विजाग में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर (103) रन बना लिए हैं. जॉनी बेयरस्टॉ (12) और बेन स्टोक्स (12) रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत की तरफ से आर अश्विन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. टीम इंडिया की पहली 455 रनों पर सिमटी. भारत के पास 352 रनों की बढ़त हासिल है.
खेल के दूसरे दिन हर किसी की निगाहें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के तीसरे दोहरे शतक पर थी. लेकिन कोहली (167) के स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने अपनी इस पारी में बेहतरीन 18 चौके लगाए.
आर अश्विन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने (58) रनों की शानदार पारी खेली. अश्विन ने अपनी पारी में छह चौके लगाए. लेकिन दूसरे छोर पर उनका साथ पहला टेस्ट मैच खेल रहे युवा खिलाड़ी जयंत यादव के अलावा किसी ने नहीं दिया.
पहला टेस्ट मैच खेल युवा भारत के युवा खिलाड़ी जयंत यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने बेशकीमती (35) रनों का योगदान दिया. उन्होंने अश्विन के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 58 रन जोड़े. इसके अलावा गेंदबाजी में एक विकेट भी हासिल किया.
खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज मोईन अली ने तीन विकेट झटके. इसके अलावा आदिल राशित को दो और बेन स्कोक्स ने एक विकेट हासिल किया. खेल के पहले दिन जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट झटके थे.
इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही कप्तान एलिस्टर कुक सिर्फ (2) के स्कोर पर क्लीन बोल्ड हुए. उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पवेलियन की रहा दिखाई.
अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे युवा बल्लेबाज हसीब हमीद को जयंत यादव के वाइड थ्रो पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने शानदार तरीके से रनआउट किया. हमीद ने (13) रन की पारी खेली.
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने शानदार (53) रनों की पारी खेली. शानदार फॉर्म में दिख रहे रूट को आर आश्विन ने पवेलियन की राह दिखाई.
दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. पहले बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के बाद अश्विन ने गेंदबाजी में भी कमाल किया. उन्होंने दो बल्लेबाजों को आउट किया. इसके अलावा मोहम्मद शमी और जयंत यादव को एक-एक विकेट मिला