scorecardresearch
 

110 विकेट, IPL में कमाल..., अब टीम इंडिया के लिए डेब्यू, कौन हैं यश ठाकुर?

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और इंडिया ए में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया तक का सफर तय किया. जानिए विदर्भ के इस तेज गेंदबाज के करियर, आंकड़ों और संघर्ष की पूरी कहानी.

Advertisement
X
यश ठाकुर ने भारत के लिए किया इंटरनेशनल डेब्यू (Photo: BCCI)
यश ठाकुर ने भारत के लिए किया इंटरनेशनल डेब्यू (Photo: BCCI)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 25जुलाई (शनिवार) को खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया.

विदर्भ के इस राइट-आर्म पेसर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई. यश ठाकुर का जन्म 28 दिसंबर 1998 को कोलकाता में हुआ था, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट विदर्भ के लिए खेला.

यह भी पढ़ें: 29 गेंदों में 100 रन... वैभव सूर्यवंशी ने नेट्स में मचाया तूफान, राजस्थान रॉयल्स का वीडियो वायरल

वह अपनी सटीक लाइन-लेंथ, डेथ ओवरों की गेंदबाजी और धीमी गेंदों के बेहतरीन इस्तेमाल के लिए जाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार विकेट चटकाकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा.

आईपीएल में भी यश ने अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया और इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें पहले इंडिया-ए टीम में मौका मिला. श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए के लिए खेलने के बाद उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM, 2nd T20I 2026 Live: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा लोटे पवेलियन

यश ठाकुर की कहानी संघर्ष से भरी रही है.उनके पिता का सपना था कि बेटा एक दिन भारत के लिए खेले. टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले यश ठाकुर का घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है.

कैसे हैं यश ठाकुर के आंकड़ें?

टी20 क्रिकेट: 74 मैचों की 74 पारियों में 110 विकेट.
आईपीएल: 22 मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 27 विकेट.
इंडिया ए: पिछले महीने श्रीलंका में खेली गई ट्राई-सीरीज के 3 मैचों में 5 विकेट. इसके अलावा गॉल में श्रीलंका ए के खिलाफ 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों में भी 5 विकेट अपने नाम किए.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट:32 मैचों में 93 विकेट
लिस्ट ए क्रिकेट: 57 मैचों में 90 विकेट

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement