दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, CJP के साथ प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारी एक ऐसे ऐप का यूज करते हुए पाए गए, जो बिना इंटरनेट के मैसेज भेजने और रिसीव करने की सुविधा देता है.
रिपोर्टस में बताया है कि दिल्ली पुलिस को एक संदिग्ध ऐप्स पता चला है, जिसका इस्तेमाल प्रदर्शनकारी कर रहे हैं. ये ब्लूटूथ बेस्ड कम्युनिकेशन ऐप है और बिना इंटरनेट कनेक्टविटी के काम करता है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने कंफर्म नहीं किया है कि वह स्पेशल ऐप का क्या नाम है.
ऐसे में बहुत से लोगों का ध्यान इस तरफ गया है कि आखिर वह कौन सा ऐप है, जिसका इस्तेमाल करके बिना इंटरनेट के भी मैसेज भेजे जा रहे हैं और रिसीव किए जा सकते हैं. इसके लिए मोबाइल डेटा, वाईफाई या सेल्युलर नेटवर्क की जरूरत नहीं होती है.
बिना मोबाइल डेटा के कैसे काम करते हैं सोशल मैसेजिंग ऐप्स
वॉट्सऐप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप्स मोबाइल डेटा या वाईफाई आद का इस्तेमाल करते हैं. वहीं, ऑफलाइन मैसेजिंग ऐप्स ब्लूटूथ लॉ एनर्जी का इस्तेमाल करते हैं, जो एक वायरल टेक्नोलॉजी है और आजकल सभी मॉडर्न स्मार्टफोन में होती है.
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा बन सकता है जासूस! अपनी प्राइवेसी बचाने के लिए अभी बदलें ये सेटिंग
2025 में जैक डॉर्सी ने लॉन्च किया था ऐप
ऐसा ही एक जाना माना ऐप Bitchat है, जो ऑफलाइन मैसेजिंग की सुविधा देता है. इस ऐप को साल 2025 में ट्विटर के फाउंडर जैक डॉर्सी ने तैयार किया था.
यह भी पढ़ें: Jantar Mantar CJP Protest LIVE: पटना में अब बीजेपी ने घेरा कांग्रेस दफ्तर, जमकर बवाल
BitChat से प्ले स्टोर पर 10 लाख डाउनलोड्स
BitChat के गूगल प्ले स्टोर पर करीब 10 लाख डाउनलोड्स हैं और यह ऐप अपने यूजर्स को बिना इंटरनेट के मैसेज शेयर और रिसीव करने की सुविधा देता है. ऐप ब्लूटूथ की मदद से एक सर्वर तैयार करते हैं और उससे कनेक्ट होते हैं. इसी तरह के अन्य ऐप्स भी गूगल प्ले स्टोर पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं.