scorecardresearch
 

Moto E का नया वर्जन भारत में होगा लॉन्च, दो वैरिएंट आ सकते हैं

Moto E स्मार्टफोन का नया वर्जन भारत में आने वाला है, इसके दो वैरिएंट लॉन्च हो सकते हैं. जानिए इसमें क्या है खास.

Advertisement
X
Moto E3
Moto E3

Moto E एक ऐसा स्मार्टफोन जो पिछले साल तक बजट हैंडसेट सेग्मेंट का नंबर-1 माना जाता था. भारत में इसकी बिक्री काफी हुई, लेकिन शाओमी के नए बजट स्मार्टफोन से यह पिछड़ गया. अब तैयार हो जाइए इसके नए वर्जन यानी Moto E3 के लिए.

एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट के मुताबिक लेनोवो, जो कि मोटोरोला की पेरेंट कंपनी है भारत में 19 सितंबर को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 7,000 रुपये तक होगी.

गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन में 5 इंच की का मीडियाटेक क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है. इसके दौ वैरिएंट हैं- एक में 1GB रैम के साथ 8GB इंटरनल मेमोरी है, जबकि दूसरे में 2GB रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है.

हालांकि दोनों में ही माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट दिए गए हैं. इसके जरिए मेमोरी बढ़ा कर 32GB तक की जा सकती है.

Advertisement

फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल सेल्पी कैमरा दिया गया है. दूसरे मोटो स्मार्टफोन्स की तरह इसमें स्टॉक एंड्रॉयड है और मार्शमैलो दिया गया है.

इंटरनल मेमोरी के अलावा दोनों . Moto E Moto E3 के बेसिक वैरिएंटो में 2,800mAh की बैट्री होगी, जबकि 2GB रैम वाले वैरिएंट में 3,500mAh की.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2GB रैम वाले वैरिएंट को Moto E Power के नाम से लॉन्च किया जाएगा. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि भारत में दोनों वैरिएंट लॉन्च होंगे या सिर्फ एक.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement