scorecardresearch
 

पहली बार होगा ऐसा Apple इवेंट, सस्ते MacBook, iPhone और iPad होंगे लॉन्च

Apple 2026 First Event: ऐपल ने अपने अपकमिंग इवेंट का ऐलान कर दिया है. इस इवेंट में कंपनी बजट प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकती है. ब्रांड की लिस्ट में सस्ते मैकबुक से लेकर बजट iPhone तक शामिल हैं. ये पहला मौका है जब ऐपल इवेंट तीन जगहों पर हो रहे हैं. साथ ही कंपनी पहली बार क्यूपर्टिनो से बाहर कोई इवेंट कर रही है.

Advertisement
X
Apple 4 मार्च को 2026 का पहले इवेंट का आयोजन कर रहा है. (File Photo: Reuters)
Apple 4 मार्च को 2026 का पहले इवेंट का आयोजन कर रहा है. (File Photo: Reuters)

Apple का एक बड़ा इवेंट अगले महीने होने वाला है. इस इवेंट को लेकर कंपनी ने इनवाइट जारी किया है. कंपनी तीन इवेंट कर रही है, जो लंदन, न्यूयॉर्क और शंघाई में होंगे. ये पहली बार है, जब ऐपल क्यूपर्टिनो में इवेंट नहीं कर रहा है. साथ ही एक साथ तीन जगहों पर इवेंट हो रहे हैं. 

इवेंट में क्या कुछ लॉन्च होगा कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है. ऐपल कभी भी इवेंट से पहले प्रोडक्ट्स या फिर इवेंट में क्या होने वाला है इसकी जानकारी नहीं देता है. मगर ऐपल के इस इवेंट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. माना जा रहा है कि कंपनी अपना सबसे सस्ता Apple MacBook लॉन्च कर सकती है.

इसके साथ ही ब्रांड सस्ता iPhone और iPad भी लॉन्च करेगी. इन डिवाइसेस से जुड़ी लीक्स पिछले कुछ वक्त से लगातार आ रही हैं. क्यूपर्टिनो बेस्ड टेक दिग्गज इस इवेंट में MacBook, iPhone 17e और सस्ता iPad लॉन्च करेगी. ये इवेंट 5 मार्च 2026 को होगा. भारतीय समयानुसार इवेंट शाम 7.30 बजे शुरू होगा. 

सस्ते MacBook के लिए हो जाइए तैयार 

ऐपल इस इवेंट में अपना अब तक का सबसे सस्ता मैकबुक लॉन्च करेगा. इस मैकबुक को कंपनी बजट यूजर्स को टार्गेट करने और सस्ते विंडोज लैपटॉप के अल्टरनेटिव के रूप में लॉन्च कर रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इसकी कीमत 1000 डॉलर से कम होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Apple को लगा झटका, क्या इन वजहों से एक दिन में साफ हो गए कंपनी के 18,276 अरब

इसमें iPhone 16 Pro वाला प्रोसेसर दिया जा सकता है. कीमत को कम रखने के लिए कंपनी इसमें छोटी स्क्रीन का इस्तेमाल करेगी. साथ ही ऐपल इन लैपटॉप्स को कई कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगा. इसमें ऐलुमिनियम बॉडी मिलेगी. 

सस्ते iPad और iPhone होंगे लॉन्च

कंपनी इस इवेंट iPad भी लॉन्च कर सकती है, जो बजट यूजर्स को टार्गेट करेगा. इस लाइन-अप में लो-एंड और Air मॉडल्स शामिल होंगे. इसके अलावा कंपनी OLED डिस्प्ले वाला iPad Mini भी पेश कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: Apple का सस्ता iPhone 17e जल्द लॉन्च, जानें...

Apple का सस्ता फोन iPhone 17e भी इवेंट का हिस्सा हो सकता है. फोन का डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16e जैसा ही होगा. लेकिन इसमें A19 प्रोसेसर मिलेगा. साथ ही फोन MagSafe चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा. फोन में 6.1-inch का OLED डिस्प्ले मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement