scorecardresearch
 
Advertisement
रोहित कुमार

रोहित कुमार

Chief Sub Editor , TVTN

Rohit.kumar2@aajtak.com

रोहित कुमार आजतक डॉट इन में चीफ सब एडिटर पद पर हैं. वे हाइटेक और जटिल टेक्नोलॉजी को जल्दी समझते हैं और आसान भाषा में पाठक को भी समझाने की खूबी रखते हैं हैं. पाठक के काम आने वाली जरूरी टेक्नोलॉजी पर उनकी खास नजर रहती है. रोहित मौजूदा समय में टेक्नोलॉजी टीम के सबसे अहम सदस्य हैं. 

जेन-जी, मिलेनियल्स और जेन एक्स  के काम आने वाले टेक्नोलॉजी से रीडर्स को रूबरू कराते हैं. साइबर ठगी में बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) यूज और उससे बचाव के लिए रीडर्स को बताते हैं. साथ ही AI का यूज करके लोग अपना काम आसान कैसे बनाते हैं, उसके बारे में खास जानकारी देती हैं. 

रोहित ने पत्रकारिता में शुरुआत साल 2015 से हिन्दुस्तान अखबार के साथ की है. उनकी रुचि को देखते हुए उनको हिन्दुस्तान में टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और साइंस के विषय पर काम करने का मौका मिला. 

हिन्दुस्तान में रहते हुए साल 2017 में उनको खास जिम्मेदारी दी गई और उन्होंने हिन्दुस्तान में लाइव टीम की कमान संभाली ली, जो हिन्दुस्तान के ऑल एडिशन के लिए डेली एक खास पेज तैयार करती थी, इसमें टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, साइंस, पर्सनैलिटी, ज्ञानकोष और संडे स्पेशल जैसे स्पेशल पेज के नाम शामिल हैं. इन स्पेशल पेज के लिए प्लानिंग, टीम कॉर्डिनेशन, अधिकतर समय लीड स्टोरी देना आदि शामिल रहा. 

हिन्दुस्तान में अखबार के साथ रहते हुए रोहित कुमार ने लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर गैजेट सेगमेंट की लॉन्चिंग कराई. कोर टीम के साथ मिलकर रोहित कुमार ने टेक्नोलॉजी के कंटेंट पर काम किया और उस सेक्शन को आगे लेकर गए. 

साल 2021 में रोहित कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस के डिजिटल विंग में आने वाले जनसत्ता डॉट काम में काम किया. यहां पर भी टेक्नोलॉजी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली. अपने पाठक को हाईटेक टेक्नोलॉजी और उनके काम करने वाले तकनीक के बारे में बताया. साथ ही एक स्पेशल स्टोरी 'कोविन वैक्सीन रजिस्ट्रेशन' को लेकर की है, जिसको पाठक की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला और वह स्टोरी काफी पसंद की गई. 

साल 2021 के अक्तूबर महीने में रोहित कुमार ने TV-9 भारतवर्ष के डिजिटल प्लेटफॉर्म को जॉइन किया. यहां रोहित ने गैजेट और ऑटो सेक्शन की कमान संभाली. यहां गैजेट के अलावा ऑटो सेक्शन पर कई यूटिलिटी बेस्ड स्टोरी कीं, जिसकी वजह से पोर्टल को अच्छी रीच मिली. 

साल 2022 के नवंबर महीने में रोहित कुमार टेक्नोलॉजी जगत की जानी-मानी वेबसाइट BGR हिंदी में शामिल हुए, जिसके बाद उस वेबसाइट का नाम बदलकर टेकलूसिव कर दिया गया. वहां उन्होंने कोर मेंबर्स के रूप में काम किया, जिसमें प्लानिंग से लेकर नए-नए आडियो पर काम किया. लोगों के काम आने वाली स्टोरी पर खास ध्यान दिया. इसके बाद मई 2023 में आजतक डॉट इन जॉइन किया, जहां से अभी भी मौजूद हैं. 

रोहित कुमार देश की राजधानी दिल्ली के रहने वाले हैं. दिल्ली के स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की, जिसके दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया में दाखिला लिया. यहां उन्होंने मास मीडिया में अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की. इसके बाद पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने के लिए दिल्ली के जेएनयू कैंपस स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) में दाखिला लिया. अब वे टेक्नॉलॉजी के DNA को बखूबी समझते हैं और आसान भाषा में अपने पाठकों को भी समझाते हैं. 

आजकल रोहित खाली समय में AI की खूबियों को इस्तेमाल करते हैं. उनको संगीत गुनगुनाने का भी शौक है.  

READ MORE...

Follow रोहित कुमार on:

Advertisement
Advertisement