India vs Zimbabwe, 2nd T20I Live Cricket Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे टी20 मैच को भारत ने 90 रनों से अपने नाम कर ली है. भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम महज 129 रनों पर ढेर हो गई और मुकाबला 90 रनों से गंवा बैठी. इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. पावरप्ले के भीतर ही तीन मुख्य बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर भारत ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली. जिम्बाब्वे की आधी टीम महज 65 रन पर आउट हो गई. अपना डेब्यू टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने भारत को पहली सफलता दिलाई.
यश ठाकुर को मिला डेब्यू विकेट
यश ने ब्रायन बेनेट को आउट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने विकेटों का खाता खोला. बेनेट क्रीज पर खतरनाक नजर आ रहे थे और उन्होंने महज 19 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 32 रनों की तूफानी पारी खेल ली थी. लेकिन यश ठाकुर ने सही समय पर सफलता हासिल कर जिम्बाब्वे की तेज शुरुआत पर ब्रेक लगा दिया.
Wickets in quick succession for #TeamIndia ✌️
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
Prince Yadav 🤝 Ravi Bishnoi
Updates ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d#ZIMvIND pic.twitter.com/OS9ULGTGcd
प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई का दमदार प्रदर्शन
पहला झटका लगने के बाद जिम्बाब्वे की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई, प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दिया. उन्होंने बेन करन को मात्र 1 रन (5 गेंद) के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपनी फिरकी में डियोन मेयर्स को फंसाया और उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. मेयर्स 9 गेंदों में 2 चौकों के सहारे 12 रन बनाकर आउट हुए.
That maiden wicket feeling 🥳
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
Yash Thakur opens his wicket-taking account for #TeamIndia 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d#ZIMvIND pic.twitter.com/WFLl2yGPOG
कप्तान सिकंदर रजा भी रहे फ्लॉप
भारतीय गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों की बेबस नजर आई. टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा बिना कोई खाता खोले आउट हो गए. प्रिंस यादव ने अपनी धारदार गेंदबाजी से रजा को शून्य (0) के स्कोर पर पवेलियन भेजकर मैच में अपना दूसरा विकेट हासिल किया. अंत में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 129 रनों पर सिमट गई.
The pride of the cap and the emotions behind it 💙
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
🎥 Listen in as debutant Yash Thakur reflects on a monumental day in his career as he received his #TeamIndia cap from Murali Kartik 🧢✨
🔽 Watch | #ZIMvIND https://t.co/O6joMUn849
अभिषेक का नहीं चला बल्ला
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया. अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है. पहले मैच में फ्लॉप रहने वाले अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए पहले ही ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की. लेकिन वह इस पारी को और बड़ा नहीं बना सके और महज 8 रन बनाकर आउट हो गए.
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
Solid fifties from Ishan Kishan and Tilak Varma propel #TeamIndia to a strong total 🎯
Over to our bowlers to defend this 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d#ZIMvIND pic.twitter.com/1LM7Yv4qyF
वैभव नहीं खेल सके बड़ी पारी
अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए पहले ही ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की. पिछले मुकाबले में महज एक रन पर आउट होने वाले अभिषेक अच्छी लय में नजर आ रहे थे. लेकिन वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद पहले मैच के हीरो वैभव सूर्यवंशी ने टीम की कमान संभाली. पारी के तीसरे ओवर में तीन चौके और एक छक्का जड़ने के बाद वह कैच आउट हो गए. वैभव ने 9 गेंदों में 20 रन बनाए. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर 20 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए. ब्रायन बेनेट की गेंद पर वह ब्रैड इवांस को एक आसान सा कैच थमा बैठे.
The No.1 T20I batter stepping up 💪
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
1⃣2⃣th T20I FIFTY for Ishan Kishan 👌👌
Updates ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d#TeamIndia | #ZIMvIND | @ishankishan51 pic.twitter.com/Imf0C91Vcx
ईशान किशन ने बनाए 81 रन
तीन विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने का काम किया. दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 43 गेंदों में 94 रनों की साझेदारी हुई. ईशान किशन ने 44 गेंदों में शानदार 81 रनों की पारी खेली. न्यूमैन न्यामुरी की गेंद पर ब्रायन बेनेट ने उनका कैच पकड़ने का काम किया.
#TeamIndia's Playing XI for the 2nd T20I 🔽
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
Updates ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d
#ZIMvIND pic.twitter.com/KXedeQrr3V
तिलक वर्मा का अर्धशतक
तिलक वर्मा ने अपने टी20 करियर का नौंवा अर्धशतक जड़ने में सफलता हासिल की. तिलक वर्मा 29 गेंदों में 60 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे. भारत को पांचवां झटका रिंकू सिंह के रूप में लगा. वह 8 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए.
ये भी पढ़ें- IPL में पूरे सीजन फिट... टीम इंडिया आते ही चोट! आखिर देश के लिए खेलते समय ही क्यों टूट रहे हैं भारत के स्टार खिलाड़ी?
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव.
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी.