पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) का पूरा नाम अमृतपाल सिंह ढिल्लों है. वे एक इंडो-कैनेडियन रैपर हैं. उनके पांच गाने यूके एशियाई और पंजाबी चार्ट पर शीर्ष पर पहुंच चुके हैं. जबकि "मझैल" और "ब्राउन मुंडे" बिलबोर्ड चार्ट में शीर्ष पर हैं. ढिल्लों, अपने लेबल-साथियों गुरिंदर गिल, शिंदा कहलों और जीमिनक्सर के साथ, अपने लेबल रन-अप रिकॉर्ड्स के तहत एक ग्रुप के रूप में काम करते हैं.
2023 में, ढिल्लों अपने हिट गीत "समर हाई" के साथ कनाडा के एडमॉन्टन में 2023 जूनो अवार्ड्स में प्रदर्शन करने वाले पहले पंजाबी सिंगर हैं.
एपी ढिल्लों का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले के मुल्लियांवाल में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था. उन्होंने लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की और अमृतसर में बाबा कुमा सिंह जी इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की. ढिल्लों ने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सानिच में कैमोसन कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया. संगीत की ओर रुख करने से पहले उन्होंने कुछ समय के लिए बेस्ट बाय में काम किया.
पिछले कई सालों में भारतीय पंजाबी कलाकारों पर कनाड़ा में कई बार हमले और उन्हें डराने की कोशिश की गई है. हाल ही में खबर आई एमी वर्क को भी निशाना बनाया गया, जिसके बाद फिर सवाल उठने लगे कि सब क्यों हो रहा है?
Apple का लॉन्च इवेंट हो चुका है, जिसमें कंपनी ने पहली बार अपना फोल्ड हैंडसेट लॉन्च किया है और उसका नाम iPhone Duo है. इसमें iPhone 18 Pro सीरीज को भी लॉन्च किया है. लॉन्च इवेंट के दौरान भारत की नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी और पॉपुलर पंजाबी सिंगल एपी ढिल्लों भी नजर आए. उनकी मुलाकात Apple के न्यू CEO जॉन टर्नस के साथ हुई है.
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में म्यूजिक सेंसेशन एपी ढिल्लों और अपनी हाजिरजवाबी के लिए फेमस अनुभव बस्सी एक साथ मंच पर आए. इस दौरान सलमान खान को लेकर भी बात हुई.
एपी ढिल्लों महज 33 की उम्र में टॉप सिंगर्स में अपनी जगह बना चुके हैं. वो लैविश लाइफ जीते हैं. मगर एक वक्त ऐसा था, जब उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. नौकरियां करके वो अपना गुजारा करते थे. एपी ढिल्लों ने अब फैंस संग अपनी जर्नी शेयर की है.
Salman Khan और MS Dhoni का fun-filled adventure. Panvel farmhouse पर कीचड़ में ATV ride, AP Dhillon की photos सोशल मीडिया पर वायरल.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और महेंद्र सिंह धोनी एक दूजे संग खास बॉन्ड शेयर करते हैं. अब एक फ्रेम में दोनों को साथ देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं.
सोशल मीडिया पर तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं. लोग कपल के अलग होने की वजह सिंगर एपी ढिल्लों का विवादित कॉन्सर्ट बता रहे हैं, जिसमें सिंगर ने तारा को किस करने की कोशिश की थी.
एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहारिया का ब्रेकअप हो गया है, अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करने के कुछ महीनों बाद ही दोनों अलग हो गए. हाल ही में दोनों को एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में देखा गया था.
तारा सुतारिया ने एक इन्फ्लुएंसर के पोस्ट को भी री-शेयर किया. पोस्ट में इन्फ्लुएंसर ने दावा किया कि उसे भी एक पीआर कंपनी से इन्हीं टॉकिंग पॉइंट्स की लिस्ट मिली थी. साथ ही इन पॉइंट्स पर आधारित कंटेंट बनाने के बदले 6,000 रुपये ऑफर की गए थे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया 27 दिसंबर 2025 को एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में शामिल होने के बाद सुर्खियों में आ गईं. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की एक्ट्रेस के कईं वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. जबसे वो एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर हिट गाने 'थोड़ी सी दारू' गाने पर डांस करती दिखीं.
Tara Sutaria stylish black gown: तारा सुतारिया ने मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में ब्लैक फ्लोर-लेंथ गाउन पहनकर अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक से सभी का ध्यान खींचा. उनका रशड पैटर्न वाला गाउन, थाई-हाई स्लिट और स्लीवलेस प्लंजिंग नेकलाइन ने उनके लुक को खास बनाया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया 27 दिसंबर 2025 को एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में शामिल होने के बाद हाल ही में सुर्खियों में आ गई हैं. इस सब के बीच तारा के अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया की सुर्खियों में है. जानिए तारा का नाम किन-किन के साथ जुड़ा.
तारा ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें वो एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में नजर आईं. वो सिंगर के साथ काफी एन्जॉय करती दिखीं. इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने पूरे विवार पर सफाई भी दी.
एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है. दोनों अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल कर चुके हैं.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की एक फोटो इस वक्त खूब वायरल हो रही हैं जहां वो स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी संग नजर आ रहे हैं.
पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, यहां एपी एकदम कूल अंदाज में नज़र आए
एपी ढिल्लों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई हैरानी वाली बातें कही हैं. उन्होंने कहा कि एक बार वो बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स के साथ गाना करने वाले थे, लेकिन प्रोड्यूसर्स उनके गानों के राइट्स उनसे छीन रहे थे, ताकि उनका प्रॉफिट बढ़ सके.
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते में होने की अटकलें तेज हैं. लगता है दोनों ने अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया है.
रैपर बादशाह ने दिलजीत दोसांझ और एपी ढिल्लों के बीच चल रहे सोशल मीडिया विवाद पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने दोनों आर्टिस्ट से अपील करते हुए कहा, "वो गलती मत करो जो हमने की थी," और शांति बनाए रखने की सलाह दी। बादशाह ने अपने करियर के अनुभव से दोनों को एक साथ काम करने की अहमियत समझाई।
एपी हाल ही में एक पॉडकास्ट में गए जहां उन्होंने कई सारी बातें की. उनकी बाते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. उनकी बातों से लग रहा था कि वो दिलजीत पर निशाना साध रहे थे.
सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने वायरल गिटार तोड़ने वाले मोमेंट पर जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि वो म्यूजिक का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन वो सब एक मोमेंट में हुआ. लोगों ने उन्हें बिना जाने अपने अपने नैरेटिव बना लिए. एपी ने बताया कि वो भले ही विदेश में रहे हैं, लेकिन उनकी फैमिली यही है, और वो भी भारतीय हैं.