scorecardresearch
 

India Today AI Summit 2026 हुआ शुरू, AI के हर पहलू पर चर्चा करेंगे दिग्गज

भारत में AI इम्पैक्ट समिट चल रहा है. इस मौके पर इंडिया टुडे ग्रुप भी एक खास AI इवेंट का आयोजन कर रहा है. इस इवेंट में AI के हमारे जीवन पर पड़ने वाले असर जैसे टॉपिक पर चर्चा हो रही है. जॉब्स से लेकर रोजमर्रा की लाइफ को AI किस तरह से प्रभावित कर रहा है, इस पर ही इवेंट में चर्चा चल रही. इवेंट की शुरुआत हो चुकी है.

Advertisement
X
इंडिया टुडे AI समिट 2026 में कई सेशन होंगे, जिनमें AI पर चर्चा होगी. (Photo: ITG)
इंडिया टुडे AI समिट 2026 में कई सेशन होंगे, जिनमें AI पर चर्चा होगी. (Photo: ITG)

AI हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है. तेजी से पॉपुलर हो रहे इस टर्म पर आज हर जगह चर्चा हो रही है. खासकर युवा पीढ़ी पर इस पर काफी बात कर रही है. शिक्षा से लेकर हेल्थ और करियर से लेकर जिंदगी के आसान होने तक AI हर जगह मौजूद है.  

दिल्ली में AI Impact Summit हो रहा है, तो India Today ग्रुप एक दिन का खास इवेंट आयोजित कर रहा है. इसका मकसद AI से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा को बढ़ावा देना है. इस कार्यक्रम में देश और दुनिया के बड़े AI लीडर्स शामिल होंगे. इवेंट में बातचीत का फोकस भारत की AI ग्रोथ को दिशा देने पर रहेगा.

इस समिट में टेक इंडस्ट्री और सरकार, दोनों की भागीदारी देखने को मिलेगी. एक ओर वे कंपनियां होंगी जो AI इनोवेशन को आगे बढ़ा रही हैं. दूसरी ओर सरकार के प्रतिनिधि इस बात पर चर्चा करेंगे कि इस तकनीक को सुरक्षित और उपयोगी तरीके से कैसे अपनाया जाए. जिससे इसका फायदा पूरे देश को मिल सके.

कई अहम शख्सियत होंगी शामिल

समिट में कई अहम स्पीकर और पैनलिस्ट शामिल होंगे. इनमें केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, MeitY के एडिशनल सेक्रेटरी और इंडिया AI मिशन के CEO अभिषेक सिंह और OpenAI के चीफ इकोनॉमिस्ट डॉ एरॉन 'रॉनी' चैटरजी प्रमुख नाम हैं.

Advertisement

India Today AI Summit 2026 एक दिन का इवेंट होगा, जिसमें कई सेशंस होंगे. 'Jobs, Eco Growth & Society in the Age of AI' जैसे सेशन में AI के रोजगार और आर्थिक विकास पर असर पर चर्चा होगी. वहीं 'Implementing India’s AI Mission' सेशन में भारत सरकार के प्रयासों पर चर्चा होगी.

एक अन्य सेशन में Vianai Systems के फाउंडर और CEO विशाल सिक्का 'Can India Win In The AI Race' पर बातचीत करेंगे. वहीं Ericsson के CTO एरिक एकुडेन 'Sovereign AI' पर चर्चा करेंगे.

समिट में करियर, हेल्थ और समाज पर AI के प्रभाव पर अलग-अलग चर्चाएं होंगी. India Today और Aaj Tak के दर्शक इस समिट को India Today और Aaj Tak की वेबसाइट, ग्रुप के YouTube चैनलों और टीवी नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement