गंभीर प्रतिद्विंदिता का कैसे मजाक बनाया जाता है इसका उदाहरण मंगलवार को माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर देखने को मिला. रिलायंस जियो ने वेलेंटाइन डे के मौके पर अपनी प्रतिद्विंदि टेलीकॉम कंपनियों- एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया को टैग करके वेलेंटाइन डे विश किया.
इस ट्वीट के बाद भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने इसका जवाब दिया. इसके अलावा आईडिया ने इस ट्वीट का अगल अंदाज में जवाब दिया है. इस ट्वीट में एयरटेल की तरफ से रिलायंस जियो को लिखा गया है, ‘सेम फील, हर एक फ्रेंड जरूरी होता है’. इस ट्वीट में को भी टैग किया है. गौरतलब है कि हर एक फ्रेंड जरूरी होता है एयरटेल की पंचलाइन है जिसे कंपनी अपने विज्ञापनों में यूज करती है.
Same feels ! After all 😈
— airtel India (@airtelindia)
आईडिया ने भी रिलायंस जियो के इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा है, 'जान कर खुशी हुई की हवाओं में प्यार है'
Same to you! Nice to know that love is in the air today.
— Idea Cellular (@ideacellular)
सबसे पहले दिन 10 बजे रिलायंस जियो के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वैलेंटाइन डे वाला ट्वीट किया गया और अभी तक लगभग 3.6 हजार Retweet किए जा चुके हैं. इसको लगभग 4.5 हजार लोगों ने लाइक भी किया है.
गौरतलब है कि टेलीकॉम कंपनियों ने मिलकर जियो के खिलाफ टेलीकॉम Jio ने आते ही फ्री ऑफर देकर ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स बटोर लिए हैं. ऐसे में दुसरी कंपनियों को अपनी कस्टमर्स भी गवांने पड़ रहे हैं.
Dear , , , Happy Valentine’s Day.
— Reliance Jio (@reliancejio)
इससे पहले भी जब महानायक अमिताभ बच्चन ने वोडाफोन SMS सर्विस के संबंध में कुछ ट्विट किया था तब भी Jio ने मौके को भुनाते हुए ट्विट कर अमिताभ बच्चन को जियो का सिम ऑफर कर दिया था.