अली फजल, अभिनेता
अली फजल (Ali Fazal, Actor) एक भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं. वे मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में दिखाई देते हैं.
इनका जन्म 15 अक्टूबर 1986 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ (Date Of Birth) था. उनकी पढ़ाई ऑल-बॉयज़ बोर्डिंग स्कूल (All Boys Boarding School), दून स्कूल, देहरादून (The Doon School Dehradun) से हुई है. स्कूल में ही उन्होंने अभिनय सीखा और कई नाटक में भाग भी लिया. उनका मानना है कि जब विलियम शेक्सपियर की द टेम्पेस्ट (William Shakespeare's The Tempest) में जस्टर ट्रिनकुलो की भूमिका निभाई तभी उन्हें महसूस हो गया था कि एक्टिंग ही उनका करियर है. दून के बाद फजल मुंबई चले गए और सेंट जेवियर्स कॉलेज से (St. Xavier's College) अर्थशास्त्र में स्नातक किया (Ali Fazal Education).
उन्होंने अंग्रेजी भाषा की फिल्म द अदर एंड ऑफ द लाइन (The Other End of the Line) में एक छोटी भूमिका के साथ अपने करियर की शुरुआत की. अली फजल ने 3 इडियट्स (3 Idiots, 2009) के साथ बॉलीवुड में अपना फिल्मी सफर की शुरुआत की. वह ऑलवेज कभी कभी (Always Kabhi Kabhi, 2011) में दिखाई दिए. उनकी पहली सफल फिल्म फुकरे (Fukrey) 2013 में आई. इसके बाद, उन्होंने बात बन गई (Bat Ban Gai, 2013), बॉबी जासूस (Bobby Jasoos, 2014) और सोनाली केबल (Sonali Cable, 2014) जैसी फिल्मों में सहायक अभिनेता की भूमिकाएं निभाई. वे हॉरर फिल्म खामोशियां (Khamoshiyan, 2015) में प्रमुख भूमिका में नजर आए, इसके बाद उनकी पहली अमेरिकी फिल्म फ्यूरियस 7 (Furious 7, 2015) आई. फिर 2016 में अभिनेत्री डायना पेंटी के साथ हैप्पी भाग जाएगी (Happy Bhag Jayegi) में भी एक भूमिका निभाई थी.
फजल ने ब्रिटिश-अमेरिकी फिल्म विक्टोरिया एंड अब्दुल (Victoria & Abdul) में अभिनय किया था. फिल्म का प्रीमियर 2017 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल (Venis Film Festival) में हुआ.
2018 में, उन्होंने मिर्जापुर (Mirzapur) में गुड्डू पंडित की भूमिका निभाई फिर 2020 में उन्होंने मिर्जापुर सीजन 2 (Mirzapur 2) में भी गुड्डू पंडित की अपनी भूमिका जारी रखी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया.
अली फजल फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ रिलेशनशिप में (Relationship with Actress Richa Chadda) हैं.
इनको ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @alifazal9 है और फेसबुक का नाम Ali Fazal है. इंस्टाग्राम पर alifazal9 यूजरनेम से एक्टिव हैं.
Lust Stories 3 Review: चार डायरेक्टरों की चार कहानियां प्यार, चाहत, शादी और रिश्तों की अलग तस्वीर दिखाती हैं. कहीं शादी में खोई चाहत है, कहीं टूटता रिश्ता और कहीं प्यार की नई परिभाषा। जानिए चारों कहानियां कैसी हैं.
'लस्ट स्टोरीज 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, सना थम्पी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, अली फजल और गुरफतेह पीरजादा भी हैं.
फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में गुड्डू और मुन्ना का बड़ा ट्विस्ट दिखा, लेकिन एक और सीन अभी सीक्रेट है. जानिए मेकर्स ने उसे क्यों बचाकर रखा.
मिर्जापुर की दुनिया में से एक फिल्म का जन्म हुआ है, जो वही 8 साल पुराना भौकाल मचाने का वादा करता है. पुराने किरदारों के साथ-साथ कुछ नए किरदार भी इस गद्दी की लड़ाई में जुड़े. कैसी है ये मिर्जापुर द मूवी? पढ़िए हमारा रिव्यू...
हर्षिता गौर ने अली फजल के साथ रोमांटिक सीन करने की इच्छा जताई है। एक्ट्रेस ने बताया कि ‘मिर्जापुर’ में भाई-बहन की जोड़ी की पहचान इतनी मजबूत हो गई है कि लोग उन्हें दूसरे अंदाज में देख ही नहीं पाते।
'मिर्जापुर द मूवी' को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म के भौकाल के बीच थिएटर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.
फिल्म मिर्जापुर को सिनेमाघरों में पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ हो रही है. रिलीज के दिन अली फजल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म को सिनेमा का जश्न बताया.
Mirzapur The Movie का शुरुआती रिव्यू सामने आ गया है. तरण आदर्श ने फिल्म को 4 स्टार और ‘विनर’ बताया है. जानें फिल्म में क्या है खास.
अगले हफ्ते यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में 'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज होने वाली है. इस बीच फिल्म सेंसर बोर्ड से पास हो गई है. जिसके बाद इसके रन टाइम से भी पर्दा उठ गया है.
मिर्जापुर सीरीज ओटीटी पर हिट थी, लेकिन अब इसे एक फिल्म के रूप में थिएटर्स में रिलीज किया जा रहा है. शो के मेकर्स ने ऐसा फैसला क्यों लिया, इसके बारे में गुड्डू पंडित यानी अली फजल ने बताया है.
एक्टर और पॉलिटिशियन रवि किशन सोशल मीडिया के नए मीम किंग बन चुके हैं. रवि किशन के डायलॉग्स से लेकर उनके डांस स्टेप्स तक इंटरनेट पर छाए रहते हैं. अब रवि किशन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है
भारत देश को आजाद हुए 79 साल बीत गए हैं. लेकिन एक दर्द आज भी लोगों के मन में जिंदा है- बंटवारा. आज ही के दिन 14 अगस्त को देश के दो हिस्से हुए, भारत-पाकिस्तान. नफरत की आग में कई लोग जले, लेकिन कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने धर्म भुलाकर इंसानियत दिखाई. उसी इंसानियत से जुड़ी एक कहानी 'बंटवारा 1947' फिल्म के रूप में आई है. कैसी है ये फिल्म? पढ़िए हमारा रिव्यू...
मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर आने के बाद, इसकी स्टारकास्ट की फीस के चर्चे होने लगे हैं. इसमें कालीन भैया ने गुड्डू पंडित और मुन्ना भइया, यानी पंकज त्रिपाठी ने बाकी एक्टर्स को पीछे छोड़ डाला है. आप भी जानें सभी एक्टर्स ने अपने रोल के लिए कितनी फीस ली है.
त्रिपाठी परिवार की वापसी हो रही है और इस बार वे बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. OTT की दुनिया में क्रांति लाने के बाद 'मिर्जापुर' की दुनिया अब सिनेमाघरों में कदम रखने जा रही है.
ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने के बाद 'मिर्जापुर' अब फिल्म बनकर बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने के लिए तैयार है. 4 सितंबर को रिलीज होने जा रही 'मिर्जापुर: द मूवी' से अली फजल के किरदार 'गुड्डू भैया' को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. फिल्म में गुड्डू पंडित का किरदार वेब सीरीज के मुकाबले कहीं ज्यादा खूंखार अंदाज में नजर आने वाला है.
मिर्जापुर: द मूवी के धमाकेदार टीज़र के बाद गुड्डू भैया यानी अली फजल सुर्खियों में हैं. अली ने खुलासा किया है कि शुरुआत में वो इस सीरीज का हिस्सा बनने से डरे हुए थे. जब भारत में ओटीटी का दौर शुरू हो रहा था, तब कई फिल्ममेकर्स ने उन्हें वेब शो न करने और सिर्फ फिल्मों पर ध्यान देने की सलाह दी थी
ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने वाली वेब सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर 'भौकाल' काटने के लिए तैयार है. मिर्जापुर: द मूवी का धमाकेदार टीज़र रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है, खासकर कहानी में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की वापसी को लेकर. अब दिव्येंदु ने खुद बताया है कि उन्हें कैसा फ़ील हो रहा है.
कल्ट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. मेकर्स ने 'मिर्जापुर द मूवी' का पहला टीजर रिलीज कर दिया है. साल 2018 के बैकड्रॉप पर सेट इस फिल्म के टीजर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है, वेब सीरीज में मर चुके मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) और उनके दोस्त कंपाउंडर (अभिषेक बनर्जी) की वापसी दिखाई गई है.
सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 का धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है. गदर 2 (2023), जाट और बॉर्डर 2 की बंपर कामयाबी के बाद सनी एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी के साथ तैयार हैं. आमिर खान के प्रोडक्शन और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक पर बेस्ड है.
प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' में बाबू और रज्जो के किरदार निभाने वाले आकाश मखीजा और रमनदीप यादव की जमकर तारीफ हो रही है. जानें कौन हैं ये दोनों एक्टर्स, जो विलेन बनकर भी लोगों का दिल जीत रहे हैं.
रांगा-बिल्ला केस से इंस्पायर्ड 'राख' एक ऐसी क्राइम थ्रिलर है जो सिर्फ मर्डर मिस्ट्री नहीं, बल्कि दिल्ली के बदलते चेहरे की कहानी भी है. अली फजल, सोनाली बेंद्रे की दमदार एक्टिंग और बेहतरीन डायरेक्शन के साथ ये सीरीज अंत तक बेचैन रखती है. पढ़िए पूरा रिव्यू.