अबान अहमद (Aaban Ahmed) प्रयागराज के माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था. अगस्त 2026 में अबान अहमद का एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया. वह अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ प्रयागराज से झांसी जा रहा था. रास्ते में झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में उनकी कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.
अबान का नाम पहली बार उस समय चर्चा में आया जब फरवरी 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद के परिवार पर कार्रवाई शुरू हुई. उस दौरान अबान और उसके भाई अहजम नाबालिग थे. इसी वजह से दोनों को बाल संरक्षण गृह भेजा गया था.
कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अक्टूबर 2023 में अबान और उसके भाई को बाल संरक्षण गृह से रिहा कर दिया गया. इसके बाद दोनों को उनकी बुआ की सुपुर्दगी में सौंपा गया. इसके बाद से दोनों परिवार के साथ रह रहे थे. सार्वजनिक जीवन में अबान की सक्रिय भूमिका नहीं थी और वह किसी राजनीतिक या आपराधिक मामले में आरोपी के रूप में सामने नहीं आया था.
अबान का परिवार लंबे समय से कानूनी मामलों के कारण चर्चा में रहा है. उसके पिता अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद की अप्रैल 2023 में प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
अबान के बड़े भाई अली अहमद इस समय जेल में बंद हैं. उसे 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था. इसी कारण परिवार के सदस्य समय समय पर उनसे मिलने जाते रहे हैं.
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर नज्म पढ़ते नजर आ रहा है. झांसी में सड़क हादसे में अबान की मौत के बाद सामने आया यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में हुई मौत के बाद सिराथू से अपना दल (कमेरावादी) की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल हटवा गांव पहुंचीं. उन्होंने अतीक अहमद के बेटे एहजम और परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान किया.
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. अब इसका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि कार अचानक बाईं तरफ पहले सड़क से नीचे उतर जाती है और फिर सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराती है. कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर से टकराते ही कार हवा में कई फीट ऊपर उछल पड़ती है और हवा में ही पूरी कार घूम कर वापस सड़क पर आ गिरती है. देखें वारदात.
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की कार के हादसे का डैशकैम वीडियो सामने आया है. वीडियो में SUV के डिवाइडर से टकराकर पलटने का पूरा घटनाक्रम दिखता है. ऑटो एक्सपर्ट ने तेज रफ्तार, अचानक स्टीयरिंग मोड़ने और सड़क की स्थिति जैसे संभावित जोखिमों को समझाया. हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.
झांसी में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत के बाद हादसे में घायल रिश्तेदारों और दोस्तों की हालत बिगड़ने से परिवार की चिंता बढ़ गई है. गंभीर चोटों के कारण कार चालक जैद को दिल्ली के आर्मी अस्पताल और उमर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एक ऐसा वायरल वीडियो जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो माफिया अतीक अहमद के बेटे की गाड़ी के एक्सीडेंट से ठीक पहले का वीडियो है. दरअसल ये वीडियो उस गाड़ी से शूट होने का दावा है जो अतीक के बेटे की कार के ठीक पीछे चल रही थी. उसी कार के डैशबोर्ड पर लगे कैमरे से लिए गए इस कथित वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक सफेद कार आगे आगे चल रही है. वो कार एक गाड़ी को ओवरटेक करती है और चंद सेकेंड के बाद अचानक वो डिवाइडर से टकरा जाती है. टक्कर होते ही स्पीड की वजह से कार उछलती है और इसके परखच्चे उड़ जाते हैं. इसी एक्सीडेंट में अतीक के छोटे बेटे की मौत हो गई थी. प्रशासन का कहना है कि वो इस वीडियो की जांच कर रहा है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी.
झांसी जेल में बंद अतीक अहमद का बेटा अली छोटे भाई अबान की सड़क हादसे में मौत से सदमे में है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, 23 गंभीर चोटों व इंटरनल ब्लीडिंग से अबान की मौत हुई थी. सुपुर्द-ए-खाक के दौरान अली, उमर और एहजम गले लगकर रोए. पैरोल खत्म होने पर अली वापस झांसी जेल लौट आया है.
माफिया सरगना अतीक अहमद के बेटे की गाड़ी पलटने और उसकी मौत पर सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी ने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है. दरअसल कल अतीक अहमद के बेटे की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. अबान का शव उसके बुआ के गांव लाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. जनाजे में हिस्सा लेने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखी जा रही है. पुलिस ने सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए हैं.
अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद को 8 अगस्त को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव हटवा गांव लाया गया, जहां अंतिम दीदार हुए। दफन से पहले शव पुश्तैनी घर (अब मलबा) पर रखा जाएगा, पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर झांसी जेल में बंद उसका भाई अली अहमद फूट-फूटकर रोने लगा. जेल सूत्रों के मुताबिक अली ने दोपहर और शाम का खाना नहीं खाया और रातभर सिसकियां लेते हुए करवटें बदलता रहा.
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को शनिवार को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल में बंद उसके भाइयों अली और उमर को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पैरोल दी है. अबान का शव फिलहाल हटवा गांव में बुआ प्रवीन कुरैशी के घर पर है, जहां शुक्रवार को लोगों ने मय्यत के आखिरी दीदार किए.
झांसी सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद उसका शव कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया. हाल ही में 12वीं पास करने वाले अबान की मौत के बाद अतीक के पांचों बेटों की स्थिति और उनके परिवार की कहानी एक बार फिर चर्चा में है.
प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अबान अहमद को अतीक अहमद की कब्र के बगल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अली और उमर अहमद को जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल दी है. अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है ताकि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.
झांसी पुलिस के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम को अबान की कार के अंदर सिगरेट के पैकेट, जूते और दो किताबें मिलीं, जिनमें फ्योदोर दोस्तोयेव्स्की की "द इडियट" और मर्जान कमाली की "द स्टेशनरी शॉप ऑफ तेहरान" शामिल हैं, और पुलिस का कहना है कि अबान यह सामान अपने भाई अली के लिए ले जा रहा हो सकता है.
झांसी में करीब तीन साल पहले यूपी एसटीएफ ने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके साथी गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया था. जानिए 50 दिन तक चली तलाश और पुलिस के दावे और असद के एनकाउंटर की पूरी कहानी.
यूपी के झांसी में हुए सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद पुलिस और आम लोगों की नजरें शाइस्ता परवीन पर टिकी हैं. उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही शाइस्ता क्या अपने लाडले बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होगी, इसे लेकर सवाल गहरा गए हैं.
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई. इस दुखद घटना की खबर मिलते ही जेल में बंद भाई अली भावुक हो गया. वहीं, फोरेंसिक टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार से किताबें और सामान जब्त किए हैं.
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. डॉक्टरों के पोस्टमार्टम से मौत की मुख्य वजह सिर में ब्रेन हेमरेज बताई गई है.
अतीक अहमद के बेटे की कार के एक्सीडेंट के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की बारीकी से जांच की. तलाशी के दौरान कार से दो उपन्यास, सवार लोगों का सामान, गुटका और इत्र की शीशी मिली. टीम ने बरामद सभी चीजों को कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए भेज दिया है.
आज सबसे पहले आपको माफिया अतीक अहमद के कुनबे के बारे में बताएंगे... जिसमें एक के बाद एक मौतों का सिलसिला जारी है.. आज सुबह अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई... इस घटना को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं... सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या ये सिर्फ ओवरस्पीडिंग और बारिश के कारण हुआ एक भयानक हादसा था, या फिर इसके पीछे कोई साजिश है?
उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त की मौत हो गई. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को प्रयागराज लाया जाएगा, जहां कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसका अंतिम संस्कार संपन्न किया जाएगा.