scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

खरीदना है इलेक्ट्रिक स्कूटर, ये हैं देश के टॉप-5 ब्रांड, 1.81 लाख से ज्यादा हुई सेल

Top Electric 2W Brands June 2026
  • 1/7

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में टीवीएस का दबदबा कायम है. जून 2026 में भी टीवीएस इस सेगमेंट में सबसे बड़ा प्लेयर है. जून 2026 में भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 1.81 लाख से ज्यादा व्हीकल बिके हैं. ईयर-ऑन-ईयर इस सेगमेंट की 62.5 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है. रोजमर्रा के सफर के लिए लोग अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को बड़ी संख्या में चुन रहे हैं. (Photo: tvsmotor.com)

Top Electric 2W Brands June 2026
  • 2/7

टीवीएम मोटर इस महीने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बचने वाला प्लेयर बना है. कंपनी ने जून 2026 में 44,467 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं. कंपनी के पोर्टफोलियो में दो सबसे पॉपुलर नाम आईक्यूब और ऑर्बिटर हैं.(Photo: tvsmotor.com)

Top Electric 2W Brands June 2026
  • 3/7

वहीं बजाज ऑटो दूसरे नंबर पर बना हुआ है. कंपनी ने जून में 40,576 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रिकॉर्ड सेल की है. अगर टीवीएस और बजाज की सेल देखी जाए, तो दोनों कंपनियों का संयुक्त मार्केट शेयर लगभग 47 परसेंट हैं. यानी बाकी कंपनियों की सेल एक तरफ और इन दो ब्रांड्स की सेल एक तरफ है. (Photo: chetak.com)

Advertisement
Top Electric 2W Brands June 2026
  • 4/7

इसके अलावा एथर एनर्जी ने भी इस महीने अच्छी ग्रोथ हासिल की है. कंपनी ने 29,422 स्कूटर्स को इस महीने बेचा है. पिछले महीने यानी मई 2026 में कंपनी ने 28,240 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे थे. एथर के पोर्टफोलियो में रिज्टा सबसे पॉपुलर नाम है. (Photo: atherenergy.com)

Top Electric 2W Brands June 2026
  • 5/7

हीरो मोटोकॉर्प का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड भी मार्केट में अपनी पोजिशन को मजबूत कर रहा है. हम बात कर रहे हैं हीरो विडा की. जून में कंपनी ने 20 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को बेचा है. जबकि मई 2026 में कंपनी ने 19,067 यूनिट्स को बेचा था. (Photo: vidaworld.com)

Top Electric 2W Brands June 2026
  • 6/7

ओला इलेक्ट्रिक मार्केट में वापसी कर रही है. कंपनी 5वीं पोजिशन पर पहुंच गई है. ओला इलेक्ट्रिक ने इस महीने 16,144 यूनिट्स को बेचा है. पिछले महीने कंपनी ने 15,141 यूनिट्स को बेचा था. ओला इलेक्ट्रिक के लिए वित्तवर्ष 2027 की शुरुआत अच्छी रही है. (Photo: olaelectric.com)

Top Electric 2W Brands June 2026
  • 7/7

टॉप-5 के अलावा एम्पीयर, रिवर मोटर, बीगौस ऑटो ने इस महीने ठीक-ठाक सेल की है. एम्पीयर ने 10,103 यूनिट्स, रिवर मोबिलिटी ने 4062 यूनिट्स और बीगौस ने 3700 यूनिट्स बेची हैं. अन्य प्लेयर्स की संयुक्त सेल 13,516 यूनिट्स की है. (Photo: atherenergy.com)

Advertisement
Advertisement