एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (AI Impact Summit 2026) दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के प्रभाव, अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा का एक प्रमुख आयोजन माना जा रहा है. राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम में होने वाले AI Impact Summit का आगाज हो गया है. इसका आयोजन 16 फरवरी से 20 फरवरी तक चलेगा. इस समिट का उद्देश्य केवल नई टेक्नोलॉजी दिखाना नहीं, बल्कि यह समझना भी है कि AI का असर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा, मीडिया, बिजनेस और सरकारी नीतियों पर कैसे पड़ेगा.
समिट में AI, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, जनरेटिव AI, ऑटोमेशन और डिजिटल गवर्नेंस जैसे विषयों पर विशेषज्ञों की भागीदारी रहती है. इसमें सरकारी अधिकारी, टेक कंपनियों के प्रतिनिधि, स्टार्टअप्स, रिसर्चर्स, नीति-निर्माता, शिक्षक, डॉक्टर, उद्योग जगत के लीडर्स और छात्र शामिल होते हैं.
इस समिट में आमतौर पर मुख्य भाषण (Keynote), पैनल चर्चा, लाइव डेमो, वर्कशॉप, स्टार्टअप शोकेस और नेटवर्किंग सेशन आयोजित किए जाते हैं. कई बार इसमें AI से जुड़े नए प्रोडक्ट लॉन्च, पार्टनरशिप और पॉलिसी सिफारिशें भी सामने आती हैं.
एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का सबसे अहम हिस्सा AI की जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग नीति (Responsible AI) पर जोर है. इसमें डेटा प्राइवेसी, डीपफेक, गलत सूचना, जॉब मार्केट में बदलाव और AI एथिक्स जैसे मुद्दों पर चर्चा होती है.
जो लोग AI सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह समिट सीखने और कनेक्शन बनाने का बड़ा अवसर है. वहीं बिजनेस और सरकारी संस्थानों के लिए यह मंच AI को अपनाने की रणनीति तय करने में मदद करता है.
AI सम्मेलन के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर विवाद जारी है. राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि यूथ कांग्रेस ने AI सम्मिट में अपना काम सफलतापूर्वक किया. इस बयान के बाद बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि लफंगई और नेतृत्व में अंतर होता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन प्राप्त था.
दिल्ली की तिहाड़ जेल से इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई हो गई है. इन सभी को एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में रोबोटिक सर्जरी धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही है. हाल ही में भारत में हुए AI Impact Summit के दौरान हमने देखा कि कैसे भारत में भी रोबोटिक सर्जरी की जा रही हैं. यहां एक झलक इस बात की भी मिली की ये पूरी तरह ऑटोनोमस होता है या नहीं. यहां देखने को मिला कि ये पूरा सेटअप होता कैसा है. आइए देखते हैं.
एन्थ्रोपिक ने अमेरिका के रक्षा विभाग की बात मानने से पूरी तरह से इनकार कर दिया है, जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी विभाग को इसके तकनीकी इस्तेमाल बंद करने का आदेश दिया है.
स्पेस में डेटा सेंटर सेटअप करने को लेकर बड़ी तैयारी चल रही है. Elon Musk भी दावा कर रहे हैं कि इसी साल स्पेस में डेटा सेंटर खोला जाएगा. भारतीय स्टार्टअप का भी दावा है कि वो इसी साल के आखिर तक स्पेस में डेटा सेंटर सेटअप कर देगा. AI Impact Summit के दौरान ये झलक देखने को मिली.
अमेरिकी स्टार्टअप फाउंडर का दावा है कि एन्थ्रोपिक एआई के एक अपडेट ने उसके बिजनेस को रातोरात बर्बाद कर दिया. अब वह दूसरे कारोबार पर फोकस कर रही है.
AI इम्पैक्ट समिट में हुए शर्टलेस प्रोटेस्ट के मामले में दिल्ली पुलिस ने शिमला से तीन और कांग्रेस वर्कर को गिरफ्तार किया है. इस तरह अब कुल गिरफ्तारियां 11 हो गई हैं. हालांकि आरोपियों को दिल्ली लाते समय हिमाचल पुलिस ने टीम को रोक दिया, जिससे मामला गंभीर हो गया.
AI Impact Summit में हेल्थ सेक्टर से जुड़े AI टूल्स और हार्डवेयर देखने को मिले. शुगर पेशेंट को रेटिनोपैथी का खतरा रहता है. इसे डिटेक्ट करने के लिए Wadhwani AI ने एक टूल पेश किया है. ये सिर्फ आंखों को स्कैन करके ही बता सकता है कि पेशेंट को रेटिनोपैथी का खतरा है या नहीं.
AI Impact Summit में गलगोटिया द्वारा दिखाया गया चीनी रोबोडोग काफी वायरल हुआ. लेकिन AI Summit में ही भारत की ही कंपनी ने अपना खास मेड इन इंडिया रोबोडॉग शोकेस किया. कंपनी का दावा है कि ये 70% तक भारत में बनाया गया है. हालांकि कुछ पार्ट्स जैसे एक्चुएटर्स को बाहर से इंपोर्ट किया गया है. वीडियो में देखें ये क्या कर सकता है.
8 साल के रणवीर सचदेवा ने कई लोगों को हैरान कर दिया है. नई दिल्ली में संपन्न हाल ही में रणवीर सचदेवा ने खुद को टेक्नोलॉजिस्ट बताया और AI इम्पैक्ट समिट के दौरान मंच संभाला. इस दौरान सचदेवा की मुलाकात गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और चैटजीपीटी मेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन से हुई.
AI Impact Summit में वैसे तो कई AI सॉल्यूशन दिखे. लेकिन खेती के लिए खास तौर पर AI का यूज समझाया गया. Wadhwani AI ने टूल्स पेश किए हैं जिससे किसानों को मदद मिलेगी. सोयाबीन अनालाइजर से पता लगाया जा सकेगा कि सही रेट क्या है. साथ ही इंसेक्ट डिटेक्शन टूल भी पेश किया गया. आइए जानते हैं इसके बारे में.
AI Impact Summit के दौरान कई स्वदेशी AI सॉल्यूशन देखने को मिले. इनमे से एक Wadhwani AI का Shishu Mapan टूल पेश किया गया. ये आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए है जो रिमोट एरिया से वीडियो कॉल के जरिए बच्चों की हाइट और वजन AI के जरिए पता लगा सकते हैं.
भारत मंडपम में AI समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ा खुलासा किया है. उसने दावा किया है कि ये देश को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश के तहत किया गया प्रदर्शन था. इसके तार कई राज्यों में फैले हैं, इसलिए इसकी आगे की जांच क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल करेगी.
दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के चलते हुई, जो शांति व्यवस्था भंग कर सकता था.
इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट करने के मामले में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के सदस्यों पर आपराधिक साजिश रचने, लोक सेवक को नुकसान पहुंचाने, ड्यूटी पर तैनात पब्लिक सर्वेंट के काम में बाधा डालने और जानबूझकर अराजकता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
AI समिट प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है. दिल्ली पुलिस ने उनकी सात दिनों की रिमांड मांगी है. उदय भानु पर आपराधिक साजिश का गंभीर आरोप है. उनके वकील ने पुलिस की कस्टडी में लेने का विरोध किया और कहा कि उदय भानु हमेशा जांच में सहयोग करते रहे हैं. जब भी उन्हें जांच के लिए बुलाया गया, वे हाजिर हुए और पूरी तरह से मामले की जांच में मौजूद रहे.
दिल्ली पुलिस ने एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारत मंडपम में हुए शर्टलेस प्रोटेस्ट के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. राहुल गांधी ने इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए यूथ कांग्रेस के शांतिपूर्ण विरोध के समर्थन में एकजुटता जताई है.
AI समिट प्रदर्शन के दौरान हुई घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही थी और सोमवार को गिरफ्तारी की गई. इस मामले में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो यूथ कांग्रेस से जुड़े हैं. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है.
AI समिट के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी सोमवार से पूछताछ के बाद सुबह हुई. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है जो यूथ कांग्रेस से जुड़े हैं. इस घटना ने राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है.
भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान हुए शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने अजय कुमार विमल और राजा गुर्जर को गिरफ्तार कर कुल गिरफ्तारी संख्या सात कर दी है. पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चार आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर पुलिस रिमांड मंजूर की है और एक अन्य आरोपी को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.