भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में हैं. राजस्थान रॉयल्स द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में इस युवा बल्लेबाज ने नेट्स में ऐसा तूफान मचाया कि हर कोई हैरान रह गया.
वीडियो में वैभव सूर्यवंशी के लिए खास बैटिंग चैलेंज रखा गया था. शुरुआत में लक्ष्य 36 गेंदों में 80 रन का था, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 गेंदों में 100 रन कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी बनेंगे ऑलराउंडर, BCCI ने तैयार किया खास प्लान, बॉलिंग कोच का बड़ा खुलासा
लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने इस चुनौती को भी आसान बना दिया और महज 29 गेंदों में 100 रन ठोक दिए. वैभव ने नेट्स में चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश की कि किसी भी गेंदबाजों के पास कोई जवाब ही नहीं था.
उनकी आक्रामक बल्लेबाजी देखकर साथी खिलाड़ी और बैटिंग कोचिंग विक्रम राठौर भी मुस्कुराते हुए नजर आए. राजस्थान रॉयल्स ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि चुनौती 80 से बढ़ाकर 100 रन कर दी गई, लेकिन बेबी बॉस ने 29 गेंदों में ही 100 का आंकड़ा पार कर दिया.
यह भी पढ़ें: 'वैभव की नानी के घर से आए हैं...', फैन की बात सुन मुस्कुराए बेबी बॉस, VIDEO
हाल के महीनों में वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं. यही वजह है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा पावर-हिटर माना जा रहा है. नेट्स का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
वैभव ने 23 जुलाई (गुरूवार) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में पहले टी20 मुकाबले में धमाकेदार 19 गेंदों पर 50 रन जड़े थे. यह वैभव के इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक भी था.