नेमार
नेमार (Neymar) का पूरा नाम, नेमार दा सिल्वा सैंटोस जूनियर (Neymar da Silva Santos Junior) है. वह एक ब्राज़ीलियान पेशेवर फुटबॉलर हैं जो लीग 1 क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन और ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं (Neymar, Footballer, Brazil). नेमार एक शानदार गोल करने वाले फ़ॉरवर्ड के खिलाड़ी हैं. उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. नेमार ने तीन अलग-अलग क्लबों के लिए कम से कम 100 गोल किए हैं (Neymar Goals).
नेमार सैंटोस में 17 साल की उम्र में एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में डेब्यू किया (Neymar Debut). नेमार को 2011 और 2012 में दो बार दक्षिण अमेरिकी फुटबॉलर ऑफ द ईयर नामित किया गया था. डेब्यू करने के बाद से ब्राजील के लिए 121 मैचों में 75 गोल किए हैं. पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी पेले को पीछे छोड़ते हुए अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए नेमार, दूसरा सबसे बड़ा गोल करने वाले खिलाड़ी बने गए. कप्तानी छोड़ने के बाद, उन्होंने 2018 विश्व कप में भाग लिया. नेमार 2015 और 2017 में फीफा बैलोन डी'ओर के लिए तीसरे स्थान पर रहे थे. उन्हें फीफा पुस्कस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्हें दो बार फीफा एफआईएफप्रो वर्ल्ड 11 में और दो बार यूईएफए टीम ऑफ द ईयर नामित किया गया है (Neymar Jr Football Career). 7 नवंबर 2022 को, नेमार को 2022 फीफा विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है (Neymar, FIFA World Cup 2022).
नमार का जन्म 5 फरवरी 1992 को ब्राजील के मोगी दास क्रूज, साओ पाउलो राज्य में हुआ था (Neymar Age). नेमार और उनकी पूर्व प्रेमिका कैरोलिना डेंटास (Neymar Ex Girlfriend) का एक बेटा है, जिसका नाम, डेवी लुक्का है (Neymar Son).
नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया है. ब्राजील के खिलाफ दो गोल दागकर वह एक ही वर्ल्ड कप में चार मैच जिताऊ गोल करने वाले इतिहास के चौथे खिलाड़ी बने. इस एलीट लिस्ट में लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और किलियन एम्बाप्पे जैसे दिग्गज भी शामिल नहीं हैं.
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने नॉर्वे से 2-1 की हार के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटारयमेंट का ऐलान कर दिया. अंतिम सीटी बजते ही वह मैदान पर फूट-फूटकर रो पड़े. 16 साल लंबे करियर का अंत उसी स्टेडियम में हुआ, जहां 2010 में उन्होंने ब्राजील के लिए डेब्यू किया था. नेमार ब्राजील के सर्वकालिक सबसे सफल गोल स्कोरर बनकर विदा हुए.
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने FIFA World Cup 2026 से टीम के बाहर होने के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया. राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे से 2-1 की हार उनके करियर का आखिरी मैच साबित हुई. चोटों से जूझ रहे नेमार ने टूर्नामेंट में सिर्फ दो मैच खेले और विदाई के समय भावुक संदेश भी दिया.
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने 981 दिनों बाद नेशनल टीम के लिए वापसी की. स्कॉटलैंड के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले में उन्हें 76वें मिनट में मैदान पर उतारा गया. ब्राजील ने मैच 3-0 से जीता और ग्रुप C में टॉप पर रहते हुए नॉकआउट में जगह बनाई. मुकाबले के बाद भावुक नेमार की आंखों से आंसू निकल पड़े.
विनीसियस जूनियर के दो शानदार गोल और मैथियस कुन्हा की एक बेहतरीन फिनिश की बदौलत ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट राउंड में जगह बना ली. मियामी में खेले गए मुकाबले में नेमार ने लंबे चोटिल ब्रेक के बाद वापसी की. ब्राजील 7 अंकों के साथ ग्रुप-C में टॉप पर रहा.
स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हैं. अगर नेमार जूनियर मैदान पर उतरते हैं तो यह सिर्फ एक खिलाड़ी की वापसी नहीं होगी, बल्कि ब्राजील को उसका सबसे बड़ा मैच-विनर वापस मिलेगा. फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर नेमार की वापसी ब्राजील के लिए मनोबल बढ़ाने वाली साबित हो सकती है.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील को बड़ी राहत मिली है. स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर चोट से उबरकर स्कॉटलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में वापसी करने के लिए तैयार हैं. कोच कार्लो एंसेलोटी ने उनकी उपलब्धता की पुष्टि की.
ब्राजील के फुटबॉलर नेमार की चोट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. नेमार काफ की चोट के कारण FIFA वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं. नेमार ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 का अपना पहला मैच भी नहीं खेला था.
FIFA World Cup 2026 में ब्राजील के पहले मैच से पहले स्टार फुटबॉलर नेमार की गर्लफ्रेंड ब्रूना बियांकार्डी ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. ब्राजील के रंगों वाले खास आउटफिट में स्टेडियम पहुंचीं ब्रूना की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए. फैन्स ने उन्हें 'World Cup Queen' तक का खिताब दे दिया. चोटिल नेमार भी मैच देखने पहुंचे थे, जहां दोनों की मुलाकात और फैमिली मोमेंट्स ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं.
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अब खिताब की रेस में कुल चार टीमें अर्जेंटीना, मोरक्को, फ्रांस और क्रोएशिया बची हुई हैं. इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कुल मिलाकर पांच सुपरस्टार खिलाड़ियों को लेकर काफी काफी बातें की जा रही थीं. लेकिन अब इन पांच में सिर्फ दो प्लेयर ही चैम्पियन बनने की होड़ में हैं.
ब्राजील की टीम का फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सफर समाप्त हो चुका है. शुक्रवार (9 दिसंबर) को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्राजील को क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया. ब्राजील के बाहर होने के बाद नेमार अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और वह फूट-फूटकर रोने लगे.
ब्राजील ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के राउंड-16 में अपनी जगह पक्की कर ली है. ब्राजील की निगाहें अब इतिहास रचने पर है, इस बीच एक मॉडल ने टीम के समर्थन में एक चौंकाने वाला ऐलान कर दिया है.
सबसे ज्यादा 5 बार की फीफा वर्ल्ड कप विजेता ब्राजील ने सर्बियाई टीम को करारी शिकस्त दी. मैच में नेमार का जादू बिल्कुल भी नहीं चला. विनिसियस जूनियर भी कमाल नहीं दिखा सके. मगर इसी बीच रिचार्लिसन ने दो शानदार गोल दागते हुए टीम को जीत दिलाई...