'फुटबॉल' (Football) एक टीम गेम है जिसमें दो टीमों में 11 से 18 खिलाड़ी होते हैं. इस खेल में गेंद को मैदान के विरोधी टीम के छोर पर ले जाकर और या तो गोल क्षेत्र में या एक रेखा के ऊपर ले जाकर गोल या अंक स्कोर करना होता है. खिलाड़ियों द्वारा गेंद को दो गोलपोस्टों के बीच डालने से गोल या अंक मिलता है. विरोधी टीम गोल या रेखा पर बॉल की रोकता है. खिलाड़ी गेंद को किक करने के लिए केवल अपने शरीर का उपयोग करते हैं, यानी बल्ले या स्टिक जैसे कोई अतिरिक्त उपकरण नहीं होते. सभी कोडों में, सामान्य कौशल में पासिंग, टैकलिंग, टैकल से बचना, कैचिंग और किकिंग शामिल हैं.
1888 में, इंग्लैंड में फ़ुटबॉल लीग की स्थापना की गई, जो कई पेशेवर फ़ुटबॉल संघों में से पहला बन गया. 20वीं सदी के दौरान, फ़ुटबॉल के कई विभिन्न प्रकार दुनिया के सबसे लोकप्रिय टीम खेलों में से बन गए.
आमतौर पर फुटबॉल कहे जाने वाले खेलों में एसोसिएशन फुटबॉल - ऑस्ट्रेलियाई नियम फुटबॉल; गेलिक फुटबॉल; ग्रिडिरॉन फुटबॉल, अंतर्राष्ट्रीय नियम फुटबॉल; रग्बी लीग फुटबॉल; और रग्बी यूनियन फुटबॉल शामिल हैं. फुटबॉल के ये विभिन्न रूप अलग-अलग डिग्री में खेला जाता हैं जिसे इन्हें "फुटबॉल कोड" के रूप में जाना जाता है.
मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस जांच तेज है. वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर मिली है. CCTV में दो संदिग्ध दिखे हैं, जबकि पुलिस आरोपियों की पहचान और फरार होने के रास्ते की जांच कर रही है.
मैच का नतीजा रियल मैड्रिड के पक्ष में रहा, लेकिन विनीसियस का रेड कार्ड अब टीम के लिए नई चिंता बन गया है. अनुशासन समिति का फैसला तय करेगा कि स्टार फॉरवर्ड की गैरमौजूदगी सिर्फ एक मैच तक सीमित रहती है या वह बार्सिलोना के खिलाफ अहम मुकाबला भी गंवा देते हैं.
पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठा लिया है. कोच से हुए विवाद के बाद रोनाल्डो ने माफी मांग ली थी. लेकिन इस मामले ने अब नया रूप ले लिया है.
लियोनेल मेसी का इंटरनेशनल करियर जिस अंदाज में शुरू हुआ था, उससे बिल्कुल अलग अंदाज में खत्म हुआ. 2005 में डेब्यू मैच में रेड कार्ड पाने वाला खिलाड़ी 21 साल बाद अर्जेंटीना के लिए आखिरी मैच में गोल और दो असिस्ट करके विदा हुआ.
India vs Uruguay Tickets: 6 अक्टूबर को होने वाले फ्रेंडली मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को बड़ी राहत देने वाली खबर आई है. इस मुकाबले के कुछ टिकटों की कीमत में 90% तक कटौती की गई है, जिससे अधिक से अधिक फैन्स स्टेडियम में आकर लाइव मैच का मजा उठा सकेंगे.
भारतीय फुटबॉल टीम को ब्राजील के खिलाफ अपने घर पर हार झेलनी पड़ी है. ब्राजील ने 29वें मिनट में शानदार गोल के साथ भारत पर बढ़त बनाई. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को मैच में वापसी करने का मौका नहीं मिला.
कोलकाता में फ्रेंडली मैच से पहले ब्राजील के फुटबॉल सितारे बंगाल की मछली के स्वाद के मुरीद हो गए हैं. हालांकि टीम अपनी डाइट को लेकर कोई समझौता नहीं कर रही. खिलाड़ियों के साथ आए शेफ और न्यूट्रिशनिस्ट ही खाना तैयार कर रहे हैं, जबकि टीम का पानी भी बाहर से मंगाया जा रहा है. दिन में करीब पांच बार तय डाइट के बीच मछली ने ब्राजील की प्लेट में खास जगह बना ली है.
पाकिस्तान में फुटबॉल टूर्नामेंट खेलने क्वेटा जा रही कराची डिस्ट्रिक्ट वेस्ट की टीम को रास्ते में हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया. मस्तुंग और सरियाब के बीच हाईवे पर करीब एक दर्जन बंदूकधारियों ने बस रोककर खिलाड़ियों और यात्रियों से मोबाइल, नकदी और कीमती सामान छीन लिया. कुछ लोगों के साथ मारपीट भी हुई. क्वेटा पहुंचने के बाद टीम ने खेल मंत्री से मदद मांगी, जिन्होंने खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते की व्यवस्था कराई.
झारखंड के बोकारो थर्मल इलाके में डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान 37 वर्षीय खिलाड़ी कजरा मुर्मू की मौत हो गई. नई बस्ती मैदान में मैच के दौरान दूसरे खिलाड़ी से टक्कर के बाद वह अचानक मैदान पर गिरकर बेहोश हो गए. उन्हें तत्काल डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया.
इजरायल के खिलाफ इन मुकाबलों को लेकर आयरलैंड में पहले से विरोध की स्थिति रही है. 160 से ज्यादा आयरिश खेल हस्तियों ने एफएआई को खुला पत्र लिखकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की थी. टीम के होटल के बाहर भी मैचों के बहिष्कार की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए.
पनामा के खिलाफ भारत का दमदार प्रदर्शन ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ ब्लॉकबस्टर मुकाबलों के लिए सकारात्मक संकेत है. अब देखना होगा कि ब्राजील और उरुग्वे जैसी शीर्ष टीमों के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी इसी तरह का प्रदर्शन दोहरा पाते हैं या नहीं.
चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को अंतरिम व्यवस्था के तहत अलग नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित किए हैं. ममता बनर्जी गुट को ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस नाम और फुटबॉल खिलाड़ी चिन्ह मिला है. अरूप रॉय गुट को डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस और लिफाफा चिन्ह दिया गया. यह व्यवस्था आगामी उपचुनावों के लिए लागू होगी, जबकि नामांकन की वैधता नियमों के अनुसार जांची जाएगी. प्रक्रिया के तहत लागू.
पहली बार सीनियर स्तर पर भारतीय टीम पांच बार की विश्व चैम्पियन ब्राजील से भिड़ने जा रही है. ऐसे में 3 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाला भारत-ब्राजील का मुकाबला फुटबॉल फैन्स के लिए बेहद खास होगा.
फुटबॉल के मैदान पर करीब 25 साल तक राज करने वाला ये खिलाड़ी अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंचता दिख रहा है. 41 साल की उम्र में भी उसका स्टारडम और कमाई दोनों चर्चा में हैं. इस खिलाड़ी के एक मिनट मैदान पर उतरने की कीमत करीब ₹30 करोड़ है.
दुनिया के सबसे महान फुटबॉलरों में शुमार लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. जुलाई में हुए वर्ल्ड कप के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन के हाथों मिली 1-0 की हार के साथ ही मेसी के अर्जेंटीना करियर का अंत हो गया.
लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने का ऐलान किया है. भावुक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि विश्व कप फाइनल में स्पेन से हार के बाद ही उनके मन में यह फैसला आया था. पिता के निधन के बाद उनका निर्णय और मजबूत हो गया. मेसी ने प्रशंसकों, परिवार, कोच और साथियों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि टीम को बाहर से समर्थन देंगे.
41 साल की उम्र में भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल के मैदान पर अपना दबदबा कायम रखा है. हाल ही में अपने करियर का 978वां गोल दागकर उन्होंने अपनी टीम को एक यादगार जीत दिलाई है.
25 साल के एर्लिंग हालैंड इस साल FIFA 2026 वर्ल्ड कप के दौरान दुनियाभर में और ज्यादा लोकप्रिय हुए. मैदान पर उनका आक्रामक अंदाज हो या मैदान के बाहर उनका गर्मजोशी भरा व्यक्तित्व, दोनों ने फुटबॉल फैंस का खूब ध्यान खींचा.
वर्ल्ड कप 2026 फाइनल गंवाने के एक महीने बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर फीफा ने बड़ी कार्रवाई की है., सबसे ज्यादा नुकसान परेडेस को हुआ, जिन्हें अगले 10 इंटरनेशनल मुकाबलों से बाहर रहना पड़ेगा. फीफा ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन पर भी जुर्माना लगाया है.
इंटर मियामी लगातार तीन हार के बाद भी जीत की राह पर नहीं लौट सकी, लेकिन उसके सबसे बड़े स्टार लियोनेल मेसी का प्रदर्शन टीम के लिए सकारात्मक संकेत रहा. इस मैच से इंटर मियामी को सिर्फ एक अंक मिला, लेकिन लियोनल मेसी के लिए इस मुकाबले की अहमियत आंकड़ों से कहीं ज्यादा थी.
मुंबई के बांद्रा स्थित ऐतिहासिक नेवल डिसूजा फुटबॉल ग्राउंड को कन्वेंशन सेंटर बनाने की बीएमसी की योजना को हरी झंडी मिल गई है. इस फैसले से स्थानीय खिलाड़ियों, रेफरी और फुटबॉल प्रेमियों में गहरा आक्रोश है. उनका कहना है कि खेल मैदान छिनने से भारतीय फुटबॉल का भविष्य और ऐतिहासिक पहचान दोनों खतरे में पड़ जाएंगे.