scorecardresearch
 
Advertisement
खेल

कोलकाता टेस्ट मैच के तीसरे दिन की झलकियां

कोलकाता टेस्ट मैच के तीसरे दिन की झलकियां
  • 1/9
कोलकाता टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. पहले कीवी टीम को सस्ते में निपटाया. फिर तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 339 रन की बढ़त हासिल की.
कोलकाता टेस्ट मैच के तीसरे दिन की झलकियां
  • 2/9
कोलकाता टेस्ट के तीसरे दिन के हीरो रहे रोहित शर्मा. उन्होंने बेहतरीन 82 रनों की पारी खेली. रोहित की इस शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम न्यूजीलैंड के सामने 339 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही.
कोलकाता टेस्ट मैच के तीसरे दिन की झलकियां
  • 3/9
रोहित शर्मा और ऋद्धिमान साहा के बीच सातवें विकेट के लिए बेहतरीन 103 रनों की साझेदारी हुई. दोनों बल्लेबाजों की बदौलत टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच सकी.
Advertisement
कोलकाता टेस्ट मैच के तीसरे दिन की झलकियां
  • 4/9
विराट कोहली ने दूसरी पारी में बेहतरीन 45 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए. विराट इस पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. उन्होंने अबतक दो टेस्ट मैच की चार पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है.
कोलकाता टेस्ट मैच के तीसरे दिन की झलकियां
  • 5/9
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. शाह 39 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं. खेल के चौथे दिन उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.
कोलकाता टेस्ट मैच के तीसरे दिन की झलकियां
  • 6/9
शिखर धवन का फ्लॉप शो दूसरी पारी में जारी रहा. कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में वो महज एक रन पर आउट हुए. दूसरी पारी में धवन ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन 17 रन पर अपना विकेट गवां बैठे.
कोलकाता टेस्ट मैच के तीसरे दिन की झलकियां
  • 7/9
कानपुर टेस्ट मैच में मुरली विजय ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने दोनों पारियों में हाफ सेंचुरी बनाई थी. लेकिन कोलकाता में वो बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके. दोनों पारियों में विजय न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज मेट हैनरी का शिकार बने.
कोलकाता टेस्ट मैच के तीसरे दिन की झलकियां
  • 8/9
न्यूजीलैंड की तरफ मेट हैनरी और मिशेल सैंटनर ने शानदार गेंदबाजी की दोनों ने तीन-तीन विकेट झटके. इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट को दो विकेट मिले.
कोलकाता टेस्ट मैच के तीसरे दिन की झलकियां
  • 9/9
कोलकाता टेस्ट मैच तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पूरी टीम पहली पारी में 204 रन पर सिमट गई.भारत की तरफ से सबसे ज्यादा पांच विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिए.
Advertisement
Advertisement
Advertisement