scorecardresearch
 

IND vs ENG: भारतीय टीम को लगा जोर का झटका, लॉर्ड्स ODI से बाहर हुआ ये धुरंधर

लॉर्ड्स में खेले जाने वाले ओडीआई मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. वॉशिंगटन सुंदर की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ेगा. सुंदर बल्ले और गेंद दोनों से संतुलन देते हैं, इसलिए उनकी जगह भरना आसान नहीं होगा. 

Advertisement
X
वॉशिंगटन सुंदर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है (Photo: ICC/Getty Images)
वॉशिंगटन सुंदर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है (Photo: ICC/Getty Images)

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी. गुरुवार (16 जुलाई) के दिन कार्डिफ में आयोजित इस मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 234 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने जो रूट के शानदार 99* रनों की बदौलत आराम से हासिल कर लिया. इंग्लैंड की जीत के चलते वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ चुकी है. अब सीरीज का तीसरा एवं निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है.

लॉर्ड्स ओडीआई से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. सुंदर को दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान चोट लग गई थी.  यह चोट इतनी गंभीर है कि वह कुछ समय तक क्रिकेट से भी दूर रह सकते हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मेडिकल टीम ने उन्हें तीसरे वनडे के लिए अनफिट घोषित कर दिया है. पहले से ही हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों की चोट से परेशान भारतीय टीम के लिए यह एक और बड़ा झटका है. ऐसे में सीरीज के सबसे अहम मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल को अपनी प्लेइंग इलेवन और रणनीति दोनों बदलनी पड़ सकती हैं.

सुंदर की चोट के चलते बिगड़ा मोमेंटम
दूसरे वनडे में वॉशिंगटन सुंदर विराट कोहली के आउट होने के बाद नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए थे. भारत को उस समय एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन पारी की शुरुआत में ही किस्मत ने उनका साथ छोड़ दिया. मिड-ऑफ की तरफ शॉट खेलने के बाद पहला रन पूरा करते समय सुंदर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया. दर्द के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखने की कोशिश की, लेकिन वह जल्द ही साकिब महमूद की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. सुंदर 5 गेंदों में 2 रन बना सके और यहीं से भारत की पारी की रफ्तार भी थम गई.

Advertisement

मैच के बाद बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने माना कि वॉशिंगटन सुंदर की चोट ने भारत की बल्लेबाजी की पूरी योजना बिगाड़ दी. उन्होंने कहा, 'वॉशिंगटन सुंदर को पहला रन लेते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगी. उसके बाद अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए. वहां से हमें एक और बड़ी साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन दुर्भाग्य से हमने अक्षर पटेल और शिवम दुबे के विकेट भी जल्दी गंवा दिए.' कोटक का मानना है कि अगर सुंदर क्रीज पर टिके रहते तो भारत कहीं बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता था.

कप्तान ने सुंदर को लेकर क्या कहा?
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी स्वीकार किया कि वॉशिंगटन सुंदर की चोट का असर सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी टीम की रणनीति बदलनी पड़ी. उन्होंने कहा, 'वॉशिंगटन हमारी टीम के बेहद अहम खिलाड़ी हैं. रन लेते समय उन्हें चोट लगी. अगर वह फिट रहते तो बल्लेबाजी में दबाव कम कर सकते थे. उनके बाहर होने के बाद हमें अपनी योजनाएं बदलनी पड़ीं. गेंदबाजी में भी हमें मुख्य गेंदबाजों का ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ा. किसी अहम खिलाड़ी की चोट से टीम का मोमेंटम जरूर प्रभावित होता है.'

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बेहद अहम मोड़ पर है और लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे विजेता का फैसला करेगा. ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर जैसे भरोसेमंद ऑलराउंडर का बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement