
भारत AI पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. दरअसल, AI रिस्पोंसबिलिटी प्लेज कैंपेन के तहत के देश में 24 घंटे के अंदर सबसे अधिक शपथ लेने की कोशिश की जाएंगी. भारत ऐसा करने में सफल होगा तो एक खास गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा. इसके साथ ही भारत में AI Impact Summit की शुरुआत होगी.
यह रिकॉर्ड 24 घंटे में AI जिम्मेदारी अभियान में मिलीं सबसे ज्यादा शपथ (Most Pledges received of An AI Responsibility Campaign in 24 Hours) की कैटेगरी में होगा. इस शपथ के लिए इलेक्ट्रोनिकी एंव सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय ने एक ऑफिशियल पोर्टल (aipledge Dot indiaai Dot gov Dot in) तैयार किया है.
AI शपथ में कोई भी हिस्सा ले सकेगा. इसके लिए AI प्लेज पोर्टल तैयार किया है, जहां बताया है कि कैसे आप भी इस प्लेज का हिस्सा बन सकेंगे. इसके लिए आपके पास फोन, टैबलेट, लैपटॉप और कंप्यूटर आदि होना चाहिए. साथ ही उसमें इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए. इसके बाद एक क्विज बैज भी मिलेगा.

AI में पार्टिसिपेंट कैसे करें?
AI रिस्पोंसबिलिटी के तहत के प्लेज की शुरुआत 16 फरवरी से शुरुआत होगी, जो आने वाले 24 घंटे तक जारी रहेगी. इस प्लेज में कोई भी शख्स हिस्सा ले सकेगा. AI प्लेज पोर्टल पर प्लेज लेने का प्रोसेस बताया गया है.
यह भी पढ़ें: भारत में कल से AI Summit, शामिल होंगे 7 राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति, 9 प्रधानमंत्री और कई CEO
AI के प्रति जिम्मेदारी और नैतिक उपयोग को बढ़ावा देना
इस शपथ की मदद से AI के प्रति जिम्मेदारी और नैतिक उपयोग को बढ़ावा देना है. भारत सरकार ने इस प्लेटफॉर्म पर भारतीय नागरिक, स्टूडेंट, प्रोफेशनल्स को हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है.
AI का यूज हर एक सेक्टर में बढ़ रहा है, फिर चाहे वह एजुकेशन, बैंकिंग, हेल्थकेयर हो. ऐसे में AI के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को लेकर लोगों को जागरुक किया जाएगा.
5 दिनों तक चलेगा AI Impact Summit
भारत में कल से AI Impact Summit की शुरुआत होने जा रही है. 5 दिन तक चवने वाले इस इवेंट के दौरान भारत समेत दुनियाभर के लोग शामिल होंगे. इसमें दुनिया 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 देशों के उपराष्ट्रपति और 9 देशों के प्रधानमंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा दुनियाभर की बड़ी AI कंपनियों के मालिक या CEO भी शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: भारत में AI Impact Summit, शामिल नहीं होंगे इस बड़ी चिप कंपनी के CEO, कंपनी ने दिया जवाब
होटल के रेटस में इजाफा
AI Impact Summit की वजह से नई दिल्ली स्थित फाइव स्टार होटल के रेट्स आमसान छूने लगे हैं. लग्जरी सूइट्स के रेट कई गुना तक बढ़ गए हैं. द ऑबरॉय होटल के लग्जरी सूइट्स के रेट टैक्स के साथ 29 लाख रुपये तक पहुंच गए हैं. जबकि आम दिनों में ये किराया 3-5 लाख रुपये होता है.