंपनी अपने लोकप्रिय Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन भी बढ़ाने जा रही है ताकि ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके.

Photo: bajajauto.com

कब आएगी E- बाइक

बजाज ऑटो अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक पर तेजी से काम कर रही है. डेवलपमेंट लगातार आगे बढ़ रहा है, यदि सबकुछ ठीक चला तो इसे वित्त वर्ष 2028 में पेश किया जाएगा.

Photo: bajajauto.com

इनको मिलेगी टक्कर

इस लॉन्च के साथ Bajaj की इलेक्ट्रिक बाइक रॉयल एनफील्ड, रेवोल्ट मोटर्स और ओबेन इलेक्ट्रिक जैसे इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माताओं को टक्कर देगी.

Photo: revoltmotors.com

दिग्गज की एंट्री

बजाज की ये पहली इलेक्ट्रिक बाइक इसलिए भ ख़ास है क्योंकि अब तक बाजार में रॉयल एनफील्ड को छोड़कर अन्य कोई दिग्गज टू-व्हीलर ब्रांड मौजूद नहीं है.

Photo: bajajauto.com

स्कूटरों में कई ऑप्शन

हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, टीवीएस और एथर एनर्जी जैसे ब्रांड इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री करते हैं. ऐसे में बाजाज की पहली इलेक्ट्रिक बाइक का सभी को इंतजार है.

Photo: tvsmotors.com

पहले विदेश में लॉन्चिंग

कंपनी ने साफ किया है कि नई इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआत पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों से की जाएगी. इसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा.

Photo: bajajauto.com

कैसी होगी इलेक्ट्रिक बाइक

हालांकि अभी बजाज की आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक के लुक-डिजाइल, फीचर्स या स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

Photo: bajajauto.com

पावरफुल बैटरी

उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी इसमें पावरफुल बैटरी पैक का इस्तेमाल करेगी. जो डेली यूज के लिए बेहतर ड्राइविंग रेंज देगी. 

Photo: unsplash

फास्ट चार्जिंग

इसके अलावा इस बाइक में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है. जिससे बैटरी कम समय में ही जल्दी चार्ज हो सकेगी.

Photo: unsplash

Read Next