यश ठाकुर (Yash Thakur) एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में विदर्भ (Vidarbha) टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) टीम का हिस्सा हैं. उनका जन्म 28 दिसंबर 1998 को हुआ था.
यश ठाकुर ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत लिस्ट ए क्रिकेट से की. उन्होंने 25 फरवरी 2017 को विजय हजारे ट्रॉफी 2016-17 में विदर्भ के लिए अपना पहला लिस्ट ए मुकाबला खेला. इसके बाद 28 नवंबर 2018 को रणजी ट्रॉफी 2018-19 में उन्होंने प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास) क्रिकेट में डेब्यू किया. वहीं, 21 फरवरी 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2018-19 के दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला.
8 दिसंबर 2021 को विजय हजारे ट्रॉफी 2021-22 के पहले दिन यश ठाकुर ने लिस्ट ए क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज किया. इसके बाद उनका चयन आईपीएल के लिए हुआ. वर्ष 2023 की आईपीएल नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 45 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. उन्होंने 3 अप्रैल 2023 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया.
आईपीएल 2024 के दौरान यश ठाकुर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पांच विकेट लिए. इस प्रदर्शन के साथ वह आईपीएल 2024 में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने.
यश ठाकुर का क्रिकेट करियर घरेलू क्रिकेट से शुरू होकर आईपीएल तक पहुंचा है. उन्होंने विभिन्न घरेलू टूर्नामेंटों में विदर्भ का प्रतिनिधित्व किया और बाद में इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
IND vs AFG 3rd T20I Playing 11:भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. अब दिल्ली में तीसरे मुकाबले में नजरें वैभव सूर्यवंशी पर हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देने के संकेत दिए हैं. लेकिन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की मौजूदगी में वैभव की एंट्री के लिए टीम को ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदलना होगा.
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज से पहले टीम इंडिया में बदलाव हुआ है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह विदर्भ के 7 साल के पेसर की टीम इंडिया में एंट्री हुई है.
एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया में कुछ फेरबदल हुए हैं. 15 सदस्यीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है, जबकि हार्दिक पंड्या टीम का हिस्सा नहीं हैं. हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए और उनकी जगह यश ठाकुर को शामिल किया गया है. यश अफगानिस्तान T20I सीरीज में भी खेलेंगे.
लीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर की जंग ने फिर रोमांच बढ़ा दिया... 37 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे वैभव ने यश ठाकुर की लगातार चार गेंदों पर 4, 6, 4, 4 ठोककर अपने 40 रन पूरे किए.
दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन की भिड़ंत के बीच दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर सबकी नजरें थीं. हालांकि, वह 40 रन बनाकर आउट हो गए. एक समय ऐसा लग रहा था कि वैभव विकेट पर अच्छी तरह जम चुके हैं.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में शतक से महज 8 रन दूर रह गए. 92 रन की पारी के दौरान उनका यश ठाकुर के साथ रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. दूसरी गेंद पर आउट होने से बाल-बाल बचे वैभव ने बाद में उसी गेंदबाज के खिलाफ चौके और छक्के लगाकर जोरदार जवाब दिया.
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और इंडिया ए में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया तक का सफर तय किया. जानिए विदर्भ के इस तेज गेंदबाज के करियर, आंकड़ों और संघर्ष की पूरी कहानी.
भारत के लिए दूसरा टी20 बेहद अहम है. अगर श्रेयस अय्यर की टीम यह मुकाबला जीत जाती है तो तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. ऐसे में उम्मीद यही है कि टीम मैनेजमेंट बेस्ट कॉम्बिनेशन मैदान पर उतारना चाहेगा.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार (23 जुलाई) से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में है. इंग्लैंड दौरा खत्म होने के सिर्फ तीन दिन बाद भारतीय टीम एक बार फिर मैदान पर उतरने जा रही है. वहीं जिम्बाब्वे ने भी हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी घरेलू सीरीज समाप्त की है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन समेत कई खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम में कुछ नए चेहरों की एंट्री हुई है. वैभव सूर्यवंशी भी टीम का पार्ट हैं, जिनपर भारतीय क्रिकेट फैन्स की नजरें रहेंगी.
Team India Squad Announcement: जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम से साफ है कि भारतीय सेलेक्टर्स भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देना चाहते हैं. प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, अशोक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के पास इस सीरीज में अपनी प्रतिभा साबित करने का सुनहरा अवसर होगा.