scorecardresearch
 

भारत में कहां देख पाएंगे FIFA विश्व कप 2026? सामने आ गई पूरी डिटेल्स

भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर आ गई है. भारतीय फुटबॉल फैन्स अब Zee के नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे FIFA वर्ल्ड कप 2026. 11 जून से FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है.

Advertisement
X
 ZEE ने खरीदे FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राइट्स (Photo: Reuters)
ZEE ने खरीदे FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राइट्स (Photo: Reuters)

भारतीय फुटबॉल फैन्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. लंबे इंतजार और कई हफ्तों की अनिश्चितता के बाद आखिरकार जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL)  की स्पोर्ट्स यूनिट Unite8 Sports ने भारत में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं.

अब भारतीय दर्शक फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण आसानी से Zee के नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे. यह डील सिर्फ FIFA वर्ल्ड कप  2026 तक ही सीमित नहीं है.

FIFA और Zee के बीच हुआ समझौता 2034 तक के 39 FIFA टूर्नामेंट्स को कवर करता है. इसमें FIFA वर्ल्ड कप 2030, FIFA विमेंस वर्ल्ड कप 2027 समेत कई बड़े इंटरनेशनल इवेंट भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: करोड़ों भारतीय देखते हैं FIFA वर्ल्ड कप, फिर भी ब्रॉडकास्टिंग राइट्स पर क्यों मचा बवाल?

इसे भारतीय स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी डील्स में से एक माना जा रहा है. दरअसल पिछले कुछ महीनों से भारत में FIFA World Cup के मीडिया राइट्स को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. 

ZEEL के सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा, 'हम भारतीय दर्शकों के लिए दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट को लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. फुटबॉल ऐसा खेल है जिसे हर उम्र और हर क्षेत्र के लोग पसंद करते हैं. FIFA के मीडिया राइट्स खरीदने और नए स्पोर्ट्स चैनल शुरू करने का हमारा फैसला दिखाता है कि हमें भारत में फुटबॉल के भविष्य पर पूरा भरोसा है.'

Advertisement

11 जून से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में FIFA वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है. टाइम जोन में बड़े अंतर की वजह से भारत में अधिकांश मुकाबले देर रात और सुबह के समय प्रसारित होंगे. यही वजह थी कि कई ब्रॉडकास्टर्स इस डील को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे और बातचीत लंबी खिंचती रही.

फुटबॉल के करोड़ों भारतीय प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ी बात यही है कि अब वर्ल्ड कप के शुरू होने से ठीक पहले यह साफ हो गया है कि वे दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट का हर रोमांचक मुकाबला देख सकेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement