scorecardresearch
 

नेमार की इंजरी पर बड़ा अपडेट, FIFA वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से हो सकते हैं बाहर

ब्राजील के फुटबॉलर नेमार की चोट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. नेमार काफ की चोट के कारण FIFA वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं. नेमार ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 का अपना पहला मैच भी नहीं खेला था.

Advertisement
X
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार की चोट पर बड़ी अपडेट आई है (Photo: Getty)
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार की चोट पर बड़ी अपडेट आई है (Photo: Getty)

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर की चोट को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है. ताजा मेडिकल जांच के बाद आशंका जताई जा रही है कि नेमार 2026 FIFA वर्ल्ड कप के पूरे ग्रुप चरण में नहीं खेल पाएंगे. 

उन्हें दाईं पिंडली (काफ) की चोट से उबरने में उम्मीद से अधिक समय लग रहा है, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

ब्राजील के कोच कार्लो एंसोलोटी और टीम प्रबंधन चाहते हैं कि नेमार पूरी तरह फिट होने के बाद ही मैदान पर लौटें, ताकि नॉकआउट दौर में खेल सकें. इसी कारण आने वाल मैचों में उन्हें आराम दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: सरप्रीत सिंह ने रचा इतिहास, विश्व कप की शुरुआती XI में उतरने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी बने

नेमार को मई 2026 में ग्रेड-2 काफ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव) हुआ था. इस चोट के कारण वे पहले ही ब्राजील टीम के नियमित प्रशिक्षण सत्रों में भी शामिल नहीं हो पाए हैं.

यदि उनकी रिकवरी उम्मीद के मुताबिक नहीं होती, तो वे ब्राजील के अगले दोनों ग्रुप मैच भी मिस कर सकते हैं. हालांकि टीम को उम्मीद है कि नेमार नॉकआउट चरण तक फिट होकर वापसी कर लेंगे.

Advertisement

नेमार ब्राजील के FIFA वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन मैच में मोरक्को के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. अगले ग्रुप मुकाबलों में ब्राजील का सामना हैती और स्कौटलैंड से क्रमश: 20 एवं 25 जून को होगा.

फैन्स उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नेमार ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 128 मैच खेलकर कुल 79 गोल किए हैं.

नेमार ने अब तक FIFA वर्ल्ड कप में कुल 8 गोल किए हैं. उन्होंने 2014, 2018 और 2022 के वर्ल्ड कप संस्करणों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement