scorecardresearch
 

भारत में कल से AI Summit, शामिल होंगे 7 राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति, 9 प्रधानमंत्री और कई CEO

भारत में कल से पांच दिवसीय AI Impact Summit शुरू होने जा रहा है. इस इवेंट में दुनियाभर के लोग शामिल होंगे, जिनकी संख्या करीब 2 लाख है. इसमें 7 देशों के राष्ट्रिपति, उपराष्ट्रपति और 9 देशों के प्रधानमंत्री और टेक कंपनियों के CEO शामिल होंगे.

Advertisement
X
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक एआई-इम्पैक्ट समिट का आयोजन होगा. (Photo: PTI)
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक एआई-इम्पैक्ट समिट का आयोजन होगा. (Photo: PTI)

भारत की राजधानी नई दिल्ली में कल से AI Impact Summit की शुरुआत होने जा रही है.  ये टेक्नोलॉजी जगत का एक बड़ा इवेंट है, जिसको लेकर भारत में बड़ी तैयारी की गई है. इस इवेंट में दुनियाभर से लोग शामिल होने जा रहे हैं, जिनकी संख्या 2 लाख के करीब है. इसमें कई देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई बड़ी टेक कंपनियों के CEO भी शामिल हैं. 

विदेश मंत्रालय (MEA) बता चुका है कि 16 फरवरी से शुरू होने वाले इवेंट में 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 देश के उपराष्ट्रपति और 9 देश के प्रधानमंत्री और दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियों के CEO और उनका मालिक शामिल होंगे. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

MEA के अनुसार, यह शिखर सम्मेलन तीन सूत्रों ‘People, Planet and Progress’ (लोग, पृथ्वी और प्रगति) पर आधारित है. यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर सहयोग को लेकर भारत के नजरिये को दिखाता है. 

यह भी पढ़ें: Amazon पर बंपर ऑफर, सस्ते में खरीद सकते हैं कई स्मार्टफोन्स

AI Impact Summit में इन देशों के राष्ट्रपति होंगे शामिल 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक AI Impact Summit राष्ट्रपतियों की लिस्ट में

  • ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा,
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों,
  • एस्टोनिया के राष्ट्रपति आलार कारिस,
  • स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी,
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके,
  • सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच और
  • स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलन शामिल होने जा रहे हैं. 

उपराष्ट्रपति के लेवल पर गुयाना के भरत जगदेव और सेशेल्स के सेबेस्टियन पिलाय प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं. 

Advertisement

AI Impact Summit के दौरान करीब 9 देशों के प्रधानमंत्री अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे.

  • आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान, 
  • भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, 
  • क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच, 
  • फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ऑर्पो, 
  • स्पेन के पेड्रो प्रधानमंत्री सांचेज़, 
  • ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस, 
  • नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कूफ, 
  • कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओलजास बेक्टेनोव और 
  • मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम. 

AI कंपनियों के CEO भी होंगे शामिल 

AI Impact Summit के दौरान दुनियाभर से AI कंपनियों के CEO भी इसमें शामिल होंगे. इसमें अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन, गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस, एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई शामिल होने जा रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement