scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

31 दिनों में 5.35 लाख हुई सेल... बजाज की गाड़ियों की बंपर डिमांड

Bajaj Auto August 2026 Sales
  • 1/7

बजाज ऑटो के लिए अगस्त 2026 बेहतरीन साबित हुआ है. एक्सपोर्ट में हुई बढ़ोतरी ने कंपनी की ओवरऑल सेल्स को मजबूत किया है. कंपनी ने अगस्त महीने में कुल 5,35,764 व्हीकल्स को बेचा है. अगस्त 2025 में ये संख्या 4,17,616 यूनिट्स पर थी. यानी कंपनी ने ईयर-ऑन-ईयर 28 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है. (Photo: bajajauto.com)

Bajaj Auto August 2026 Sales
  • 2/7

टू-व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल दोनों की हिस्सेदारी सेल्स में बढ़ी है. अगस्त महीने में बजाज ऑटो ने 2.8 लाख व्हीकल्स को एक्सपोर्ट किया है. कंपनी ने अगस्त 2026 में 4,43,748 टू-व्हीलर्स को बेचा है. जबकि पिछले साल अगस्त में ये संख्या 3,41,887 पर थी. (Photo: bajajauto.com)

Bajaj Auto August 2026 Sales
  • 3/7

घरेलू मार्केट में कंपनी की सेल्स 10 फीसदी बढ़ी हैं. ब्रांड 1,84,109 यूनिट्स की घरेलू सेल्स से इस महीने 2,01,898 यूनिट्स पर पहुंच गया है. अगस्त महीने में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट जबरदस्त रहा है. कंपनी ने 2,41,650 दोपहिया एक्सपोर्ट की हैं. (Photo: bajajauto.com)

Advertisement
Bajaj Auto August 2026 Sales
  • 4/7

पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 1,57,778 टू-व्हीलर्स को एक्सपोर्ट किया था. यानी इस बार 84,072 दोपहिया ज्यादा बिकी हैं. कंपनी ने इस सेगमेंट में 53 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. अगस्त महीने में बजाज ऑटो की कुल सेल का 54.5 फीसदी हिस्सा एक्सपोर्ट के जरिए आया है. (Photo: bajajauto.com)

Bajaj Auto August 2026 Sales
  • 5/7

बजाज ऑटो कमर्शियल व्हीकल मार्केट में भी मजबूत हुआ है. पिछले साल अगस्त में जहां कंपनी ने 75,729 यूनिट्स बेची थी. वहीं इस साल कंपनी की सेल्स बढ़कर 92,016 यूनिट्स पर पहुंच गई है. घरेलू मार्केट में कमर्शियल व्हीकल की सेल 11 परसेंट बढ़कर 53,810 यूनिट्स पर पहुंच गई है. (Photo: bajajauto.com)

Bajaj Auto August 2026 Sales
  • 6/7

कमर्शियल व्हीकल और टू-व्हीलर दोनों को मिला दें, तो अगस्त में बजाज ऑटो की घरेलू मार्केट में 2,55,708 गाड़ियां बिकी हैं. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 10 परसेंट की है. वहीं कुल एक्सपोर्ट 51 परसेंट बढ़कर 2,80,056 यूनिट्स पर पहुंच गया है. (Photo: bajajauto.com)

Bajaj Auto August 2026 Sales
  • 7/7

बजाज ऑटो भारत में जितनी गाड़ियां बेच रहा है, उससे ज्यादा विदेशों में एक्सपोर्ट कर रहा है. अप्रैल से अगस्त 2026 के आंकड़ों को देखें, तो बजाज ने 24,48,692 गाड़ियां बेची हैं. इसमें टू-व्हीलर्स की संख्या 20,55,019 यूनिट्स पर है.  (Photo: bajajauto.com)

Advertisement
Advertisement